Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    22 Apr, 2026 ♦ 11:38 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»गुमला»मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर की समीक्षा बैठक, मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने का दिया निर्देश
    गुमला

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर की समीक्षा बैठक, मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने का दिया निर्देश

    Team JoharBy Team JoharMarch 21, 2024Updated:March 21, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    गुमला: जिले के समाहरणालय सभागार में गुरुवार को लोहरदगा, खूंटी, रांची, सिमडेगा व गुमला जिले के पुलिस, सीआरपीएफ, वन विभाग एवं संबंधित जिला प्रशासनों के पदाधिकारियों के साथ लोकसभा निर्वाचन 2024 की तैयारियों से संबंधित समीक्षा बैठक करते हुए मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने कहा कि शांतिपूर्ण, स्वच्छ एवं निष्पक्ष लोक सभा निर्वाचन को सम्पन्न कराने में पदाधिकारी कार्ययोजना बनाकर काम करें. निर्वाचन अवधि के दौरान विधि व्यवस्था संधारण में पूरी मुस्तैदी रखें. दुर्गम स्थानों पर अवस्थित मतदान केंद्रों पर पोलिंग पार्टी एवं आवश्यक सेवाओं के लिए आवागमन की व्यवस्था सुदृढ़ रखी जाए. उन्होंने कहा कि निर्वाचन में सभी बूथों पर न्यूनतम सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करें. बूथों पर पेयजल, शौचालय, बिजली जैसी मूलभूत व्यवस्था होना अनिवार्य है.

    उन्होंने समीक्षा के क्रम में इन जिलों के संवेदनशील मतदान केन्द्रों के लिए निर्वाचन से संबंधित समुचित व्यवस्था करने को कहा. उन्होंने कहा सभी अनुमानित हैलिपैड को चिन्हित कर उनके सुदृढीकरण का कार्य कर लें ताकि पोलिंग पार्टी एवं इमरजेंसी सेवाओं में इनका इस्तेमाल हो सके. साथ ही वन विभाग द्वारा पेड़ों की छटाई, स्मोक आदि की भी व्यवस्था कर लें. संवेदनशील बूथों पर सीआरपीएफ एवं पुलिस बल के पर्याप्त संख्या में जवानों की तैनाती का आकलन कर लें. बैठक में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी एवं राज्य पुलिस नोडल पदाधिकारी एवी होमकर के द्वारा विशेष रूप से विधि-व्यवस्था के दृष्टिकोण से की गई तैयारी, स्वच्छ, भयमुक्त और निष्पक्ष चुनाव की तैयारियों का अनुश्रवण आदि का बिंदुवार समीक्षा किया गया. इसके अलावा  रीलोकेटेड बूथों से संबंधित मतदाताओं को समय पूर्व जागरूक करने से भी संबंधित विस्तृत दिशा निर्देश दिए गए. इसके साथ साथ हथियार जब्ती, अवैध शराब एवं नशे की प्रतिबंधित सामग्रियों के आवागमन पर रोक लगाते हुए अभियान चलाकर इसे जब्त करने की प्रक्रिया को तेज किए जाने का निदेश दिया गया.

    इसके पूर्व रांची के बुंडू स्थित राज्यकीयकृत मध्य विद्यालय जरिया एवं बेड़ो के मतदान केंद्रों का मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने औचक निरीक्षण किया.  वहां के बीएलओ द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली. ब्लॉक अवेरनेस ग्रुप के सदस्यों की सूची, बूथों पर मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता का भी उन्होंने जायजा लिया. साथ ही जिन मतदान केंद्रों पर मूलभूत सुविधाओं का अभाव था उसे त्वरित रूप से पूर्ण करने का निर्देश दिया. वहीं अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी संदीप सिंह ने भी गुमला के भरनो एवं ज़ुरा स्थित विभिन्न मतदान केंद्रों पर स्थित मूलभूत सुविधाओं का निरीक्षण किया. समीक्षा बैठक में राज्य पुलिस नोडल पदाधिकारी एवी होमकर, सीआरपीएफ के आईजी राकेश अग्रवाल, अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी संदीप सिंह, डीआईजी दक्षिणी छोटानागपुर रेंज, प्रमंडलीय आयुक्त, डीआईजी जगुआर, डीआईजी जंगल वारफेयर, डीआईजी सीआरपीएफ सहित गुमला, रांची, खूंटी, सिमडेगा एवं लोहरदगा के जिला निर्वाचन पदाधिकारी, आरक्षी अधीक्षक,जिला नोडल पुलिस अधीक्षक, एवं सीआरपीएफ के कमांडेंट सहित लोकसभा निर्वाचन से संबंधित वरीय पदाधिकारीगण उपस्थित रहे.

    ये भी पढ़ें: अवैध रूप से उठाव कर बालू किया जा रहा था स्टॉक, अनुमंडल पदाधिकारी ने किया जब्त

    Johar Live गुमला जोहार लाइव मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार लोकसभा चुनाव
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleअरविंद केजरीवाल के घर पहुंची ED की टीम, 9वें समन के बाद भी नहीं हुए थे हाजिर
    Next Article पुलिस की छापेमारी में जोड़ापोखर से भारी मात्रा में अवैध लॉटरी जब्त, चार कारोबारियों पर मामला दर्ज

    Related Posts

    झारखंड

    बिजली विभाग की लापरवाही पर सीएम सख्त, एमडी को लगाई फटकार

    April 22, 2026
    झारखंड

    JSSC : उत्पाद सिपाही परीक्षा की आंसर-की जारी,अभ्यर्थी दर्ज कर सकते हैं आपत्ति

    April 22, 2026
    विदेश

    डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को दिया और वक्त, सीजफायर बढ़ा; घेराबंदी रहेगी जारी

    April 22, 2026
    Latest Posts

    बिजली विभाग की लापरवाही पर सीएम सख्त, एमडी को लगाई फटकार

    April 22, 2026

    JSSC : उत्पाद सिपाही परीक्षा की आंसर-की जारी,अभ्यर्थी दर्ज कर सकते हैं आपत्ति

    April 22, 2026

    बंगाल चुनाव: निर्वाचन आयोग का बड़ा एक्शन, इन इलाकों से पर्यटकों को निकलना होगा बाहर

    April 22, 2026

    डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को दिया और वक्त, सीजफायर बढ़ा; घेराबंदी रहेगी जारी

    April 22, 2026

    लगातार तीसरे दिन रुपये में गिरावट जारी, डॉलर के मुकाबले 31 पैसे टूट कर 93.75 पर पहुंचा भारतीय मुद्रा

    April 22, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.