Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ के धमतरी जिला में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसे में सीआरपीएफ के तीन जवानों और एक चालक की मौत हो गई। हादसा नेशनल हाईवे पर धमतरी बाईपास के पास सुबह करीब 8 बजे हुआ।
कैसे हुआ हादसा
पुलिस के अनुसार, कार सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। एक जवान और चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य जवानों ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। धमतरी के पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आशंका है कि चालक को झपकी आ जाने के कारण यह हादसा हुआ। हालांकि, मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।
छुट्टी पर जा रहे थे जवान
कार में सीआरपीएफ की विशेष इकाई Commando Battalion for Resolute Action (कोबरा) की 201वीं बटालियन के चार जवान सवार थे। वे जगदलपुर से रायपुर जा रहे थे, जहां से उन्हें छुट्टी पर अपने घर रवाना होना था।
मृतक और घायल
हादसे में जान गंवाने वाले जवानों की पहचान सौरभ तोमर, मुकेश कुमार और राजकुमार गोड के रूप में हुई है। चालक हीरालाल नागर की भी इस दुर्घटना में मृत्यु हो गई। घायल कमांडो अभिमान राय को बेहतर इलाज के लिए रायपुर भेजा गया है।
Also Read : आरपीसी मीडिया कप 2026 : गंगा और स्वर्णरेखा के बीच होगा महामुकाबला


