Ranchi : झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन मंगलवार को रांची लौट आए। पिछले कुछ दिनों से वे असम में थे, जहां उन्होंने विधानसभा चुनाव को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा के पक्ष में जोरदार प्रचार किया। राजधानी पहुंचते ही उनके कार्यक्रमों को लेकर हलचल बढ़ गई है। असम दौरे के दौरान सीएम हेमंत सोरेन ने कई चुनावी सभाओं और कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। उन्होंने पार्टी के प्रत्याशियों के समर्थन में लोगों से वोट की अपील की और कार्यकर्ताओं में उत्साह भरने की कोशिश की। उनके भाषणों में आदिवासी, गरीब और वंचित वर्ग के अधिकारों की बात प्रमुख रूप से उठी।
नेताओं और कार्यकर्ताओं में भरा जोश
चुनावी अभियान के दौरान सीएम ने स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक भी की। उन्होंने संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया और जमीनी स्तर पर काम करने की सलाह दी। कार्यकर्ताओं को उन्होंने कहा कि जनता से सीधे जुड़कर उनकी समस्याओं को समझें और समाधान की दिशा में काम करें।
Also Read : मां कामाख्या मंदिर पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन, झारखंड की सुख-समृद्धि के लिए की पूजा
Also Read : ₹1300 के लिए दो दोस्तों की हत्या, पलामू पुलिस ने सुलझाया सनसनीखेज डबल मर्डर केस


