Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»मुख्यमंत्री का प्रयास लाया रंग, दो मानव तस्कर गिरफ्तार व 14 नाबालिग सहित 19 लड़कियों को कराया गया मुक्त
    क्राइम

    मुख्यमंत्री का प्रयास लाया रंग, दो मानव तस्कर गिरफ्तार व 14 नाबालिग सहित 19 लड़कियों को कराया गया मुक्त

    Team JoharBy Team JoharJanuary 28, 2024No Comments4 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के सार्थक प्रयास से लगातार मानव तस्करी के शिकार बालक/बालिकाओं को मुक्त कराकर उनके घरों में पुनर्वासित किया जा रहा है. उसी कड़ी में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित एकीकृत पुनर्वास सह संसाधन केंद्र,  नई दिल्ली एवं साहिबगंज पुलिस द्वारा दो मानव तस्कर को पकड़ा गया एवं उनके घर से बरामद दस्तावेज के आधार पर 19 लड़कियों को मुक्त कराया गया. उनमें 12 से 15 साल के बीच की 14 बच्चियां एवं पांच लड़कियां 18 वर्ष से ज्यादा की पाई गईं. सभी झारखंड के साहिबगंज जिला के बोरियो प्रखंड की निवासी हैं. इन्हें नई दिल्ली के विभिन्न  क्षेत्रों से अभियान चलाकर मुक्त कराया गया. इस कार्य में झारखंड पुलिस को झारखंड भवन, नई दिल्ली  और दो स्थानीय एनजीओ मिशन मुक्ति फाउंडेशन के संचालक वीरेंद्र कुमार एवं रेस्क्यू फाउंडेशन के अक्षय पांडे ने काफी मदद की.

    कई लड़कियों को बहला फुसलाकर दिल्ली लाया था तस्कर 

    एकीकृत पुनर्वास सह संसाधन केंद्र, नई दिल्ली की नोडल ऑफिसर श्रीमती नचिकेता ने बताया कि उन्हें झारखंड के बोरियो पुलिस द्वारा यह सूचना दी गई थी कि एक मानव तस्कर कई लड़कियों को बहला फुसलाकर दिल्ली लाया है. पुलिस द्वारा दी गई सूचना के आधार पर स्थानीय पुलिस थाने से संपर्क स्थापित कर दो मानव तस्करों को पकड़ा गया. तस्करों के घर पर ही एक बच्ची मिली, जिसे वह मानव तस्करी कर दिल्ली लाया था. मानव तस्करों के मिलते ही साहेबगंज के एसपी कुमार गौरव को सूचना दी गई. उन्होंने त्वरित कार्रवाई करते हुए तुरंत एक पुलिस टीम को दिल्ली के लिए रवाना किया. राजेश कुमार के नेतृत्व में दिल्ली आई बोरियो पुलिस ने मानव तस्करों के घर से मिले दस्तावेज के आधार पर दिल्ली के विभिन्न क्षेत्रों में छापामारी कर लड़कियों को मुक्त कराया. सभी को दिल्ली के विभिन्न जिले के सीडब्ल्यूसी (बाल कल्याण समिति) में प्रस्तुत किया जाएगा एवं वैधानिक कार्रवाही के बाद उन्हें झारखंड महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा वापस उनके घरों में पुनर्वासित किया जाएगा.

    ऐसे मामले पर त्वरित कार्रवाई करने का सख्त निर्देश 

    ज्ञात हो कि एकीकृत पुनर्वास सह संसाधन केंद्र, झारखंड भवन, नई दिल्ली का एक अभिन्न अंग है, जिसे महिला एवं बाल विकास विभाग झारखंड सरकार द्वारा संचालित किया जाता है. सारी कार्यवाही झारखंड भवन के स्थानिक आयुक्त मस्त राम मीणा के निर्देश पर की गई. झारखंड महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा सभी जिलों को सख्त निर्देश दिया गया है कि ऐसे मामले मिलने पर त्वरित कार्रवाई की जाए. साथ ही संबंधित जिले के जिला समाज कल्याण पदाधिकारी एवं जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी को भी आदेश दिया गया है कि ऐसे मामले मिलते ही टीम बनाकर नई दिल्ली रवाना की जाए एवं बच्चों को सुरक्षित तरीके से उनके घरों में पुनर्वासित करते हुए झारखंड सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का उन्हें लाभ दिया जाए. वहीं इनकी सतत निगरानी भी की जाए.

