Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    16 Sep, 2025 ♦ 1:24 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»JPSC से अनुशंसित 66 पशु चिकित्सकों को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दिया नियुक्ति पत्र
    झारखंड

    JPSC से अनुशंसित 66 पशु चिकित्सकों को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दिया नियुक्ति पत्र

    Team JoharBy Team JoharNovember 2, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गुरुवार को झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) से अनुशंसित 66 पशु चिकित्सकों को नियुक्ति पत्र सौंपा. मौके पर मुख्यमंत्री सोरेन ने कहा कि राज्य में लगातार नियुक्तियां हो रही है. दो दिन पहले पलामू में स्थानीय क्षेत्र के लिए नियुक्ति पत्र दिया था. तमाम झंझटों के बीच इस सरकार के ढाई साल निकल गए. यहां नियुक्ति नहीं होती थी, जो होती थी वो उलझ जाती थी.  हमने शिक्षक, इंजीनियर, डॉक्टर और पंचायत स्तर पर भी नियुक्तियां की है. हमने 4 जेपीएससी एक साथ करवाया. गरीब मजदूरों के बच्चों को इससे नौकरी मिली.

    गरीब का बच्चा भी बीडीओ, सीओ बना

    मुख्यमंत्री ने कहा कि आज गरीब का बच्चा भी बीडीओ, सीओ बना है. हालांकि राज्य में ऐसे कुछ गिरोह है जो सरकार को बदनाम करने में जुटी हुई है. हमने बेहतर शिक्षा नीति बनाई है. अभी राज्य में 32 हजार नियुक्तियां और की जानी है. मुख्यमंत्री ने कहा कि हम पारदर्शिता के साथ काम करते हैं. यही हमारे विरोधियों को हजम नहीं हो रहा. आज आपको नियुक्ति दी है पुरानी पेंशन से भी आप जुड़ेंगे. उन्होंने कहा कि हम आप पर विश्वास करते है आप भी राज्य को आगे बढ़ाने में भूमिका निभाए. अच्छा काम करने वालों को लोग हमेशा याद करते हैं अपने संबोधन के अंत में सीएम ने आगामी पर्व-त्यौहारों को लेकर बधाई और शुभकामनाएं दी.

    ये नियुक्ति राज्य को सही जगह ले जायेंगे

    मुख्यमंत्री ने कहा कि ये नियुक्ति राज्य को सही जगह ले जायेंगे. आपको आज नियुक्ति और पोस्टिंग साथ दी गई हैं. पशुपालन के क्षेत्र में हम दूसरे राज्यों पर निर्भर है. दूसरे राज्यों पर निर्भरता को हम खत्म करेंगे. ईमानदारी से प्रयास करने से राज्य आगे जाएगा. मौके पर कार्यक्रम में मंत्री आलमगीर आलम, मंत्री सत्यानंद भोक्ता और मंत्री बादल पत्रलेख समेत विभाग के कई आला अधिकारी शामिल थे.

    इसे भी पढ़ें: बच्चों की ओर से तैयार की गयी कलाकृतियों की प्रदर्शनी कल से, सीएम करेंगे उद्घाटन

    #Jharkhand News City News Current News Daily News jharkhand Johar Live Latest news Local News Main News News Headline ranchi Today's News आज की खबर करंट न्यूज जोहार लाइव झारखंड की खबर झारखंड न्यूज झारखण्ड डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन मुख्य समाचार रांची लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleनमामि गंगे कार्यक्रम के तहत साफ सफाई का आयोजन
    Next Article सांस्कृतिक उत्सव व सतर्क महोत्सव में NSS सदस्यों ने बीआईटी, लालपुर का किया प्रतिनिधितत्व

    Related Posts

    जमशेदपुर

    जमशेदपुर के SSP पीयूष पाण्डेय का कड़ा निर्देश : लंबित मामलों पर हो त्वरित कार्रवाई…

    September 15, 2025
    जमशेदपुर

    पंजाब में राहत कार्य के लिए जमशेदपुर से रवाना होगा सेंट्रल रिलीफ एंड वेलफेयर ट्रस्ट…

    September 15, 2025
    झारखंड

    सरायकेला DC ने पूजा पंडालों का किया निरीक्षण, सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था पर दिया जोर…

    September 15, 2025
    Latest Posts

    जमशेदपुर के SSP पीयूष पाण्डेय का कड़ा निर्देश : लंबित मामलों पर हो त्वरित कार्रवाई…

    September 15, 2025

    पैर नहीं छूने पर 31 छात्रों को पीटने के आरोप में सहायक शिक्षिका निलंबित

    September 15, 2025

    पंजाब में राहत कार्य के लिए जमशेदपुर से रवाना होगा सेंट्रल रिलीफ एंड वेलफेयर ट्रस्ट…

    September 15, 2025

    सरायकेला DC ने पूजा पंडालों का किया निरीक्षण, सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था पर दिया जोर…

    September 15, 2025

    सालुका गांव में उत्तम मंडल की हत्या पर आक्रोश, ग्रामीण व भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया नाला-सालुका मार्ग जाम…

    September 15, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.