Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»शहीद सोबरन सोरेन के शहादत दिवस समारोह में शामिल हुए सीएम, कहा-कुर्बानियों के कारण ही हमे अलग राज्य नसीब हुआ
    झारखंड

    शहीद सोबरन सोरेन के शहादत दिवस समारोह में शामिल हुए सीएम, कहा-कुर्बानियों के कारण ही हमे अलग राज्य नसीब हुआ

    Team JoharBy Team JoharNovember 27, 2023Updated:November 27, 2023No Comments4 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रामगढ़: जिले के गोला प्रखंड स्थित नेमरा के लुकैया टांड़ में सोमवार को शहीद सोबरन सोरेन का 66 वां शहादत दिवस मनाया गया. इस दौरान कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शामिल हुए. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा की शहादत की देन है झारखंड राज्य. सपुतो के कुर्बानियों के कारण ही हमे अलग राज्य नसीब हुआ. यह संवेदनशील और आम जन की सरकार है. इस सरकार में योजनाएं एयर कंडीशन्ड कमरे में नहीं बनती हैं. हम राज्य के हालात और जनता की जरूरतों को ध्यान में रखकर नीतियां बनाते हैं. योजनाएं हकीकत में धरातल पर उतरे, यह हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है. इस मौके पर सीएम ने 25 करोड़ 64 लाख रुपए की 34 योजनाओं का उद्घाटन- शिलान्यास और लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण किया.

    शहादत नहीं जाएगी बेकार

    मुख्यमंत्री ने कहा कि एक लंबे संघर्ष के बाद हमें झारखंड राज्य मिला है. इसके लिए ना जाने कितने लोगों ने अपनी शहादत दी. हमारी सरकार इनकी शहादत को बेकार नहीं जाने देगी. आज सरकार की नज़रें और योजनाएं जंगलों, पहाड़ों, तलहटी और दुरूह-दुरस्त इलाकों में रहने वाले लोगों तक पहुंच रही है. हम अपने शहीदों के सपनों का झारखंड बना रहे हैं.

    दिख रहा बदलाव

    मुख्यमंत्री ने कहा कि आज झारखंड में बदलाव देखने को मिल रहा है. दूरस्थ इलाकों में भी  वृहत पैमाने पर सड़कें, पुल -पुलिया बन रही है. गांव- गांव में बिजली- पानी जैसी आधारभूत सुविधाएं पहुंच रही है. हम विकास की राह पर तेजी से आगे बढ़ रहे हैं.

    योजनाओं के लाभ से कोई वंचित नहीं रहे

    मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार सभी बुजुर्ग, विधवा और दिव्यांग को पेंशन दे रही है. 20 लाख अतिरिक्त हरा राशन कार्ड राशन जारी कर लोगों को अनाज दे रहे हैं. गरीबों को धोती -साड़ी मिल रहा है. उन्होंने कहा कि बच्चियां पढ़ाई से जुड़ी रहें, सावित्रीबाई फूले किशोरी समृद्धि योजना के तहत आर्थिक सहायता दे रहे हैं. हजारों नौजवानों को सरकारी और निजी क्षेत्र में नौकरियां दे रहे हैं तो स्वरोजगार करने के इच्छुक युवाओं को मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना के तहत आर्थिक मदद दी जा रही है. किसानों-पशुपालकों और श्रमिकों के लिए बिरसा हरित ग्राम योजना और मुख्यमंत्री पशुधन योजना जैसी कई योजनाएं चल रही हैं. हमारी सरकार ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के इरादे से योजनाएं बना रही हैं.

    शिविर में आकर अपना अधिकार लें

    मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले दो दशकों में दौरान ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले लोग ना अपने बीडीओ- सीओ को पहचानते थे और ना ही अपने डीसी को. ब्लॉक कार्यालय कहां है, इसकी भी जानकारी नहीं होती थी. ऐसे में भला वे योजनाओं को कैसे जानेंगे और उसका लाभ कैसे लेंगे, इसे सहज समझ सकते हैं. लेकिन, हमारी सरकार ने “आपकी योजना -आपकी सरकार- आपके द्वार” कार्यक्रम के तहत गांव- पंचायत में शिविर लगा रही है. यहां अधिकारी योजनाओं की पोटली लेकर पहुंच रहे हैं. आप इन शिविरों में आएं और सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लें.

