Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»CM ने किया बख्तियारपुर गंगा रिवर फ्रंट प्रोजेक्ट का निरीक्षण
    ट्रेंडिंग

    CM ने किया बख्तियारपुर गंगा रिवर फ्रंट प्रोजेक्ट का निरीक्षण

    Team JoharBy Team JoharJune 9, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    CM
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : CM नीतीश कुमार ने आज यानी सोमवार को अपने गृह क्षेत्र बख्तियारपुर में निर्माणाधीन गंगा रिवर फ्रंट प्रोजेक्ट का निरीक्षण किया। इस दौरान जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी भी उनके साथ मौजूद रहे। CM ने घनसुरपुर से शुरू करते हुए सीढ़ी घाट तक विभिन्न निर्माण स्थलों का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

    कृष्णा मंदिर में की पूजा-अर्चना

    निरीक्षण के दौरान CM ने सबसे पहले घनसुरपुर में गंगा चैनल का अवलोकन किया, जहां वर्तमान में गंगा को बख्तियारपुर लाने के लिए नया चैनल तैयार किया जा रहा है। इसके बाद वे सीढ़ी घाट पहुंचे और वहां चल रहे पाथ-वे निर्माण की समीक्षा की। उन्होंने सीढ़ी घाट के पास स्थित कृष्णा मंदिर में पूजा-अर्चना भी की।

    CM

    बख्तियारपुर में 330 मीटर लंबी सीढ़ियों का निर्माण

    CM ने स्वतंत्रता सेनानी शीलभद्र याजी पार्क में जाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और प्रोजेक्ट से संबंधित विस्तृत जानकारी अधिकारियों से ली। उन्होंने कहा कि इस परियोजना का उनके जीवन में विशेष स्थान है, क्योंकि यह उनके बचपन की यादों से जुड़ा हुआ है। गंगा रिवर फ्रंट प्रोजेक्ट के तहत बख्तियारपुर में 330 मीटर लंबी सीढ़ियों का निर्माण हो रहा है। इसके साथ-साथ पाथ-वे, सार्वजनिक शौचालय, चेंजिंग रूम, लैंडस्केपिंग और प्रकाश व्यवस्था की भी योजना बनाई गई है। अब तक इस प्रोजेक्ट में तीन बार गंगा चैनल का मार्ग बदला गया है।

    CM

    अधिकारियों को दिये निर्देश

    CM ने करीब आधे घंटे तक प्रोजेक्ट स्थल पर रुककर कार्यों की प्रगति की समीक्षा की और अधिकारियों को निर्देश दिया कि कार्य को तय समय सीमा के भीतर गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए।

    CM

    Also Read : बेंगलुरु भगदड़ : DNA एंटरटेनमेंट और RCB ने हाई कोर्ट में दायर की याचिका, FIR रद्द करने की उठाई मांग

    Bakhtiyarpur bihar government CM Nitish Kumar CM नीतीश कुमार Construction work Development Project Ganga riverfront development Ganga Riverfront Project Ghansurpur government inspection Inspection inspection visit Nitish Kumar news Sidhi Ghat Vijay Kumar Chaudhary Water Resources Minister गंगा किनारा विकास गंगा रिवर फ्रंट प्रोजेक्ट घनसुरपुर जल संसाधन मंत्री निरीक्षण निरीक्षण दौरा निर्माण कार्य नीतीश कुमार न्यूज बख्तियारपुर बिहार सरकार विकास परियोजना विजय कुमार चौधरी सरकारी निरीक्षण सीढ़ी घाट
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleटाटा स्टीलकर्मी से बदसलूकी पर SSP का एक्शन, दोषी सिपाही निलंबित
    Next Article सावडीह में खेत में मिला महिला का श’व

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    फर्जी बैंक गारंटी से 55 करोड़ भुगतान का आरोप, बाबूलाल ने CM को लिखा पत्र

    July 17, 2026
    क्राइम

    धनबादः नवोदय विद्यालय के छात्र की तीन घंटों तक बेल्ट से पिटाई, हालत गंभीर

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सोनम वांगचुक के समर्थन में आए राज ठाकरे, एक्स पर लिखा लंबा लेख

    July 16, 2026
    ट्रेंडिंग

    विश्व सर्प दिवसः झारखंड में 50 तरह के सांप, चार साल में स्नेकबाइट के 9438 मामले

    July 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC परीक्षा में गड़बड़ी के आरोप, भाजयुमो ने छेड़ा प्रदेशव्यापी आंदोलन

    July 15, 2026
    Latest Posts

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026

    श्रावणी मेला 2026: सुरक्षा का मास्टर प्लान तैयार, भीड़, आतंक और अपराध… हर मोर्चे पर रहेगी नजर

    July 17, 2026

    फर्जी बैंक गारंटी से 55 करोड़ भुगतान का आरोप, बाबूलाल ने CM को लिखा पत्र

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.