Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»मुख्यमंत्री सोरेन गिरती कानून व्यवस्था पर हुए सख्त, आला अधिकारियों के साथ बैठक कर आपराधिक घटना को रोकने का दिया निर्देश
    झारखंड

    मुख्यमंत्री सोरेन गिरती कानून व्यवस्था पर हुए सख्त, आला अधिकारियों के साथ बैठक कर आपराधिक घटना को रोकने का दिया निर्देश

    Team JoharBy Team JoharJanuary 28, 2022No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: गिरती कानून व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवास में राज्य के आला अधिकारियों के साथ बैठक की. बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने गुरुवार को मोरहाबादी में हुए गैंगवार की घटना पर सख्त रुख अपनाते हुए राज्य में कानून व्यवस्था बनाए रखने एवं हर हाल में अपराध रोकने का निर्देश पुलिस पदाधिकारियों को दिया है.

    उच्चस्तरीय बैठक में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि पुलिस पेशेवर अपराधियों को चिन्हित कर उनसे सख्ती से निपटने का कार्य करे. राज्य में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस संवेदनशील और तत्पर रहे. मुख्यमंत्री ने कहा कि विधि व्यवस्था बनाए रखना राज्य सरकार की अहम जिम्मेदारी है. अपराध नियंत्रण एवं कानून व्यवस्था के सख्त होने से राज्य में चल रहे विकास कार्यों की गति बढ़ेगी तथा योजनाओं का वास्तविक लाभ लोगों को मिल सकेगा.

    मुख्यमंत्री ने रांची के मोरहाबादी मैदान में दिनदहाड़े हुई गोलीबारी की घटना को लेकर चिंता जताते हुए पुलिस पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि मोरहाबादी घटना में शामिल अपराधियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाना चाहिए. दोषियों पर कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित हो. बैठक के दौरान मुख्यमंत्री के समक्ष पुलिस पदाधिकारियों द्वारा शहर के कई स्थानों में सीसीटीवी नहीं होने की बात कही गई. जिसपर मुख्यमंत्री ने ऐसे सभी महत्वपूर्ण स्थानों और संवेदनशील ठिकानों पर सीसीटीवी लगाने का निर्देश दिया. इसके अलावे हर हाल में आपराधिक घटना को रोकने के लिए कठोर कदम उठाने का निर्देश दिया गया.

    बैठक में राज्य के मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, डीजीपी नीरज सिन्हा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव-सह-गृह विभाग के प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का, नगर आयुक्त मुकेश कुमार, एसएसपी रांची सुरेंद्र कुमार झा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे.राज्य में बढ रही आपराधिक घटना को देखते हुए डीजीपी नीरज सिन्हा शनिवार को राज्य के सभी जिलों के एसपी के साथ वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिए बैठक करेंगे. मुख्यमंत्री के सख्त रुख के बाद पुलिस महकमा में खलबली मची हुई है. वीसी के जरिए जिला से लेकर राजधानी तक के पुलिस पदाधिकारियों को सरकार का सख्त निर्देश दिये जाएंगे.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबिहार झारखंड नक्सली बंद के बाद कोडरमा में भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद, पुलिस मामले की जांच में जुटी
    Next Article नशा करने से मन करने पर नशेड़ियों ने क्लब में की तोड़फोड़, दिव्यांग की पिटाई की

    Related Posts

    आदिवासी

    अंतिम आदिवासी भाग-3: जंगल के मालिक को आज तक है एक इंच वनपट्टे का इंतजार, कहानी आदिम जनजाति परहिया की

    October 6, 2026
    आदिवासी

    झारखंडः बीजेपी के नए प्रभारी की करिया मुंडा से मुलाकात, महज शिष्टाचार या गलती का एहसास?

    October 5, 2026
    खेल-सिनेमा

    भारत-वेस्टइंडीज T20 मैच: रांची में सुरक्षा की कड़ी तैयारी, एडीजी मनोज कौशिक ने किया जे.एस.सी.ए. स्टेडियम का निरीक्षण

    October 5, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    जेपीएससी धांधली पर सुप्रीम कोर्ट में 7 अक्टूबर को सुनवाई, छात्रों ने शुरू किया एक्स अभियान

    October 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : बीजेपी के नए प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल का पहला दौरा, बोले- ‘विकसित भारत’ में झारखंड की अहम भूमिका

    October 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : बीजेपी विधायक ने हेमंत सोरेन की बीमार मां के खिलाफ की थी अपमानजनक टिप्पणी, थाना पहुंचा मामला, बयान से बीजेपी ने भी किया किनारा

    October 5, 2026
    Latest Posts

    अंतिम आदिवासी भाग-3: जंगल के मालिक को आज तक है एक इंच वनपट्टे का इंतजार, कहानी आदिम जनजाति परहिया की

    October 6, 2026

    झारखंडः बीजेपी के नए प्रभारी की करिया मुंडा से मुलाकात, महज शिष्टाचार या गलती का एहसास?

    October 5, 2026

    भारत-वेस्टइंडीज T20 मैच: रांची में सुरक्षा की कड़ी तैयारी, एडीजी मनोज कौशिक ने किया जे.एस.सी.ए. स्टेडियम का निरीक्षण

    October 5, 2026

    राज्यसभा चुनाव यूपी : झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार की बेटी सहित 8 उम्मीदवारों के नाम तय, जानिये कौन हैं वो

    October 5, 2026

    जेपीएससी धांधली पर सुप्रीम कोर्ट में 7 अक्टूबर को सुनवाई, छात्रों ने शुरू किया एक्स अभियान

    October 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.