    बच्चियों की होगी काउंसेलिंग

    महिला एवं बाल विकास विभाग मानव तस्करी के मामले में बहुत ही संवेदनशील है, उसी का परिणाम है कि झारखंड के तस्करी के शिकार सैकड़ों बच्चों को देश के अलग- अलग क्षेत्रों से मुक्त करा कर उनके घरों में पुनर्वासित किया गया है. उन्हें झारखंड सरकार की कई योजनाओं का लाभ भी दिया गया है. एकीकृत पुनर्वास सह संसाधन केंद्र के राहुल सिंह एवं निर्मला खालको द्वारा बताया गया कि टोल फ्री नंबर 10582 नंबर के माध्यम से भी झारखंड की तस्करी के शिकार बच्चों-बच्चियों की सूचना प्राप्त होती है. मुक्त की गईं बच्चियों की काउंसेलिंग की जाएगी एवं उनके संबंधित जिले के डीसीपीओ के माध्यम से  होम वेरिफिकेशन करा कर साहेबगंज जिले के जिला समाज कल्याण पदाधिकारी द्वारा पुनर्वासित किया जाएगा.

    दलाल के माध्यम से लाया जाता है दिल्ली 

    बता दें कि दिल्ली में मुक्त करायी गईं बच्चियों को दलाल के माध्यम से लाया गया था. झारखंड में ऐसे दलाल बहुत सक्रिय हैं, जो छोटी बच्चियों को बहला-फुसलाकर दिल्ली में अच्छी जिंदगी जीने का लालच देकर उन्हें दिल्ली लाते हैं और विभिन्न घरों में उन्हें काम पर लगाने के बहाने से बेच देते हैं. इससे उन्हें एक मोटी रकम प्राप्त होती है और इन बच्चियों की जिंदगी नर्क से भी बदतर बना दी जाती है.

    ये भी पढ़ें: चार साइबर अपराधी रंगे हाथ गिरफ्तार, 12 मोबाइल फोन और 13 सिम कार्ड बरामद

    आज की खबर आयुक्त मस्त राम मीणा एकीकृत पुनर्वास सह संसाधन केंद्र एसपी कुमार गौरव करंट न्यूज जोहार लाइव झारखंड की खबर झारखंड न्यूज झारखंड भवन झारखण्ड डेली न्यूज ताजा खबर दलाल नई दिल्ली नोडल ऑफिसर श्रीमती नचिकेता न्यूज हेडलाइन बोरियो प्रखंड महिला एवं बाल विकास विभाग मानव तस्करी मुख्य समाचार मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रांची लेटेस्ट न्यूज साहिबगंज पुलिस सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleशिवम बस डकैती कांड : सब्जी कारोबारी के ड्राइवर ने रची थी पूरी कहानी, 4 अपराधी गिरफ्तार, 11.61 लाख बरामद
    Next Article IND vs ENG: पहले टेस्ट में हार गई भारतीय टीम, इंग्लैंड ने 28 रनों से किया पराजित

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    राजीव झावर को विदेश यात्रा की मिली अनुमति, CBI कोर्ट ने सशर्त लौटाया पासपोर्ट

    July 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: किसानों की कमाई बढ़ाने की तैयारी, शिल्पी नेहा तिर्की ने नगड़ी पैकहाउस को दी मंजूरी

    July 30, 2026
    क्राइम

    तमिलनाडु: फर्जी दस्तावेजों से पासपोर्ट बनवाने के मामले में छोटा राजन दोषी करार, CBI कोर्ट ने सुनाई 7 साल की सजा

    July 30, 2026
    क्राइम

    झारखंड JPSC घोटाला: छात्रों के आंदोलन के बीच CID को मिली बड़ी सफलता, चयनित अभ्यर्थी गिरफ्तार

    July 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: हेमन्त सोरेन ने 26 आजीवन कैदियों की रिहाई को दी मंजूरी, सभी प्रमंडलों में खुलेंगे ओपन जेल

    July 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: मलेरिया के 16,728 केस, 76 फीसदी मामले सिर्फ दो जिलों में

    July 30, 2026
    Latest Posts

    हॉकी का भगवाकरण? Hockey India बोला- फैसला राजनीतिक नहीं, तकनीकी

    July 30, 2026

    राजीव झावर को विदेश यात्रा की मिली अनुमति, CBI कोर्ट ने सशर्त लौटाया पासपोर्ट

    July 30, 2026

    झारखंड: किसानों की कमाई बढ़ाने की तैयारी, शिल्पी नेहा तिर्की ने नगड़ी पैकहाउस को दी मंजूरी

    July 30, 2026

    तमिलनाडु: फर्जी दस्तावेजों से पासपोर्ट बनवाने के मामले में छोटा राजन दोषी करार, CBI कोर्ट ने सुनाई 7 साल की सजा

    July 30, 2026

    झारखंड JPSC घोटाला: छात्रों के आंदोलन के बीच CID को मिली बड़ी सफलता, चयनित अभ्यर्थी गिरफ्तार

    July 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.