Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»झारखण्ड पुलिस और एसबीआई के बीच हुआ एमओयू, नक्सली हिंसा में शहीदों के आश्रित को मिलेगा अतिरिक्त 10 लाख
    झारखंड

    झारखण्ड पुलिस और एसबीआई के बीच हुआ एमओयू, नक्सली हिंसा में शहीदों के आश्रित को मिलेगा अतिरिक्त 10 लाख

    Team JoharBy Team JoharSeptember 19, 2024No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: झारखंड पुलिस और एसबीआई (भारतीय स्टेट बैंक) के बीच पुलिस सैलरी पैकेज के लिए एमओयू हुआ है. इसमें झारखंड पुलिस की ओर से मो. नौशाद आलम, डीआईजी बजट तथा भारतीय स्टेट बैंक की ओर से देवेश मित्तल उप-महाप्रबंधक, आंचलिक कायार्लय, रांची ने हस्ताक्षर कर एक दूसरे को एमओयू के दस्तावेज सौंपे. मालूम हो कि 21 अगस्त 2023 को तत्कालीन डीजीपी झारखण्ड के पहल पर झारखण्ड पुलिस एवं भारतीय स्टेट बैंक के बीच पुलिस सैलरी पैकेज के लिए एमओयू हुआ था, जिसके तहत पुलिस सैलेरी पैकेज से पुलिस कमिर्यों को कई सुविधाएं उपलब्ध करायी गयी थी। डीजीपी अनुराग गुप्ता के निर्देशन तथा आरके मल्लिक, एडीजी मुख्यालय एवं मनोज कौशिक, आईजी मुख्यालय के प्रयास से गुरुवार को पुलिस मुख्यालय स्थित सभागार में झारखण्ड पुलिस एवं भारतीय स्टेट बैंक के बीच पूर्व में किये गये एमओयू के द्वारा दिये गये सुविधाओं की समीक्षा करते हुये पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिसकर्मिर्यों के हित में नये सिरे से एमओयू किया गया.

    ये रहे मौजूद

    इस अवसर पर झारखण्ड पुलिस की ओर से डीजीपी अनुराग गुप्ता के अलावा आरके मल्लिक, एडीजी(मुख्यालय), सुमन गुप्ता, एडीजी (आधुनिकीकरण एवं प्रशिक्षण), प्रिया दूबे, एडीजी, झा०स०पु०, मनोज कौशिक, पुलिस महानिरीक्षक,(मुख्यालय), अमोल विनुकांत होमकर, पुलिस महानिरीक्षक,(अभियान), प्रभात कुमार, पुलिस महानिरीक्षक,(वि०शा०)असीम विक्रांत मिंज, पुलिस महानिरीक्षक,(अप०अनु०वि०), अन्नेपु विजया लक्ष्मी, पुलिस महानिरीक्षक, (प्रशिक्षण), इन्द्रजीत महथा, पुलिस उप-महानिरीक्षक (झारखण्ड जगुआर), नौशाद आलम, पुलिस उप-महानिरीक्षक, (कार्मिक), कार्तिक एस, पुलिस उप-महानिरीक्षक,(विशेष शाखा), आलोक प्रियदर्शी, पुलिस अधीक्षक,(वि०शा०), मूमल रिजपुरोहित, पुलिस अधीक्षक,(वि०शा०) एवं भारतीय स्टेट बैंक की ओर से पटना सर्किल के बंगारराजू वेंकटा कुनप्पाराजू, मुख्य महाप्रबंधक, प्रभास बोस, महाप्रबंधक, झारखण्ड नेटवर्क, देवेश मित्तल, उप-महाप्रबंधक, आंचलिक कायार्लय, रांची, विकास कुमार पाण्डेय, मुख्य प्रबंधक, आंचलिक कायार्लय, रांची उपस्थित थे.

    यह सुविधाएं मिलेगी अब पुलिस पदाधिकारी व कर्मी को
    भारतीय स्टेट बैंक के साथ इस एमओयू में पुलिस कमिर्यों को निम्न सुविधाएं उपलब्ध करायी जायेगी. जिसमें व्यक्तिगत दुघर्टना मृत्यु बीमा – 1 करोड़, स्थायी पूर्ण विकलांगता पर- 1 करोड़, स्थायी आंशिक विकलांगता पर – 80 लाख तक, वायुयान दुघर्टना पर- 1 करोड़ 60 लाख रूपया, नक्सल हिंसा/उग्रवादियों एवं अपराधकमिर्यों द्वारा घात लगाकर किये गये हमलों में शहीदों के आश्रित को अतिरिक्त 10 लाख रूपये का प्रावधान किया गया है. इसके साथ ही 10 लाख तक ऋण माफी की सुविधा दी जा रही है.

