Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»सीएम हेमंत ने लॉन्च किया ‘अबुआ दिशोम बजट पोर्टल और मोबाइल ऐप’, जनता देगी अपनी राय
    जोहार ब्रेकिंग

    सीएम हेमंत ने लॉन्च किया ‘अबुआ दिशोम बजट पोर्टल और मोबाइल ऐप’, जनता देगी अपनी राय

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkJanuary 9, 2026No Comments2 Mins Read2
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    सीएम
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : सीएम हेमंत सोरेन ने आज झारखंड मंत्रालय में वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट निर्माण के लिए ‘अबुआ दिशोम बजट पोर्टल तथा मोबाइल ऐप’ को औपचारिक तरीके से लॉन्च कर दिया। इस पहल का उद्देश्य राज्य के बजट निर्माण में विशेषज्ञों के साथ-साथ आम जनता की सीधी भागीदारी सुनिश्चित करना है। इस अवसर पर सीएम ने कहा कि किसी भी राज्य की मजबूत नींव केवल योजनाओं से नहीं, बल्कि जनता की सक्रिय भागीदारी से तैयार होती है। इसी सोच के तहत राज्य सरकार समावेशी और जनोन्मुखी बजट लागू करने की दिशा में लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि जनता से प्राप्त सुझाव सरकार की नीतियों को और अधिक प्रभावी बनाने में सहायक होंगे।

    17 जनवरी 2026 तक दे सकेंगे सुझाव

    राज्य की आम जनता 17 जनवरी 2026 तक ‘अबुआ दिशोम बजट पोर्टल’ और मोबाइल ऐप के माध्यम से अपने सुझाव दे सकती है। इसके अलावा व्हाट्सऐप, इंस्टाग्राम, फेसबुक और एक्स (पूर्व में ट्विटर) जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए भी लोग अपने विचार साझा कर सकेंगे। खास तौर पर राजस्व संवर्द्धन से जुड़े सुझाव राज्य की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

    तीन सर्वश्रेष्ठ सुझावों को मिलेगा सम्मान

    सरकार की ओर से यह भी घोषणा की गई है कि बजट से जुड़े सर्वश्रेष्ठ तीन सुझाव देने वाले नागरिकों को सम्मानित किया जाएगा। इससे अधिक से अधिक लोगों को इस प्रक्रिया में भाग लेने के लिए प्रोत्साहन मिलेगा।

    सुदूर क्षेत्रों से भी भागीदारी पर जोर

    सीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि आम जनता से सुझाव प्राप्त करने की प्रक्रिया 15 नवंबर से ही प्रारंभ कर दी जाए, ताकि राज्य के सुदूर और ग्रामीण क्षेत्रों के लोग भी बजट निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सकें।

    ये रहे मौजूद

    इस कार्यक्रम में वित्त मंत्री, मुख्य सचिव, सचिव (व्यय), सचिव (संसाधन), विशेष सचिव सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। सरकार को उम्मीद है कि इस डिजिटल पहल से जनता और सरकार के बीच संवाद मजबूत होगा और झारखंड के विकास के लिए एक सशक्त एवं समावेशी बजट तैयार किया जा सकेगा।

    Also Read : जामताड़ा के सात सितारे राष्ट्रीय जंप रोप प्रतियोगिता में दिखाएंगे हुनर, रांची रवाना

    allowing citizens to give their feedback. CM Hemant launched the ‘Abua Dishom Budget Portal and Mobile App’ जनता देगी अपनी राय सीएम हेमंत ने लॉन्च किया ‘अबुआ दिशोम बजट पोर्टल और मोबाइल ऐप’
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजामताड़ा के सात सितारे राष्ट्रीय जंप रोप प्रतियोगिता में दिखाएंगे हुनर, रांची रवाना
    Next Article बिहार में बड़े पैमाने पर IPS अधिकारियों का तबादला, 71 अफसर बदले

    Related Posts

    JPSC / JSSC

    जेएसएससी-सीजीएल केस में सीआईडी की जांच तेज, अभय तिवारी समेत तीन रिमांड पर, 18 संदिग्धों से पूछताछ

    August 23, 2026
    क्राइम

    मनन मिश्रा ने इस्तीफे पर किया पलटवार कहा – राजनीतिक साजिश

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    6 महीने में हिंदू, जैन और सिख शरणार्थियों को मिलेगी नागरिकता, घुसपैठियों को बंगाल से भेजेंगे बाहर – अमित शाह

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    नरेंद्र मोदी को भगवान साबित करने वाला ये भक्त आखिर है कौन ?

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सुप्रीम कोर्ट में JPSC पर जनहित याचिका डालने वाले हरिशरण देवगन कौन हैं? जानिए उनका बैकग्राउंड

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी सिविल जज परीक्षा रद्द: सुप्रीम कोर्ट में 35 अभ्यर्थियों की याचिका निरर्थक घोषित

    August 22, 2026
    Latest Posts

    जेएसएससी-सीजीएल केस में सीआईडी की जांच तेज, अभय तिवारी समेत तीन रिमांड पर, 18 संदिग्धों से पूछताछ

    August 23, 2026

    मनन मिश्रा ने इस्तीफे पर किया पलटवार कहा – राजनीतिक साजिश

    August 22, 2026

    6 महीने में हिंदू, जैन और सिख शरणार्थियों को मिलेगी नागरिकता, घुसपैठियों को बंगाल से भेजेंगे बाहर – अमित शाह

    August 22, 2026

    नरेंद्र मोदी को भगवान साबित करने वाला ये भक्त आखिर है कौन ?

    August 22, 2026

    सुप्रीम कोर्ट में JPSC पर जनहित याचिका डालने वाले हरिशरण देवगन कौन हैं? जानिए उनका बैकग्राउंड

    August 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.