Jamtara : रांची में 09 से 11 जनवरी तक जसपुरिया बी.एड कॉलेज में आयोजित 17वीं सीनियर, जूनियर और सब-जूनियर राष्ट्रीय जंप रोप प्रतियोगिता में झारखंड टीम के लिए जामताड़ा जिले के सात खिलाड़ी चुने गए हैं। इसमें एक बालक खिलाड़ी रामजीत मुर्मू और छह बालिका खिलाड़ी दीप्ति बास्की, नैंसी सिन्हा, शालिनी हेंब्रम, अन्नू कुमारी, जयंती हेंब्रम और रिशु कुमारी शामिल हैं।
चयनित खिलाड़ी अपने कोच नंदन कुमार सिंह के साथ रांची के लिए रवाना हो गए। जामताड़ा जिला जंप रोप संघ के सचिव नंदन कुमार सिंह ने बताया कि जिले से जंप रोप जैसे खेल में भी अब बेहतर खिलाड़ी सामने आ रहे हैं और स्थानीय खेल प्रेमियों की भागीदारी इन खिलाड़ियों के विकास में मददगार साबित हो रही है।
विदाई समारोह में चयनित खिलाड़ियों को डॉ. दुर्गा दास भंडारी, अमित झा, डॉ. चंचल भंडारी और भूपेश गुप्ता ने बधाई और शुभकामनाएं दी। समारोह में मुख्य रूप से कमलेश मंडल, अनीश रंजन, गौरव जोशी, आकाश साव, राज कुमार, सुभाष, प्रीतम मुर्मू, रामजीत मुर्मू, राजेश ठाकुर, पुरुषोत्तम, परमेश्वर और अन्य अभिभावक उपस्थित थे।
नंदन कुमार सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जामताड़ा जिले के खिलाड़ियों का चयन होना जिले के लिए गर्व की बात है और यह युवा खिलाड़ियों के खेल क्षेत्र में आगे बढ़ने की मजबूत पहल है।


