Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    28 Apr, 2026 ♦ 1:58 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»बिहार»पटना में कांग्रेस-भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच झड़प, राहुल गांधी बोले- ‘सत्य और अहिंसा की जीत होगी’
    बिहार

    पटना में कांग्रेस-भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच झड़प, राहुल गांधी बोले- ‘सत्य और अहिंसा की जीत होगी’

    Team JoharBy Team JoharAugust 29, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    कांग्रेस
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : बिहार की राजधानी पटना में शुक्रवार को भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। यह विवाद तब शुरू हुआ, जब दरभंगा में यात्रा के मंच से एक व्यक्ति ने PM मोदी के खिलाफ कथित तौर पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। इस घटना के विरोध में भाजपा ने पटना में विरोध मार्च निकाला, जिसके बाद दोनों पक्षों में तनाव बढ़ गया।

    लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने इस घटना पर कहा, “सत्य और अहिंसा के आगे असत्य और हिंसा टिक नहीं सकते। जितना मारना-तोड़ना है, मारो और तोड़ो, हम सत्य और संविधान की रक्षा करते रहेंगे। सत्यमेव जयते।”

    सत्य और अहिंसा के आगे
    असत्य और हिंसा टिक ही नहीं सकते।

    मारो और तोड़ो, जितना मारना-तोड़ना है – हम सत्य और संविधान की रक्षा करते रहेंगे।

    सत्यमेव जयते।

    — Rahul Gandhi (@RahulGandhi) August 29, 2025

    केसी वेणुगोपाल ने भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप

    कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने भाजपा पर पटना के सदाकत आश्रम स्थित कांग्रेस कार्यालय पर हमला और तोड़फोड़ करने का आरोप लगाया। उन्होंने ‘X’ पर पोस्ट करते हुए कहा, “मतदाता अधिकार यात्रा की बढ़ती लोकप्रियता से बौखलाकर भाजपा ने अपने गुंडों को हम पर हमला करने के लिए भेजा। यह कायरतापूर्ण कृत्य है।” वेणुगोपाल ने आगे कहा, “भाजपा हमें ‘SIR’ के नाम पर हो रही वोट चोरी का पर्दाफाश करने से नहीं रोक सकती। उन्हें बिहार में लोगों के बढ़ते गुस्से और अपने पतन का डर सता रहा है।”

    हमारी वोटर अधिकार यात्रा की बढ़ती लोकप्रियता और उनके ख़िलाफ़ बढ़ते जनसमर्थन से बौखलाकर, भाजपा ने एक बार फिर हमें डराने-धमकाने के लिए अपने गुंडों को आगे किया है।

    पटना स्थित हमारे बिहार प्रदेश कांग्रेस कार्यालय सदाकत आश्रम पर एक मौजूदा कैबिनेट मंत्री और अन्य भाजपा नेताओं के…

    — K C Venugopal (@kcvenugopalmp) August 29, 2025

    क्या है पूरा मामला :

    विवाद की शुरुआत तब हुई, जब एक कथित वीडियो में दरभंगा में ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ के दौरान मंच से एक व्यक्ति को पीएम मोदी के खिलाफ अपशब्द कहते हुए दिखाया गया। इस घटना के बाद भाजपा ने विरोध जताया और पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया, जिसके बाद दोनों पक्षों में झड़प हो गई।

    Also Read : पटना में बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प, खूब चले लाठी-डंडे और पत्थर

    Clash between Congress and BJP workers in Patna Rahul Gandhi said- 'Truth and non-violence will prevail' कांग्रेस कांग्रेस-भाजपा कार्यकर्ताओं पटना में कांग्रेस-भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच झड़प भाजपा राहुल गांधी बोले- 'सत्य और अहिंसा की जीत होगी'
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleचाकुलिया में हाथियों से बचाव के लिए ग्रामीणों ने की झाड़ियों की सफाई…
    Next Article मुकेश अंबानी का ऐलान: 50 करोड़ ग्राहकों के साथ आगे बढ़ा जियो, अब IPO की बारी

    Related Posts

    झारखंड

    झारखंड की राजनीति गरमाई, राज्यसभा सीट पर कांग्रेस करेगी दावेदारी

    April 28, 2026
    झारखंड

    रांची में 28 अप्रैल को मशाल जुलूस, नारी शक्ति के समर्थन में उतरेगी हजारों महिलाएं

    April 27, 2026
    बिहार

    बिहार में वक्फ भूमि की अवैध जमाबंदी रद्द करने की मांग तेज, CM सम्राट चौधरी को भेजा गया पत्र

    April 27, 2026
    Latest Posts

    रांची धुर्वा डैम में डूबे अमन कुशवाहा का श’व एनडीआरएफ ने निकाला

    April 28, 2026

    दूसरे चरण का चुनावी प्रचार समाप्त, 142 सीटों पर मतदान कल, EC ने दिए सख्त निर्देश

    April 28, 2026

    सड़क किनारे बैठे बच्चों और बुजुर्ग को डीजे वाहन ने कुचला, 10 साल के मासूम की मौ’त

    April 28, 2026

    ‘3 इडियट्स’ का सीक्वल कन्फर्म, आमिर खान बोले- 10 साल आगे बढ़ेगी कहानी

    April 28, 2026

    सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट, ऑलटाइम हाई से ₹26 हजार नीचे आया भाव

    April 28, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.