Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»खेल-सिनेमा»क्रिस गेल संन्यास लेने की अटकलों को खारिज करते हुए कहा, मैं अभी भी टीम का हिस्सा हूं
    खेल-सिनेमा

    क्रिस गेल संन्यास लेने की अटकलों को खारिज करते हुए कहा, मैं अभी भी टीम का हिस्सा हूं

    Team JoharBy Team JoharAugust 16, 2019No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    JoharLive Desk

    पोर्ट ऑफ स्पेन: अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की खबरों को वेस्टइंडीज के बल्लेबाज क्रिस गेल ने खारिज करते हुए कहा है कि वह अब भी विंडीज टीम के खिलाड़ी हैं और उन्होंने इस बारे में कोई घोषणा नहीं की है।

    गेल ने कहा, मैंने अभी तक संन्यास लेने की घोषणा नहीं की है।” यह पूछे जाने पर कि क्या वह अभी भी विंडीज टीम का हिस्सा हैं, उन्होंने कहा कि हां मैं फिलहाल टीम का हिस्सा हूं जबतक मुझे किसी तरह का नोटिस नहीं मिल जाता।

    इससे पहले भारत के खिलाफ बुधवार को तीसरे वनडे मुकाबले में अपने एकदिवसीय करियर के 301वें मैच में वह 301 नंबर की जर्सी पहन कर उतरे थे जबकि वनडे में वह 45 नंबर की जर्सी पहन कर खेलने उतरते हैं। गेल ने वर्षा बाधित इस मुकाबले में 41 गेंदों में आठ चैकें और पांच छक्के लगाते हुए विस्फोटक 72 रन बनाये थे।

    गेल को बाएं हाथ के तेज गेंदबाज खलील अहमद ने कप्तान विराट कोहली के हाथों कैच कराया था। गेल जब आउट हो कर पवेलियन लौट रहे थे तो उन्होंने अपना हेलमेट बल्ले के हेंडल के ऊपर रखा हुआ था जो इस बता का संकेत दे रहा था कि यह उन्होंने अपनी आखिरी अंतराष्ट्रीय पारी खेली है लेकिन आधिकारिक रूप से उनके संन्यास की कोई घोषणा नहीं हुयी थी।

    गेल के पवेलियन लौटते समय विराट सहित सभी भारतीय खिलाड़ियों ने उनसे हाथ मिलाया था और दर्शकों ने भी तालियां बजाते हुए गेल का अभिवादन किया था।

    गेल ने इसी वर्ष इंग्लैंड में आईसीसी विश्वकप से पहले कहा था कि वह इस टूर्नामेंट के बाद संन्यास ले लेंगे लेकिन टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही उन्होंने भारत के खिलाफ वनडे और टेस्ट सीरीज खेलने की इच्छा जाहिर की थी। हालांकि गेल को भारत के खिलाफ टेस्ट टीम में जगह नहीं मिली है।

    गेल इस समय वनडे में वेस्टइंडीज की तरफ से सबसे ज्यादा मैच खेलने और सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाडी है। उन्होंने इस सीरीज के दूसरे मैच में ब्रायन लारा का 10,405 रनों का रिकॉर्ड भी तोडा था।

    #latest hindi news #Online news #Sports News
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleन्यूजीलैंड के पूर्व बल्लेबाज ब्रैंडन मैकुलम कोलकाता नाइट राइडर्स ने अपना नया कोच नियुक्त किया
    Next Article टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने कहा, श्रेयस ने मुझपर से दवाब हटाया

    Related Posts

    खेल-सिनेमा

    आधी रात ऋषभ पंत ने उत्तराखंड CM से लगाई गुहार, बोले- ‘जमीन दिलाने में मेरी मदद करें’

    August 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : ‘मन की बात से नहीं, रोजगार से बनेगी बात’, मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की का बीजेपी पर साधा निशाना

    August 7, 2026
    खेल-सिनेमा

    शमी ने फिटनेस पर उठाए सवाल, अगरकर बोले- बात करनी होगी तो सीधे करूंगा

    August 1, 2026
    खेल-सिनेमा

    हॉकी का भगवाकरण: अपने ही बयान से पलटे दिलीप तिर्की, केसरिया जर्सी पर मांगी सफाई

    August 1, 2026
    खेल-सिनेमा

    हॉकी का भगवाकरण? Hockey India बोला- फैसला राजनीतिक नहीं, तकनीकी

    July 30, 2026
    खेल-सिनेमा

    झारखंड: CBSE ईस्ट जोन तीरंदाजी में श्रेया उरांव को रजत, अनुष्का तिवारी को कांस्य

    July 30, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: 15 अगस्त की तैयारी पूरी, सिमडेगा में 11 प्लाटून करेंगी शक्ति प्रदर्शन

    August 13, 2026

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव पार्ट-5: जेपीएससी-14 में थी 100 करोड़ वसूली की योजना, 11 छात्रों से एडवांस में लिए गए थे 1.10 करोड़

    August 13, 2026

    खनिज व खान विधेयक: खनिज पर सेस नहीं लगा सकेगा झारखंड, 14.6 हजार करोड़ पर संकट

    August 13, 2026

    JPSC प्रकरण: 20 अगस्त के मुख्यमंत्री आवास घेराव को छात्र संगठनों ने अफवाह बताया

    August 13, 2026

    झारखंड: स्वतंत्रता दिवस समारोह में ड्रोन पर रोक, सिर्फ अधिकृत ड्रोन से होगी वीडियोग्राफी

    August 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.