Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»झारखंड में 12 मई तक छाए रहेंगे बादल, कई जिलों में बारिश का अलर्ट
    झारखंड

    झारखंड में 12 मई तक छाए रहेंगे बादल, कई जिलों में बारिश का अलर्ट

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyMay 7, 2026Updated:May 7, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    बारिश
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड में मौसम लगातार करवट बदल रहा है। बीते कुछ दिनों से कई इलाकों में बारिश के बाद मौसम सुहाना हो गया है, लेकिन तापमान में उतार-चढ़ाव भी देखने को मिल रहा है। पिछले 24 घंटे के दौरान सबसे ज्यादा बारिश सिमडेगा में रिकॉर्ड की गई, जहां 34.2 mm बारिश दर्ज हुई। वहीं गुमला में बुधवार को 1 mm बारिश हुई। इसके बावजूद राज्य के लगभग सभी जिलों में तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई, जिसमें रांची का अधिकतम तापमान 32°C, मेदिनीनगर का 36.2°C, जमशेदपुर का 34.8°C और बोकारो का 34.1°C दर्ज किया गया।

    7 और 8 मई का मौसम कैसा रहेगा

    मौसम विभाग के अनुसार 7 और 8 मई को झारखंड के उत्तर-पश्चिमी हिस्से (गढ़वा, चतरा, पलामू, लातेहार) को छोड़कर बाकी जिलों में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। छ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। इस दौरान 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। रांची और आसपास के क्षेत्रों में अधिकतम तापमान करीब 33°C और न्यूनतम तापमान 21°C रहने का अनुमान है।

    9 से 12 मई तक मौसम का पूर्वानुमान

    मौसम विभाग के मुताबिक 9 और 10 मई को राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बारिश हो सकती है। 11 मई को उत्तर-पश्चिमी हिस्सों को छोड़कर बाकी इलाकों में बादल छाए रहेंगे और कहीं-कहीं बारिश की संभावना बनी रहेगी। वहीं 12 मई तक पूरे झारखंड में आसमान में बादल छाए रहने का अनुमान है। इस दौरान कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश भी हो सकती है और तेज हवाएं (40–50 किमी/घंटा) चलने की संभावना है।

    Also Read : गढ़वा में बढ़ेगी रौनक, विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी ने नगर परिषद को दिए 10 लाख

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगढ़वा में बढ़ेगी रौनक, विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी ने नगर परिषद को दिए 10 लाख
    Next Article जामताड़ा में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा क्षतिग्रस्त, आदिवासी समाज में आक्रोश

    Related Posts

    झारखंड

    एक्वा वर्ल्ड में ‘पापा मेरे पापा’ पर थिरके बच्चे, डैडी के साथ कैटवॉक ने जीता दिल

    June 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    योग से निरोगी जीवन की ओर बढ़ा सीसीएल, अधिकारियों-कर्मचारियों ने लिया संकल्प

    June 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर विधायक सीपी सिंह और मंत्री इरफान अंसारी आमने-सामने

    June 21, 2026
    Latest Posts

    एक्वा वर्ल्ड में ‘पापा मेरे पापा’ पर थिरके बच्चे, डैडी के साथ कैटवॉक ने जीता दिल

    June 21, 2026

    योग से निरोगी जीवन की ओर बढ़ा सीसीएल, अधिकारियों-कर्मचारियों ने लिया संकल्प

    June 21, 2026

    12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर विधायक सीपी सिंह और मंत्री इरफान अंसारी आमने-सामने

    June 21, 2026

    फादर्स डेः झारखंड के इन पांच पिताओं में है कुछ खास, दो नाम चौंकाएंगे

    June 21, 2026

    बिहार : जेडीयू कार्यकारिणी की बैठक आज, नीतीश नहीं, निशांत पर है सबकी नजर

    June 21, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.