Joharlive Team
डालटनगंज: झारखंड के पलामू जिले में रिमांड होम और बाल सुधार गृह से बच्चों के भागने का सिलसिला जारी है और इस क्रम में शुक्रवार की देर रात एक और बच्चा फरार हो गया।
पुलिस सूत्रों ने शनिवार को यहां बताया कि पलामू के रिमांड होम से शुक्रवार देर रात एक बच्चा फरार हो गया। वहीं, घटना के बाद रिमांड होम की देखरेख कर रहे कर्मियों और प्रशासनिक महकमे में अफरा-तफरी का माहौल है। पिछले चार दिनों के दौरान रिमांड होम से तीन और दो बाल गृह से दो बच्चे फरार हो चुके हैं।
उल्लेखनीय है कि पिछले 13 अप्रैल को जिले में मौजूद बाल सुधार गृह से दो बच्चे फ़रार हो गए थे। इस घटना के अगले दिन 14 अप्रैल को रिमांड होम से दिनदहाड़े दो बच्चे भाग गए थे।
© 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

