Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने की घोषणा, खरसावां शहीद स्थल बनेगा पर्यटन स्थल
    झारखंड

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने की घोषणा, खरसावां शहीद स्थल बनेगा पर्यटन स्थल

    Team JoharBy Team JoharJanuary 1, 2022No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    सरायकेला: खरसावां शहीद स्थल को विश्वस्तरीय पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा. इसकी पहल शुरू हो गई है. इसे विकसित करने में 16 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे. यह बातें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खरसावां के शहीदों को श्रद्धांजलि देने के बाद कही.

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि आज के दिन हजारों की संख्या में यहां लोग श्रद्धांजलि देने आते हैं. इसलिए आज का दिन गौरव के साथ ही दुख का दिन भी है. आदिवासी समुदाय हमेशा से संघर्षरत रहा है, संघर्ष ही आदिवासियों की पहचान है. पूरे कोल्हान से यहां लोग आते हैं. इसलिए शहीद स्थल का पर्यटन स्थल के रूप में विकास करने का सरकार ने निर्णय लिया है.

    इसके लिए 16 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे. इसमें मल्टीपर्पस हॉल के साथ अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी. खरसावां गोलीकांड के शहीदों को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के अलावा केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, आदिवासी कल्याण मंत्री चंपई सोरेन, स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, समाज कल्याण मंत्री जोबा मांझी, विधायक दशरथ गागराई, सुखराम उरांव, दीपक बिरूवा, निरल पूर्ति सहित जिला प्रशासन के भी तमाम अधिकारियों ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की.

    आजाद भारत का सबसे बड़ा गोलीकांड था खरसावां गोलीकांड

    1947 में आजादी के बाद पूरा देश राज्यों के पुनर्गठन के दौर से गुजर रहा था. तभी अनौपचारिक तौर पर 14-15 दिसंबर को ही खरसावां व सरायकेला रियासतों का विलय ओडिशा राज्य में कर दिया गया था. औपचारिक तौर पर एक जनवरी को कार्यभार हस्तांतरण करने की तिथि मुकर्रर हुई थी. इस दौरान एक जनवरी, 1948 को आदिवासी नेता जयपाल सिंह मुंडा ने खरसावां व सरायकेला को ओडिशा में विलय करने के विरोध में खरसावां हाट मैदान में एक विशाल जनसभा का आह्वान किया था.

    विभिन्न क्षेत्रों से जनसभा में हजारों की संख्या में लोग पहुंचे थे. एक जनवरी 1948 का दिन गुरुवार और साप्ताहिक बाजार-हाट का दिन था, इस कारण भीड़ काफी अधिक थी. लेकिन, किसी कारणवश जनसभा में जयपाल सिंह मुंडा नहीं पहुंच सके. रैली के मद्देनजर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल भी तैनात थी. इसी दौरान पुलिस व जनसभा में पहुंचे लोगों में किसी बात को लेकर संघर्ष हो गया. तभी अचानक फायरिंग शुरू हो गई और पुलिस की गोलियों से सैकड़ों की संख्या में लोग शहीद हो गए.

    खरसावां शहीद स्थल प्रेरणा स्थल बना

    केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने शहीद बेदी पर पारंपरिक रुप से तेल भी डाला. श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद उन्होंने कहा कि खरसावां शहीद स्थल अब प्रेरणा स्थल व शक्ति स्थल बन गया है. मुंडा ने कहा कि अपने मुख्यमंत्रित्वकाल में शहीद पार्क का निर्माण कार्य शुरू करवाया था. आगे भी इसके विकास की योजना बना कर काम किया जाएगा. शहीद स्थल की पवित्रता बनी रहे, इसके अनुरूप कार्य करना है. शहीद बेदी पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद जनहित में कार्य करने की प्रेरणा मिलती है.

    केंद्रीय मंंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि श्रद्धांजलि हृदय से होती है, दिखावे में नहीं. आदिवासी समुदाय के लोगों ने देश के कोने-कोने में विभिन्न मुद्दों को लेकर बलिदान दिया है. भारत सरकार के जनजाति मामलों के मंत्रालय आदिवासियों के बलिदान को लिपिबद्ध करने का काम करेगी. मोदी सरकार ने पहली बार 15 नवम्बर को देश भर में जनजाति गौरव दिवस मना कर आदिवासियों को सम्मान देने का कार्य किया है.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगिरिडीह के मजदूर की गुजरात में मौत, वाटर सप्लाई का काम करने गया था परदेश
    Next Article फ्रांस पर फिर कोरोना का कहर बरपा, एक दिन में मिले 2,32,200 मामले

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: इसरो से मिला 2119 संभावित वेटलैंड, सीमांकन के बाद नोटिफिकेशन की तैयारी

    August 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हाथी कॉरिडोर की होगी सूक्ष्म मैपिंग, मानव-वन्यजीव संघर्ष रोकने का बनेगा प्रभावी प्लान: हेमंत सोरेन

    August 24, 2026
    क्राइम

    झारखंड: आंदोलनकारी नेता नवीन चंचल समेत 8 पर कोतवाली थाना में प्राथमिकी दर्ज, पुतला दहन के दौरान युवती ने लगाए कई गंभीर आरोप

    August 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मराठी सीखेंगे, लेकिन समय दें, मुंबई के रिक्शा चालकों की डबल इंजन सरकार और झारखंड के प्रतिनिधियों से गुहार

    August 24, 2026
    क्राइम

    झारखंडः पुलिस ने फ्रीज कराए 150 करोड़, 41 करोड़ का ड्रग्स भी जब्त

    August 24, 2026
    क्राइम

    झारखंडः DGP तक गुहार, फिर भी कोर्ट में गवाह पेश नहीं कर सका अभियोजन, अफीम तस्करी केस में तीन आरोपी बरी

    August 24, 2026
    Latest Posts

    ऑपरेशन सिंदूर के तहत डिजिटल स्ट्राइक की साजिश नाकाम, NIA के रडार पर साइबर आतंकी; 5 राज्यों में बड़ी कार्रवाई

    August 24, 2026

    झारखंड: इसरो से मिला 2119 संभावित वेटलैंड, सीमांकन के बाद नोटिफिकेशन की तैयारी

    August 24, 2026

    हाथी कॉरिडोर की होगी सूक्ष्म मैपिंग, मानव-वन्यजीव संघर्ष रोकने का बनेगा प्रभावी प्लान: हेमंत सोरेन

    August 24, 2026

    झारखंड: आंदोलनकारी नेता नवीन चंचल समेत 8 पर कोतवाली थाना में प्राथमिकी दर्ज, पुतला दहन के दौरान युवती ने लगाए कई गंभीर आरोप

    August 24, 2026

    मराठी सीखेंगे, लेकिन समय दें, मुंबई के रिक्शा चालकों की डबल इंजन सरकार और झारखंड के प्रतिनिधियों से गुहार

    August 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.