Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»देवघर में बोले CM हेमंत- आस्था के इस केंद्र को और मजबूती के साथ आगे ले जाएंगे
    जोहार ब्रेकिंग

    देवघर में बोले CM हेमंत- आस्था के इस केंद्र को और मजबूती के साथ आगे ले जाएंगे

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkFebruary 26, 2025Updated:February 26, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    देवघर
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Deoghar : CM हेमंत सोरेन ने कहा, “महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर बाबा नगरी देवघर में बाबा भोलेनाथ के चरणों पर शीश नवाकर आप सभी का अभिनंदन करता हूं। आज यहां शिव बारात में सम्मिलित होने का मुझे भी अवसर मिला है। यहां हम एक ऐसे समूह के साथ खड़े हैं, जिसमें इंसान के साथ जीव-जंतु भी शामिल है। यह शिव बारात मात्र नहीं है। ऐसे महोत्सव में इतनी बड़ी संख्या में लोगों का एकत्र होना यह दर्शाता है कि इससे ऊपर और कोई ताकत नहीं है और कहीं ना कहीं दुनिया इसी की बदौलत चल रही है।” मौका था शिव बारात महोत्सव का। महोत्सव का आयोजन बाबा नगरी देवघर के केएनएन स्टेडियम में किया गया था। मौके पर CM हेमंत सोरेन ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भव्य एवं आकर्षक झांकियों के साथ शिव बारात को रवाना किया।

    महाशिवरात्रि का महापर्व अनवरत जारी रहेगा

    CM हेमंत सोरेन ने कहा कि आज का दिन हम सभी के लिए उमंग, उत्साह, खुशी, श्रद्धा, भक्ति एवं आस्था का दिन है। महाशिवरात्रि का महापर्व सदियों से मनाते आ रहे हैं और आगे भी यह अनवरत जारी रहेगा। बाबा नगरी देवघर के लिए यह महापर्व विशेष है। यहां महाशिवरात्रि के पर्व के साथ निरंतर नया अध्याय जुड़ता जा रहा है। आप सभी के सहयोग से यह कार्यक्रम भव्य रूप ले रहा है। आज यह महोत्सव निरंतर बड़ा आयाम लेने की तैयारी में आगे बढ़ रहा है।

    पवित्र स्थल को और बेहतर करने के लिए सरकार मंथन करेगी

    CM हेमंत सोरेन ने कहा कि देवघर की पावन धरती असीम आस्था का केंद्र है। श्रावणी मेले के दौरान देश-दुनिया से लाखों श्रद्धालु बाबा के दर्शन के लिए आते हैं। इतना ही नहीं सालों भर यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला चलता रहता है। इस पवित्र स्थल को और बेहतर करने के लिए सरकार मंथन करेगी और इसमें आपका सहयोग काफी मायने रखेगा। आने वाले समय में आस्था के इस केंद्र को और मजबूती के साथ आगे ले जाना है।

    ये रहे मौजूद

    महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर आयोजित शिव बारात महोत्सव में मंत्री दीपिका पांडेय, मंत्री सुदिव्य कुमार, विधायक सुरेश पासवान, विधायक उदय शंकर सिंह, पूर्व मंत्री बादल, जिला परिषद अध्यक्ष किरण कुमारी, संताल परगना के आयुक्त लालचंद दादेल, आईजी क्रांति कुमार गड़िदेशी, डीआईजी अंबर लकड़ा और जिले के डीसी एवं एसपी समेत हजारों लोग मौजूद थे।

    Also Read : CM हेमंत बने ट्राइबल एडवाइजरी काउंसिल के अध्यक्ष, विपक्षी नेताओं को भी मिली जगह

    CM Hemant said in Deoghar- We will take this center of faith forward with more strength देवघर में बोले CM हेमंत- आस्था के इस केंद्र को और मजबूती के साथ आगे ले जाएंगे
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमहुआ माझी के स्वास्थ्य की निगरानी में खुद जुटे मंत्री इरफान अंसारी
    Next Article जमशेदपुर और राजधानी से गुजरने वाली कई ट्रेनें रद्द, रूट में बदलाव… जानें

    Related Posts

    क्राइम

    गोपनीयता की शर्त के नाम पर पूर्व कर्मचारी को दूसरी कंपनी में नौकरी करने से नहीं रोक सकते : बेंगलुरु कोर्ट

    October 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सेंगोल बनाने वाले शिल्पकार वुम्मिदी एथिराज का निधन, राष्ट्रपति और पीएम ने जताया शोक

    October 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मणिपुर में अब भी बह रहा खून, बीजेपी शांति बहाल करने में नाकाम : मल्लिकार्जुन खड़गे

    October 21, 2026
    क्राइम

    पश्चिम बंगाल : चोरबागान भगदड़ की जांच से हाईकोर्ट ने खींचे हाथ, रिटायर्ड जज को जिम्मेदारी दे सकती है बंगाल सरकार

    October 21, 2026
    क्राइम

    कौन था बांग्लादेशी नज्रुल इस्लाम, जो कर्ज लेकर पहुंचा था सऊदी और मिली फांसी

    October 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खूंटी बंद: फादर बेनेदिक बारला पर हमले के विरोध में भगत सिंह चौक पर सड़क जाम, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

    October 21, 2026
    Latest Posts

    गोपनीयता की शर्त के नाम पर पूर्व कर्मचारी को दूसरी कंपनी में नौकरी करने से नहीं रोक सकते : बेंगलुरु कोर्ट

    October 21, 2026

    सेंगोल बनाने वाले शिल्पकार वुम्मिदी एथिराज का निधन, राष्ट्रपति और पीएम ने जताया शोक

    October 21, 2026

    मणिपुर में अब भी बह रहा खून, बीजेपी शांति बहाल करने में नाकाम : मल्लिकार्जुन खड़गे

    October 21, 2026

    पश्चिम बंगाल : चोरबागान भगदड़ की जांच से हाईकोर्ट ने खींचे हाथ, रिटायर्ड जज को जिम्मेदारी दे सकती है बंगाल सरकार

    October 21, 2026

    कौन था बांग्लादेशी नज्रुल इस्लाम, जो कर्ज लेकर पहुंचा था सऊदी और मिली फांसी

    October 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.