     सामान्य मृत्यु पर भी आश्रित बच्चों को शिक्षा के लिए 10 लाख
    झारखण्ड पुलिस एवं भारतीय स्टेट बैंक के बीच हुए एमओयू में पहली बार सामान्य मृत्यु पर भी 10 लाख व्यक्तिगत दुघर्टना में मृत्यु होने पर आश्रित बच्चों के उच्चतर शिक्षा के लिये बीमा राशि-10 लाख तथा अविवाहित बच्चियों के विवाह हेतु भी बीमा राशि अधिकतम-10 लाख दिये जाने का प्रावधान है. इस एमओयू में स्वैच्छिक ’मेडिकल सुपर टॉप-अप’ सुविधा जिसमें परिवार के चार सदस्यों के लिये सिर्फ -2495 रुपये में 30 लाख रुपये तथा -1995 रूपये में 15 लाख रुपये का एक और वैकल्पिक सुविधा उपलब्ध कराई गयी है. इस एमओयू के प्रावधानों के तहत भारतीय स्टेट बैंक की ओर से सभी पुलिस कमिर्यों को रूपे प्लेटिनम कार्ड उपलब्ध कराया जाएगा, जिसके तहत दुघर्टना आदि में मौत होने पर-10 लाख रूपया का अतिरिक्त बीमा कवर उपलब्ध होगा. यह सभी विशेष बीमा सुविधाएं भारतीय स्टेट बैंक के द्वारा पुलिस सैलेरी पैकेज के तहत खाता धारक को निशुल्क उपलब्ध करायी जायेगी. साथ ही पुलिस कर्मियों के परिवार के चार सदस्यों को निःशुल्क खाता, चेक बुक, एटीएम कार्ड एवं उन चारो वयस्क सदस्यों का 5-5 लाख कुल 20 लाख रूपये के बीमा का प्रावधान किया गया है.

    आईजी मुख्यालय आरके मल्लिक उप-महाप्रबंधक एडीजी मुख्यालय एमओयू झारखंड पुलिस डीआईजी बजट डीजीपी अनुराग गुप्ता देवेश मित्तल पुलिस सैलरी पैकेज पुलिसकर्मी भारतीय स्टेट बैंक मनोज कौशिक मो. नौशाद आलम रांची सभागार समीक्षा सुविधाएं
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबड़कागांव में धार्मिक जुलूस पर पथराव के बाद स्थिति तनावपूर्ण
    Next Article जनता से बोले सीएम हेमंत, आपसे सीधा संवाद हो-इसलिए शिविरों में हो रहा हूं शामिल

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    Johar Live Impact: सहायक कारापाल अभ्यर्थियों को राहत, शारीरिक परीक्षा की तारीख बदली, तैयारी के लिए मिला अतिरिक्त समय

    October 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची में अड्डेबाजी, खुले में शराबखोरी और नशे पर सख्ती की तैयारी, SSP ने दिए कार्रवाई के निर्देश

    October 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : बोकारो स्टील प्लांट में फिर नहीं चलेगी गेटबंदी, हाईकोर्ट ने कहा – दोबारा बवाल हुआ तो पहले ही एक्शन ले प्रशासन

    October 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बाबूलाल मरांडी का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- आम जनता के व्यापार और नफा-नुकसान से कोई सरोकार नहीं

    October 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड में चक्रवात अर्नब का असर, कई जिलों में बारिश; आंध्र प्रदेश में सड़कें क्षतिग्रस्त

    October 28, 2026
    झारखंड

    हजारीबाग प्रशासन ने लगाया नो-एंट्री, चतरा में भारी वाहनों पर कार्रवाई का इंतजार

    October 28, 2026
    Latest Posts

    Johar Live Impact: सहायक कारापाल अभ्यर्थियों को राहत, शारीरिक परीक्षा की तारीख बदली, तैयारी के लिए मिला अतिरिक्त समय

    October 28, 2026

    रांची में अड्डेबाजी, खुले में शराबखोरी और नशे पर सख्ती की तैयारी, SSP ने दिए कार्रवाई के निर्देश

    October 28, 2026

    झारखंड : बोकारो स्टील प्लांट में फिर नहीं चलेगी गेटबंदी, हाईकोर्ट ने कहा – दोबारा बवाल हुआ तो पहले ही एक्शन ले प्रशासन

    October 28, 2026

    बाबूलाल मरांडी का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- आम जनता के व्यापार और नफा-नुकसान से कोई सरोकार नहीं

    October 28, 2026

    झारखंड में चक्रवात अर्नब का असर, कई जिलों में बारिश; आंध्र प्रदेश में सड़कें क्षतिग्रस्त

    October 28, 2026

    Powered by Feralvoice.

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.