Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»हाथी हमलों पर सख्त हुए सीएम हेमंत, 12 दिनों में मुआवजा देने का निर्देश
    जोहार ब्रेकिंग

    हाथी हमलों पर सख्त हुए सीएम हेमंत, 12 दिनों में मुआवजा देने का निर्देश

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkFebruary 14, 2026No Comments3 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    सीएम
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : सीएम हेमंत सोरेन ने राज्य में बढ़ते हाथी हमलों को लेकर सख्त रुख अपनाया है। कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के अधिकारियों के साथ हुई उच्च स्तरीय बैठक में उन्होंने साफ कहा कि हाथियों के हमले से एक भी इंसान की जान नहीं जानी चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन इलाकों में लगातार हाथियों के कारण जान-माल का नुकसान हो रहा है, वहां तुरंत प्रभावी कदम उठाए जाएं और लोगों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जाए।

    कई जिलों में 27 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री ने जताई चिंता

    बैठक में जानकारी दी गई कि रामगढ़, बोकारो, हजारीबाग, चाईबासा, जमशेदपुर, लोहरदगा, गुमला और दुमका सहित कई जिलों में पिछले कुछ महीनों में हाथी हमलों से करीब 27 लोगों की मौत हुई है। इसे गंभीर बताते हुए मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से विस्तृत रिपोर्ट मांगी। हजारीबाग क्षेत्र में पांच हाथियों का एक आक्रामक झुंड सक्रिय होने की जानकारी भी दी गई। इसे नियंत्रित करने के लिए 70 सदस्यीय टीम तैनात की गई है और विभाग अलर्ट मोड में काम कर रहा है।

    गांवों में बनेगी एलीफेंट रेस्क्यू टीम

    सीएम हेमंत सोरेन ने निर्देश दिया कि जिन क्षेत्रों में हाथियों का खतरा ज्यादा है, वहां ग्रामीणों को तकनीकी प्रशिक्षण देकर एलीफेंट रेस्क्यू टीम तैयार की जाए। ग्रामीणों को मशाल जलाने के लिए डीजल, किरासन तेल, पुराने टायर, टॉर्च और सोलर सायरन जैसी जरूरी सामग्री उपलब्ध कराने को कहा गया है, ताकि जरूरत पड़ने पर वे सुरक्षित तरीके से हाथियों को गांव से दूर भगा सकें। वन विभाग ने बताया कि जल्द ही छह कुनकी हाथी मंगाए जा रहे हैं, जिससे ट्रैकिंग और रेस्क्यू कार्य में मदद मिलेगी। विशेषज्ञों की भी सहायता ली जाएगी।

    12 दिनों के भीतर मुआवजा देने का आदेश

    सीएम हेमंत सोरेन ने स्पष्ट निर्देश दिया कि किसी भी व्यक्ति की मौत होने पर 12 दिनों के भीतर पीड़ित परिवार को पूरा मुआवजा मिलना चाहिए। मुआवजा देने में देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि मौजूदा कंपनसेशन नियमों की समीक्षा कर जरूरत हो तो संशोधन किया जाए, ताकि राहत राशि जल्दी और पारदर्शी तरीके से मिल सके। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि हाथी हमलों में केवल जान का ही नहीं, बल्कि फसल और पशुधन का भी नुकसान होता है। ऐसे मामलों में भी त्वरित सहायता दी जाए।

    पांच साल का डेटा और कॉरिडोर मैपिंग के निर्देश

    सीएम हेमंत सोरेन ने पिछले पांच वर्षों में हुए हाथी हमलों, मौतों और दिए गए मुआवजे का पूरा डेटा पेश करने को कहा है। साथ ही राज्य के सभी एलीफेंट कॉरिडोर की मैपिंग कराने का निर्देश भी दिया गया है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके। उन्होंने दोहराया कि मानव और हाथी के बीच बढ़ते संघर्ष को गंभीरता से लेने की जरूरत है और सरकार पीड़ित परिवारों के साथ पूरी संवेदनशीलता के साथ खड़ी है।

    बैठक में ये अधिकारी रहे मौजूद

    बैठक में मुख्य सचिव अविनाश कुमार, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के सचिव अबू बकर सिद्दीकी पी, पीसीसीएफ (हॉफ) संजीव कुमार, पीसीसीएफ (वाइल्डलाइफ) रवि रंजन, सीसीएफ (वाइल्डलाइफ) एस.आर. नाटेश सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

    इसे भी पढ़ें : नेशनल हाईवे पर झपकी बनी काल, तीन COBRA जवान सहित चार की गयी जान

    12 दिनों में मुआवजा देने का निर्देश CM Hemant takes strict action against elephant attacks orders compensation within 12 days हाथी हमलों पर सख्त हुए सीएम हेमंत
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleनेशनल हाईवे पर झपकी बनी काल, तीन COBRA जवान सहित चार की गयी जान
    Next Article दिनदहाड़े घरों में चोरी करने वाला गिरोह बेनकाब, ज्वेलर्स समेत दो गिरफ्तार

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी-जेएसएससी विवाद में बाबूलाल की बड़ी मांग, कहा- सीआईडी नहीं, सीबीआई करे सभी परीक्षाओं की जांच

    August 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: रिम्स में डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी, साल के अंत तक सभी टीचिंग पद भरने का लक्ष्य

    August 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आंदोलन खत्म, छात्रों के बदले सुर: हेमंत सोरेन को धन्यवाद, बोले- छात्र हित में लिया बड़ा फैसला

    August 19, 2026
    JPSC / JSSC

    Breaking : आंदोलन खत्म, 60 दिन में मांग पूरी नहीं होने पर करेंगे आंदोलन

    August 19, 2026
    झारखंड

    कोतवाली थाना प्रभारी सनोज चौधरी ने जूस पिलाकर तुड़वाया छात्रा सबिता का अनशन

    August 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आंदोलन खत्म, घर जाने की तैयारी में बोरिया-बिस्तर समेट रहे आंदोलनकारी

    August 19, 2026
    Latest Posts

    जेपीएससी-जेएसएससी विवाद में बाबूलाल की बड़ी मांग, कहा- सीआईडी नहीं, सीबीआई करे सभी परीक्षाओं की जांच

    August 19, 2026

    झारखंड: रिम्स में डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी, साल के अंत तक सभी टीचिंग पद भरने का लक्ष्य

    August 19, 2026

    आंदोलन खत्म, छात्रों के बदले सुर: हेमंत सोरेन को धन्यवाद, बोले- छात्र हित में लिया बड़ा फैसला

    August 19, 2026

    Breaking : आंदोलन खत्म, 60 दिन में मांग पूरी नहीं होने पर करेंगे आंदोलन

    August 19, 2026

    कोतवाली थाना प्रभारी सनोज चौधरी ने जूस पिलाकर तुड़वाया छात्रा सबिता का अनशन

    August 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.