    सुरक्षा के थे पुख्ता इंतजाम

    मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर चाक चौबंद के साथ तैयारियां पूरी की गई थी. जिले के अधिकारियों के द्वारा कार्यक्रम स्थल पर पानी बिजली स्वास्थ्य संबंधी आदि की सुविधाएं बहाल की गई थी. जगह जगह कार्यक्रम स्थल तक पूरे क्षेत्र में पुलिस की तैनाती कर दी गई थी, हर आने जाने वाले लोगो की जिला प्रशासन के द्वारा गतिविधियों पर नजर रखी जा रही थी.

    ये रहें उपस्थित

    इस अवसर पर झारखंड राज्य समन्वय समिति के फागू बेसरा (राज्य मंत्री का दर्जा प्राप्त ), पूर्व विधायक ममता देवी और विनोद किस्कु, बजरंग महतो, रेखा सोरेन, संजीव बेदिया, पिंटू कुमार, चित्रगुप्त महतो, भुनु महतो, जिललाल टुडू, राजकुमार महतो, महेंद्र मुंडा, बद्री विश्वकर्मा, विनोद महतो, अरुण बनर्जी एवं अधिकारियों में डीसी चंदन कुमार, एसपी पीयूष पांडे, डीसीसी रोबिन टोप्पो, एसडीओ शीलवंत कुमार, डीपीआरओ असीन कुमार, एसडीपीओ किशोर कुमार रजक,  मुख्यालय डीएसपी संजीव कुमार मुख्य रूप से उपस्थित थे.

    ये भी पढ़ें: धर्म के नाम पर राजनीति करने वाले को देश की जनता 2024 में सबक सिखाएगीः डॉ कांगो

    आज की खबर एसडीओ शीलवंत कुमार एसडीपीओ किशोर कुमार रजक एसपी पीयूष पांडे करंट न्यूज गोला प्रखंड जोहार लाइव झारखंड की खबर झारखंड न्यूज झारखण्ड डीपीआरओ असीन कुमार डीसी चंदन कुमार डीसीसी रोबिन टोप्पो डेली न्यूज ताजा खबर नेमरा न्यूज हेडलाइन पूर्व विधायक ममता देवी फागू बेसरा मुख्य समाचार मुख्यालय डीएसपी संजीव कुमार रामगढ़ लेटेस्ट न्यूज शहीद सोबरन सोरेन सरकार सावित्रीबाई फूले किशोरी समृद्धि योजना सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleधूमधाम से मनाया गया 554वां प्रकाश पर्व, सजा दीवान
    Next Article Dev Diwali : 70 देशों के राजदूत पहुंचे काशी, मेहमानों को कुल्हड़ में खिलायी जाएगी चाट

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    मांदर को मिल चुका है सम्मान, अब करनी शॉल, महुआ और धुस्का को जीआई टैग मिलने की आस

    September 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कल्पना सोरेन आपत्तिजनक पोस्ट मामला: आरोपी साहदेव उरांव को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, एक साल से था जेल में

    September 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    धान के बाद खाली खेतों में दाल उत्पादन: बंगाल को 290 करोड़, छत्तीसगढ़ को 181 करोड़, बिहार को 114 करोड़ और झारखंड को मात्र 58 करोड़

    September 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘वेतन नहीं मिला तो आत्मदाह करेंगे’, पलामू में आउटसोर्सिंग कर्मियों ने विश्वविद्यालय प्रशासन को दिया अल्टीमेटम

    September 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार-यूपी विधान परिषद चुनाव के लिए बीजेपी ने घोषित किए 10 उम्मीदवार, पुराने चेहरों पर भरोसा

    September 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    CEC ज्ञानेश को हटाने की मांग पर अड़ी कांग्रेस, खड़गे बोले- ‘मुख्य चुनाव आयुक्त सरकार की कठपुतली, उन्हें हटाएं’

    September 29, 2026
    Latest Posts

    मांदर को मिल चुका है सम्मान, अब करनी शॉल, महुआ और धुस्का को जीआई टैग मिलने की आस

    September 29, 2026

    एनआईए की बड़ी कार्रवाई: पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर को दहलाने की साजिश में JMB के ऑफशूट से जुड़े 13 आरोपी गिरफ्तार

    September 29, 2026

    कल्पना सोरेन आपत्तिजनक पोस्ट मामला: आरोपी साहदेव उरांव को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, एक साल से था जेल में

    September 29, 2026

    धान के बाद खाली खेतों में दाल उत्पादन: बंगाल को 290 करोड़, छत्तीसगढ़ को 181 करोड़, बिहार को 114 करोड़ और झारखंड को मात्र 58 करोड़

    September 29, 2026

    ‘वेतन नहीं मिला तो आत्मदाह करेंगे’, पलामू में आउटसोर्सिंग कर्मियों ने विश्वविद्यालय प्रशासन को दिया अल्टीमेटम

    September 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.