Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»सिविल सर्जन ने जारी किया आदेश, प्रचार-प्रसार के बोर्ड लगाने के लिए घर के मालिक से लें पैसा
    झारखंड

    सिविल सर्जन ने जारी किया आदेश, प्रचार-प्रसार के बोर्ड लगाने के लिए घर के मालिक से लें पैसा

    Team JoharBy Team JoharJanuary 23, 2024Updated:January 23, 2024No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : स्वास्थ्य विभाग की ओर से कई कार्यक्रम चलाए जा रहे है. इसके लिए लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है. ऐसे में स्वास्थ्य योजनाओं का प्रचार-प्रसार भी करता है. साथ ही लोगों को जागरूक करने की जिम्मेवारी भी स्वास्थ्य विभाग की है. इसी के तहत सिविल सर्जन रांची के द्वारा जारी किया गया एक पत्र वायरल हो रहा है जो 10 अक्टूबर 2023 का है. जिसमें राष्ट्रीय कार्यक्रम के प्रचार-प्रसार के लिए घरों के बाहर बोर्ड लगाने का आदेश दिया गया है. वहीं इसके बदले में घर के मालिक से 40 रुपए लेने का जिक्र किया गया है. हालांकि इस आदेश में यह भी जिक्र किया गया है कि बोर्ड लगाने वाली संस्था के एजेंट घर के मालिक पर इसके लिए दबाव नहीं बनाएंगे.

    क्या लिखा है आदेश में

    सिविल सर्जन की ओर से जारी कार्यालय आदेश में लिखा गया है कि सचिव संजय कुमार राय, शिवम सेवा संस्थान, देवरीकला, झारखण्ड के द्वारा समर्पित अभ्यावेदन के आलोक में उनके द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों के सभी मकानों पर राष्ट्रीय कार्यक्रम का प्रचार-प्रसार करने हेतु अनुरोध है किया गया है. संबंधित अभ्यर्थी द्वारा सिविल सर्जन, जिला लातेहार, सरायकेला खरसंया द्वारा निर्गत पत्राचार भी कार्यालय को दिया गया है. इनके अभ्यावेदन के आलोक में निम्नांकित IEC-BCC की जा सकती है. जिसमें 1. बेटी बचाओं बेटी पढाओ, 2. घर-घर में शौचालय बनवाएँ बहु बेटी बाहर न जायें, 3. स्वस्थ्य परिवार सुखी परिवार, 4. मच्छरदानी लगाएं मलेरिया से अपने को बचायें, 5. दो सप्ताह की खांसी, टीबी जांच जरूरी, स्वा केन्द्र में निःशुल्क बलगम जांच करायें, 6. सभी HWC पर निःशुल्क शुगर बीपी की जांच एवं दवा उपलब्ध है.

    40 रुपए प्रति प्लेट तय

    आदेश में लिखा गया है कि उपर्युक्त का प्रचार-प्रसार से संबंधित नारायुक्त प्लेट लगाने का कार्य करेंगे. प्रति प्लेट की कीमत रू० 40/ (चालीस रूपया मात्र) भुगतान किया जा सकता है. जिसका भुगतान गृह स्वामी करेंगे एवं रसीद प्राप्त कर लेंगे. इसके लिए अभिकर्ता द्वारा किसी प्रकार का दबाव गृह स्वामी पर नहीं दिया जाएगा. इस कार्य में प्रखण्ड विकास पदाधिकारी/अंचलाधिकारी/बाल विकास परियोजना पदाधिकारी से संपर्क कर कार्य संबंधित जानकारी उपरांत कार्य संपादित करेंगे. प्लेट लग जाने से भविष्य में सर्वेक्षण कार्य आदि में सुविधा होगी.

    इस मामले में सिविल सर्जन डॉ प्रभात कुमार ने माना कि उनके कार्यालय से ऐसा आदेश निकला था. उन्होंने कहा कि इस तरह के काम में एनजीओ वाले हमें मदद करते है. बदले में वे कुछ मदद चाहते है. चूंकि स्लोगन वगैरह लिखने में खर्च काफी आता है. कई लोग अपने घरों पर लिखवाना भी नहीं चाहते है. इसलिए इस आदेश को कैंसिल कर दिया गया.

    इसे भी पढ़ें: म्यांमार की सेना का विमान मिजोरम में क्रैश, 6 घायल

    #Jharkhand News City News civil surgeon Current News Daily News health planning jharkhand Johar Live Latest news Local News Main News News Headline Publicity- dissemination ranchi Today's News आज की खबर करंट न्यूज जोहार लाइव झारखंड झारखंड की खबर झारखंड न्यूज डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन प्रचार-प्रसार मुख्य समाचार रांची लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज सिविल सर्जन स्थानीय खबर स्वास्थ्य योजना
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleम्यांमार की सेना का विमान मिजोरम में क्रैश, 6 घायल
    Next Article प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा पर राजधानी में जन्मे 80 बच्चे, क्या होगा सबका नाम

    Related Posts

    क्राइम

    झारखंड: खूंटी के संत मिखाइल स्कूल में प्रिंसिपल फादर बेनी को मारी गोली

    October 21, 2026
    झारखंड

    झारखंड: सिमडेगा में विजयादशमी पर महिलाओं ने खेला सिंदूर, उपायुक्त कंचन सिंह भी हुईं शामिल

    October 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: हेमंत सोरेन ने कसमार-बरलंगा सड़क का किया निरीक्षण, कल्पना सोरेन के साथ चाय-पकौड़ी का लिया स्वाद

    October 20, 2026
    क्राइम

    झारखंड: दुष्कर्म के बाद हत्या प्रकरण में रांची पुलिस को मिली सफलता, तकनीकी साक्ष्य के आधार पर 24 घंटे के अंदर मुख्य आरोपी को दबोचा

    October 20, 2026
    क्राइम

    झारखंड : देवघर में रांगा मोड़ पर रौशन यादव की गोली मारकर हत्या, बिहार का रहने वाला है मृतक

    October 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार शक्ति शृंखला भाग – 10 : जिसके नाम से कांपे ओझा-गुणी, वही बनीं प्रताड़ित औरतों की ढाल: डायन कुप्रथा की कमर तोड़ने वाली पद्मश्री छूटनी महतो का संघर्ष

    October 20, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: खूंटी के संत मिखाइल स्कूल में प्रिंसिपल फादर बेनी को मारी गोली

    October 21, 2026

    झारखंड: सिमडेगा में विजयादशमी पर महिलाओं ने खेला सिंदूर, उपायुक्त कंचन सिंह भी हुईं शामिल

    October 20, 2026

    झारखंड: हेमंत सोरेन ने कसमार-बरलंगा सड़क का किया निरीक्षण, कल्पना सोरेन के साथ चाय-पकौड़ी का लिया स्वाद

    October 20, 2026

    झारखंड: दुष्कर्म के बाद हत्या प्रकरण में रांची पुलिस को मिली सफलता, तकनीकी साक्ष्य के आधार पर 24 घंटे के अंदर मुख्य आरोपी को दबोचा

    October 20, 2026

    झारखंड : देवघर में रांगा मोड़ पर रौशन यादव की गोली मारकर हत्या, बिहार का रहने वाला है मृतक

    October 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.