Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»देश»सीएम पुष्कर सिंह धामी का बड़ा एलान इस साल होगी उत्तराखंड में कांवड़ यात्रा
    देश

    सीएम पुष्कर सिंह धामी का बड़ा एलान इस साल होगी उत्तराखंड में कांवड़ यात्रा

    Team JoharBy Team JoharJuly 9, 2021No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    देहरादून. उत्तराखंड में चार धाम यात्रा पर कोर्ट के स्टे के बाद कांवड़ यात्रा के आयोजन को लेकर बड़ी घोषणा हो गई है. ताज़ा खबर है​ कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 2021 में कांवड़ यात्रा के आयोजन को मंज़ूरी दे दी है. इससे पहले गुरुवार को धामी की अध्यक्षता में हुई एक उच्च स्तरीय बैठक में कांवड़ यात्रा के आयोजन को लेकर विचार करने के बाद कहा गया कि कड़ी शर्तों के साथ यात्रा करवाने के इंतज़ाम किए जा सकते हैं. सीएम धामी ने कहा कि पड़ोसी राज्यों के साथ सभी पक्षों पर चर्चा की जाए और सुनिश्चित किया जाए कि यात्रा किस तरह सुरक्षित ढंग से की जा सकती है. बैठक का नतीजा यही निकला कि अन्य राज्यों से विस्तृत चर्चा के बाद ही इस बारे में आखिरी फैसला लिया जाएगा. वहीं, उत्तर प्रदेश से भी खबर है कि शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी ने एक अहम बैठक बुलाई है.

    सीएम धामी को गुरुवार की बैठक में शहरी विकास, स्वास्थ्य और पुलिस विभाग ने कांवड़ यात्रा को लेकर जानकारियां दीं. उत्तराखंड ने 30 जून को इस साल कांवड़ यात्रा पर रोक लगाने की बात कही थी, लेकिन पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश ने इस यात्रा को करवाने की मंज़ूरी दे दी. उप्र ने पड़ोसी राज्यों से बातचीत के बाद कांवड़ियों के आने जाने के इंतज़ाम सुनिश्चित करने की कवायद भी की है. न्यूज़18 ने आपको बताया था कि उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ सीएम धामी की फोन पर हुई बातचीत के बाद किस तरह उत्तराखंड इस यात्रा पर विचार कर रहा है.

    कांवड़ यात्रा होगी, लेकिन..

    सीएम धामी ने गुरुवार को बैठक में प्रशासन को जिस तरह के आदेश दिए, उससे संभावना बन गई थी कि कोविड के मद्देनज़र कांवड़ यात्रा शर्तों के साथ संभव होगी. सूत्रों के हवाले से आ रही खबरों में यह भी कहा गया कि जिस तरह कुंभ का आयोजन सुपर स्प्रेडर साबित हुआ और कोरोना की दूसरी लहर का कारण बना, अधिकारियों ने चिंता जताई थी कि कांवड़ यात्रा से इस तरह का खतरा फिर पैदा न हो. हालांकि कांवड़ यात्रा में कोविड प्रोटोकॉल के तहत आरटीपीसीआर की निगेटिव रिपोर्ट का नियम कांवड़ियों के लिए लागू किया जा सकता है.

    उत्तर प्रदेश का क्या है रुख…

    उप्र के अतिरिक्त मुख्य सचिव अवनीश कुमार अवस्थी ने इस साल कोविड प्रोटोकॉल्स के साथ कांवड़ यात्रा की अनुमति जारी करते हुए कहा कि उप्र पड़ोसी उत्तराखंड, हरियाणा और बिहार के साथ सामंजस्य बनाकर सब कुछ तय करने की कवायद कर रहा है. उप्र सरकार के मुताबिक यात्रा के दौरान मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग जैसे प्रोटोकॉल लागू रहेंगे और बाकी बातें शुक्रवार को होने वाली बैठक में तय होंगी. गौरतलब है कि सीएम धामी के साथ बातचीत के बाद सीएम योगी ने शुक्रवार को आला अधिकारियों की एक बैठक बुलाई है, जिसमें कांवड़ यात्रा के संबंध में महत्वपूर्ण फैसले लिये जा सकते हैं.

    National news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleस्वीडन: रनवे के पास क्रैश हुआ प्लेन, 8 स्काईडाइवर्स और पायलट की मौत
    Next Article प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऑक्सीजन की सप्लाई और उपलब्धता पर कुछ देर में करेंगे उच्च स्तरीय बैठक

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    क्या एयरफोर्स चीफ की विदाई बिना गोल्फ के होगी? कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर लगाया अपमान का आरोप

    October 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    महाराष्ट्र MLC चुनाव: नागपुर में बीजेपी को पटकनी देने वाले कांग्रेस के अभिजीत वंजारी कौन हैं?

    October 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव ब्रेकिंगः पीएम मोदी पर ओडिशा और उत्तर प्रदेश दौरे पर थी आतंकी हमले की आशंका, झारखंड में भी जारी हुआ था अलर्ट

    October 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पश्चिम बंगाल : 60 हजार सरकारी पदों पर भर्ती की तैयारी, कैबिनेट ने 1,199 नए पदों को दी मंजूरी

    October 29, 2026
    क्राइम

    ‘डिजिटल अरेस्ट’ के आरोपियों को जमानत नहीं, CJI सूर्यकांत की सख्त टिप्पणी, बोले- मौका मिला तो जमानत आदेश रद्द कर देंगेः सीजेआई सूर्यकांत

    October 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘पुलिस की चिंता न करें, लाठियों से न डरें’, राहुल गांधी ने किया दिल्ली मार्च का आह्वान

    October 29, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : आज रांची में छाये रहेंगे बादल, राज्य के 5 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

    October 30, 2026

    जोहार लाइव इंवेस्टिगेशन भाग-4: श्रीलंका में 250, मॉस्को में 137, पेरिस में 130 लोगों की हत्या करनेवाला ISIS के 10 संदिग्ध झारखंड में, कौन किस हालात में?

    October 30, 2026

    जोहार लाइव की खबर पर लगी मुहर भाग-2: ख्यांगते ने आरोपियों के साथ मिलकर अभ्यर्थियों से करोड़ों रुपये वसूलने का तंत्र किया था तैयार

    October 30, 2026

    झारखंड: सतबरवा थाना के रिकॉर्ड अधूरे मिलने से DIG नाराज, सुधार के लिए दी एक सप्ताह की मोहलत

    October 29, 2026

    देवी दर्शन मोड़ बना काल का गाल, तेज रफ्तार वाहन ने महिला को कुचला, मौत के बाद सड़क जाम

    October 29, 2026

    Powered by Feralvoice.

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.