Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिहार»चिराग पासवान का विपक्ष पर वार, बोले- तेजस्वी की सोच ने बिहार को पीछे धकेला
    बिहार

    चिराग पासवान का विपक्ष पर वार, बोले- तेजस्वी की सोच ने बिहार को पीछे धकेला

    Team JoharBy Team JoharSeptember 30, 2025Updated:September 30, 2025No Comments2 Mins Read9
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    चिराग पासवा
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna :  केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान ने हाल ही में बिहार की राजनीति में उठे कुछ अहम मुद्दों पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने प्रशांत किशोर द्वारा उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और अन्य मंत्रियों पर लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर कहा कि यह जांच का विषय हो सकता है, लेकिन जिन पर आरोप लगे हैं, वे खुद इसका जवाब देने में सक्षम हैं।

    उन्होंने दिल्ली की मिसाल देते हुए कहा, “आम आदमी पार्टी के एक नेता ने अपने ही पार्टी के मंत्रियों की लिस्ट जारी की थी, लेकिन सत्ता में आने के बाद किसी पर कार्रवाई नहीं हुई। यहां भी सच सामने आ जाएगा।”

    SIR रिपोर्ट पर चिराग की टिप्पणी

    SIR (Special Investigation Report) की फाइनल रिपोर्ट को लेकर चिराग पासवान ने कहा कि रिपोर्ट आने के बाद देखना दिलचस्प होगा कि विपक्ष इस पर कितनी राजनीति करता है। उन्होंने केंद्र सरकार पर लगाए जा रहे आरोपों को बेबुनियाद बताया और कहा कि इस रिपोर्ट का केंद्र से कोई लेना-देना नहीं है।

    तेजस्वी यादव पर सीधा हमला

    चिराग पासवान ने तेजस्वी यादव द्वारा अति पिछड़ों को अपना वोट बैंक बताने पर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, “21वीं सदी में भी कोई नेता जाति के आधार पर वोट मांगता है, तो यह केवल नेता प्रतिपक्ष की सोच हो सकती है। यही मानसिकता बिहार की प्रगति में सबसे बड़ी रुकावट है।” उन्होंने राजद के ‘M-Y’ (मुस्लिम-यादव) समीकरण को भी जातिवादी राजनीति का प्रतीक बताया।

    विपक्ष सरकार की योजनाओं से डरा हुआ है

    तेजस्वी यादव द्वारा राज्य सरकार की योजनाओं और खजाने की स्थिति पर उठाए गए सवालों पर चिराग ने कहा कि विपक्ष सरकार की कामयाब योजनाओं से घबराया हुआ है। चिराग पासवान ने कहा कि बिहार सरकार महिलाओं को सशक्त और परिवार को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में काम कर रही है, जबकि विपक्ष सिर्फ पैसे बांटने की राजनीति कर रहा है।

    Also Read : हाजत में युवक की संदिग्ध मौ’त, इलाके में हड़कंप

    Also Read :  बिहार के इन नदियों पर बनेंगे तीन नए बराज… जानें

     

    SIR रिपोर्ट चिराग पासवान जातिवाद राजनीति तेजस्वी यादव प्रशांत किशोर बिहार राजनीति बिहार सरकार भ्रष्टाचार आरोप लोजपा विपक्ष का पलटवार सम्राट चौधरी हिंदी खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleहाजत में युवक की संदिग्ध मौ’त, दरिंदगी का था आरोपी
    Next Article महाष्टमी पर गुमला में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, महिलाओं में दिखा खास उत्साह

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार : बाढ़ से 50 लाख लोग बेहाल, गंगा और कोसी उफान पर, अलर्ट मोड पर प्रशासन

    September 23, 2026
    क्राइम

    जमुई छेड़खानी मामला : मुख्य आरोपी नंदन यादव का पुलिस एनकाउंटर, पैर में लगी गोली; अब तक 6 गिरफ्तार

    September 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार : जमुई घटना पर मंत्री श्रेयसी सिंह बोलीं- समाज को शर्मसार करने वाली घटना, JDU ने बताया छिटपुट मामला

    September 21, 2026
    क्राइम

    बिहार : जमुई में नाबालिग छात्रा से बदसलूकी पर भड़के राहुल गांधी, पूछा- राज्य की सड़कों पर बेटियां सुरक्षित क्यों नहीं?

    September 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार बाढ़ : गंगा-गंडक-कोसी उफान पर, 15 जिलों में 49 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित

    September 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार MLC चुनाव: प्रशांत किशोर ने उतारे 5 चेहरे, 10 हजार रोजगार के वादे के साथ मैदान में उतरी जन सुराज

    September 20, 2026
    Latest Posts

    TMC बागी सांसदों की अयोग्यता पर सुप्रीम कोर्ट सख्त : स्पीकर के पास 3 महीने से लंबित मामले को बताया ‘रेड फ्लैग’

    September 23, 2026

    मुख्य चुनाव आयुक्त नियुक्ति मामला : सुप्रीम कोर्ट में जजों की अलग-अलग राय, अब संविधान पीठ करेगी अंतिम फैसला

    September 23, 2026

    झारखंड : कौन हैं गजेंद्र सिंह पटेल, जिन्हें भाजपा ने बनाया प्रभारी?

    September 23, 2026

    MMDR कानून पर आर-पार : 26 सितंबर को राजभवन में कांग्रेस का धरना, इरफान बोले- झारखंड के हक की हर कीमत पर होगी रक्षा

    September 23, 2026

    मेघालय: गठबंधन की ही पार्टी को तोड़ दिया और बन गई दूसरी सबसे बड़ी पार्टी

    September 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.