Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»बजट के लिये CM हेमंत ने लोगों से मांगा सुझाव, लॉन्च किया पोर्टल
    जोहार ब्रेकिंग

    बजट के लिये CM हेमंत ने लोगों से मांगा सुझाव, लॉन्च किया पोर्टल

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkJanuary 5, 2025Updated:January 5, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    CM
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने कहा कि यह अबुआ सरकार है। ऐसे में राज्य के सतत, समावेशी और सर्वांगीण विकास के साथ लोगों के कल्याण एवं हितों का संवर्धन करने वाला संतुलित बजट हो, इस पर हमारी सरकार का विशेष फोकस है। इसलिए वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजट को लेकर आपके सुझाव, राय और विचार हमारे लिए काफी मायने रखते हैं, ताकि आपके द्वारा प्राप्त होनेवाले बेहतर सुझावों को आगामी वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजट में जगह दे सकें। मौका था अबुआ बजट पोर्टल और मोबाइल एप्प के लोकार्पण का। लोकार्पण कार्यक्रम CM हेमंत के आवासीय कार्यालय में आयोजित की गयी थी। लॉन्च हुये पोर्टल और मोबाइल एप्प के जरिये साल 2025- 26 के बजट निर्माण को लेकर आम जनता के सुझाव /राय/विचार भेज सकेंगे।

    सभी सेक्टर के संतुलित विकास का बजट में रखा जाएगा ध्यान

    CM हेमंत सोरेन ने कहा कि बजट ऐसा हो, जिसमें सभी सेक्टर का संतुलित विकास हो सके। उन्होंने इस बात पर विशेष जोर दिया कि आगामी बजट में यहां की ग्रामीण पृष्ठभूमि वाली अर्थव्यवस्था का विशेष ख्याल रखा जाये। इसके साथ राजस्व संग्रहण की दिशा में भी ठोस कदम उठाने से संबंधित प्रावधानों को भी बजट में जगह मिले ताकि विकास और जनकल्याण से जुड़ी योजनाओं का बेहतर तरीके से क्रियान्वयन हो सके। उन्होंने कहा कि बजट में सभी वर्गों का विशेष ख्याल रखा जाय।

    सर्वश्रेष्ठ सुझाव देने वाले होंगे सम्मानित

    विदित हो कि “अबुआ बजट” पोर्टल एवं मोबाइल एप्प का मकसद वित्तीय वर्ष 2025- 26 के बजट को लेकर विशेषज्ञों तथा आम लोगों का सुझाव प्राप्त करना है , ताकि हमारी सरकार एक बेहतर और संतुलित बजट पेश कर सके । इस दिशा में बजट को लेकर जो भी सुझाव/ राय और विचार मिलेंगे, उनका विस्तृत एनालिसिस किया जाएगा ताकि राज्य के विकास एवं यहां की जनता के अनुकूल उन सुझावों को बजट में शामिल करने की दिशा में पहल कर सकें। इस कड़ी में तीन सर्वश्रेष्ठ सुझाव देने वाले व्यक्तियों को राज्य सरकार द्वारा सम्मानित भी किया जाएगा। सुझाव देने की अंतिम तिथि 17 जनवरी 2025 तक है।

    ये रहे मौजूद

    इस मौके पर वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर, नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार, मुख्य सचिव अलका तिवारी, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार, वित्त विभाग के विशेष सचिव अमित कुमार, बजट पदाधिकारी चंद्रभूषण प्रसाद, ओएसडी बजट सत्यनारायण प्रसाद, एनआईसी के संयुक्त निदेशक कुणाल आनंद एवं सहायक निदेशक गौरव कुमार सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

    Also Read : जमीन विवाद मामले में एक दर्जन लोगों पर FIR दर्ज

    CM Hemant sought suggestions from people for the budget launched a portal बजट के लिये CM हेमंत ने लोगों से मांगा सुझाव लॉन्च किया पोर्टल
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजमीन विवाद मामले में एक दर्जन लोगों पर FIR दर्ज
    Next Article जामताड़ा में पत्रकार और उनके परिवार के साथ माड़-धाड़

    Related Posts

    क्राइम

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026
    खेल-सिनेमा

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, छात्रों से बात करे सरकार: नवीन पटनायक

    July 19, 2026
    आदिवासी

    बातचीत: दादा-दादी की कहानियों से निकली ‘आंगेन’ ने रचा इतिहास, पहली बार नेशनल अवॉर्ड तक पहुंचा संथाली सिनेमा

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आज का दिन भारतीय बैंक के इतिहास में अहम मोड़ साबित क्यों हुआ?

    July 19, 2026
    Latest Posts

    चतरा : ईटखोरी ज्वेलरी चोरी का खुलासा, ओडिशा से एक बदमाश गिरफ्तार

    July 19, 2026

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026

    शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, छात्रों से बात करे सरकार: नवीन पटनायक

    July 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.