Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»चर्च में घुसकर लूटपाट, पादरियों से मारपीट, विरोध में NH-143 जाम
    झारखंड

    चर्च में घुसकर लूटपाट, पादरियों से मारपीट, विरोध में NH-143 जाम

    Team JoharBy Team JoharJune 10, 2025Updated:June 10, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    डकैतों
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Simdega : बोलबा प्रखंड के समसेरा स्थित संत तेरेसा चर्च में देर रात करीब 1:30 बजे नकाबपोश डकैतों ने लूटपाट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। चार से पांच की संख्या में आए बदमाशों ने पहले चर्च परिसर में बने पादरियों के आवास में घुसकर हथियार के बल पर लूट की कोशिश की। विरोध करने पर तीन पादरियों को लाठी-डंडों से बुरी तरह पीटा और उन्हें बांधकर एक कमरे में बंद कर दिया।

    घटना में घायल फादर इग्नासियुस टोप्पो, फादर अगुस्टीन डुंगडुंग और फादर रोशन सोरेंग को पहले बोलबा अस्पताल और फिर सिमडेगा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। तीनों की हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है। पादरियों ने बताया कि डकैत तिजोरी की चाबी मांग रहे थे और चाबी नहीं देने पर उन्होंने मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद उन्होंने तिजोरी तोड़कर चर्च, स्कूल और पल्ली से करीब आठ लाख रुपये लूट लिए। डकैत ओड़िया भाषा में बात कर रहे थे और कट्टा व भुजाली जैसे हथियारों से लैस थे।

    यह इस चर्च में डकैती की तीसरी घटना बताई जा रही है। मामले के बाद बोलबा थाना पुलिस ने सीमाएं सील कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। थाना प्रभारी संतोष कुमार ने कहा कि अपराधियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

    घटना के विरोध में सोमवार को ठेठईटांगर के पास बोलबा मोड़ पर स्थानीय लोगों ने NH-143 को जाम कर दिया। आदिवासी समाज के लोग और आदिवासी नेता अमृत चिराग तिर्की की अगुआई में दोषियों को फांसी देने की मांग की गई। हालांकि पुलिस और प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद जाम को हटाया गया। इलाके में अब भी तनाव का माहौल है।

    Also Read : नक्सलियों ने आज भारत बंद का किया आह्वान

     

    Amrit Chirag Tirkey assault on priests Bolba Bolba police station church attack church robbery Father Toppo Jharkhand crime Jharkhand news NH 143 jam NH 143 जाम Odia robbers police action Simdega Tribal Society अमृत चिराग तिर्की आदिवासी समाज ओड़िया डकैत चर्च डकैती चर्च लूट चर्च हमला झारखंड क्राइम झारखंड न्यूज झारखंड समाचार पादरियों से मारपीट पुलिस कार्रवाई फादर टोप्पो बोलबा बोलबा थाना सिमडेगा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleनक्सलियों का भारत बंद आज, 11 जून से 3 अगस्त तक ‘शहीदी माह’ मनाने का ऐलान
    Next Article गुमला में बिजली तार की चपेट में आने से किसान की मौ’त

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026
    क्राइम

    नक्सलमुक्त भारत के दावों के बीच ‘चारू फोर्टनाइट’ को लेकर क्यों अलर्ट पर हैं सुरक्षा एजेंसियां?

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड की दीपाली रिया अब मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 में दिखाएंगी दम

    July 18, 2026
    क्राइम

    शिबू सोरेन के पूर्व निजी सचिव के घर छापेमारी से मचा हड़कंप, जाने पूरा मामला

    July 18, 2026
    क्राइम

    जामताड़ाः पांच साइबर अपराधी को गिरफ्तार कर लौट रही थी पुलिस, सूचना मिलने पर चार और को किया अरेस्ट

    July 18, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026

    72th National Film Award : ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को बेस्ट एक्टर

    July 18, 2026

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026

    ‘पहले वनाधिकार, फिर मेगा प्रोजेक्ट’. ग्रेट निकोबार में ट्राइबल काउंसिल का सरकार को संदेश

    July 18, 2026

    नक्सलमुक्त भारत के दावों के बीच ‘चारू फोर्टनाइट’ को लेकर क्यों अलर्ट पर हैं सुरक्षा एजेंसियां?

    July 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.