Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»जनता से बोले सीएम हेमंत, आपसे सीधा संवाद हो-इसलिए शिविरों में हो रहा हूं शामिल
    जोहार ब्रेकिंग

    जनता से बोले सीएम हेमंत, आपसे सीधा संवाद हो-इसलिए शिविरों में हो रहा हूं शामिल

    Team JoharBy Team JoharSeptember 19, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    गढ़वा: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गढ़वा जिले के मेराल प्रखंड में आपकी योजना-आपकी सरकार- आपके द्वार” कार्यक्रम के तहत जनता से संवाद किया. उन्होंने कहा कि आज आपके चेहरे की खुशी यह बता रही है कि हमारी जन कल्याणकारी योजनाएं आपको कितनी पसंद आ रही हैं. मुख्यमंत्री ने यह स्पष्ट किया कि उनकी सरकार गांवों और देहात से चल रही है ताकि सरकार और जनता के बीच सीधा संपर्क बना रहे. सीएम ने कार्यक्रम के दौरान बताया कि विशेष शिविरों का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें बीडीओ और सीओ जैसे अधिकारी सीधे जनता के दरवाजे पर आकर सरकार की योजनाओं से उन्हें जोड़ने का प्रयास कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि मैं विभिन्न जिलों में इन विशेष शिविरों में शामिल हो रहा हूं ताकि आपके साथ सीधा संवाद कर सकूं.

    किसानों को वैकल्पिक खेती

    मुख्यमंत्री ने नारी सशक्तिकरण के लिए झारखंड मुख्यमंत्री मंइयां सम्मान योजना का जिक्र करते हुए कहा कि इस योजना के तहत 18 से 50 वर्ष की लगभग 50 लाख माताओं और बहनों को हर महीने एक हजार रुपए मिल रहे हैं. इसके अलावा, किसानों को वैकल्पिक खेती के लिए भी प्रोत्साहित किया जा रहा है. सीएम ने राज्य में समाजिक एकता और विकास पर जोर देते हुए कहा कि कोई भी राज्य तभी आगे बढ़ेगा, जब समाज में किसी तरह का कोई बिखराव नहीं होगा. उन्होंने जनता से सतर्क रहने और दिग्भ्रमित करने वालों को जवाब देने की अपील की. गढ़वा और लातेहार जिले को विभिन्न विकास योजनाओं का तोहफा देते हुए सीएम ने बताया कि लगभग 1197 करोड़ रुपए की 748 योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया गया. इसके साथ ही, गढ़वा जिले के 25,044 लाभुकों और लातेहार जिले के 197,184 लाभुकों के बीच परिसंपत्तियां बांटी गईं. इस अवसर पर मंत्री सत्यानंद भोक्ता, मिथिलेश कुमार ठाकुर, विधायक रामचंद्र सिंह, जिला परिषद अध्यक्ष शांति देवी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे.

     

     

    आपकी योजना- आपकी सरकार- आपके द्वार गढ़वा गांव जन-कल्याणकारी योजनाएं जनता संवाद देहात बीडीओ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मेराल प्रखंड विशेष शिविर सरकार की योजनाएं सीओ सीधा संपर्क सीधा संवाद
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखण्ड पुलिस और एसबीआई के बीच हुआ एमओयू, नक्सली हिंसा में शहीदों के आश्रित को मिलेगा अतिरिक्त 10 लाख
    Next Article राष्ट्रपति दौपद्री मुर्मू पहुंची रांची, राज्यपाल और सीएम ने किया स्वागत

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड में नियुक्तियों रद्द करने के खिलाफ हाईकोर्ट और JPSC परीक्षा पर सुप्रीम कोर्ट में कल अहम सुनवाई, अभ्यर्थियों के लिए 24 अगस्त का दिन बेहद महत्वपूर्ण

    August 23, 2026
    क्राइम

    रांची SSP का फरमान: फरियादी न भटके, अपराधी न बचें; 60-90 दिन में केस निपटाएं

    August 23, 2026
    JPSC / JSSC

    जेपीएससी केस में सीआईडी की बड़ी कार्रवाई, रांची-हजारीबाग में कोचिंग सेंटरों के रिकॉर्ड खंगाले

    August 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    न्याय में देरी या अन्याय? 44 साल की कानूनी लड़ाई, 5 आरोपियों की मौत; सुप्रीम कोर्ट ने झारखंड HC को लगाई फटकार

    August 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी-जेएसएसी में JMM-BJP आमने सामने, पढ़िये दोनों तरफ के नेता क्या कह रहे हैं

    August 23, 2026
    आदिवासी

    आदिवासी साहित्य को नई पहचान: पांचवें ‘जयपाल-जुलियस-हन्ना साहित्य पुरस्कार’ 2026 के लिए पांडुलिपियां आमंत्रित

    August 23, 2026
    Latest Posts

    झारखंड में नियुक्तियों रद्द करने के खिलाफ हाईकोर्ट और JPSC परीक्षा पर सुप्रीम कोर्ट में कल अहम सुनवाई, अभ्यर्थियों के लिए 24 अगस्त का दिन बेहद महत्वपूर्ण

    August 23, 2026

    रांची SSP का फरमान: फरियादी न भटके, अपराधी न बचें; 60-90 दिन में केस निपटाएं

    August 23, 2026

    जेपीएससी केस में सीआईडी की बड़ी कार्रवाई, रांची-हजारीबाग में कोचिंग सेंटरों के रिकॉर्ड खंगाले

    August 23, 2026

    न्याय में देरी या अन्याय? 44 साल की कानूनी लड़ाई, 5 आरोपियों की मौत; सुप्रीम कोर्ट ने झारखंड HC को लगाई फटकार

    August 23, 2026

    जेपीएससी-जेएसएसी में JMM-BJP आमने सामने, पढ़िये दोनों तरफ के नेता क्या कह रहे हैं

    August 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.