Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»चतरा : मामूली विवाद में युवक पर चाकू से हमला, आरोपी फरार
    क्राइम

    चतरा : मामूली विवाद में युवक पर चाकू से हमला, आरोपी फरार

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyApril 18, 2026Updated:April 18, 2026No Comments2 Mins Read2
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    चाकू
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Chatra : सदर थाना क्षेत्र के पाराडीह गांव में शनिवार सुबह एक युवक पर पड़ोसी ने चाकू से हमला कर दिया। मामूली विवाद के बाद हुई इस वारदात में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    सुबह 8 बजे हुआ हमला

    घटना शनिवार सुबह करीब 8 बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, आरोपी बसंत भारती रामदेव भारती के घर पहुंचा और गाली-गलौज करने लगा। विवाद बढ़ने पर उसने अपने पास छिपाकर रखा चाकू निकाल लिया और रामदेव के बेटे पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

    पहले से दे रहा था धमकी

    घायल युवक की बहन के मुताबिक, आरोपी पिछले कई दिनों से उनके परिवार को धमका रहा था। शनिवार सुबह मौका मिलते ही उसने हमला कर दिया। परिवार के अन्य सदस्यों ने बीच-बचाव की कोशिश की, लेकिन आरोपी ने उन पर भी हमला कर दिया।

    हमले के बाद फरार

    चाकू से वार करने के बाद बसंत भारती मौके से फरार हो गया। घटना के बाद परिजन घायल युवक को लेकर सीधे सदर थाना पहुंचे। युवक की हालत काफी नाजुक थी और वह खून से लथपथ था।

    पुलिस ने तुरंत अस्पताल पहुंचाया

    मामले की गंभीरता को देखते हुए सदर थाना प्रभारी अवधेश सिंह ने तुरंत कार्रवाई करते हुए घायलों को अस्पताल भिजवाया। उन्होंने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम सक्रिय हुई और प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।

    आरोपी की तलाश जारी

    पुलिस ने कहा कि पीड़ित परिवार से आवेदन मिलते ही प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। इलाके में घटना के बाद तनाव का माहौल बना हुआ है।

    Breaking news Chatra incident Chatra news Chatra police Crime News India Jharkhand crime Jharkhand news knife attack case Latest news Today News
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगौरव गोस्वामी ने संभाला रांची रूरल एसपी का पदभार, बोले- क्राइम कंट्रोल और महिला सुरक्षा होगी प्राथमिकता
    Next Article पेड़ से लटका मिला 23 साल का अनिमेष, चार दिन बाद होने वाली थी बहन की शादी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    देश में महंगाई बढ़ी, झारखंड में घटी, अगस्त में 3.14 प्रतिशत रही महंगाई दर

    September 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठे सवाल, विनोद पांडेय बोले- ‘वन-मैन शो’ बना आयोग

    September 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : कौन हैं गजेंद्र सिंह पटेल, जिन्हें भाजपा ने बनाया प्रभारी?

    September 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    MMDR कानून पर आर-पार : 26 सितंबर को राजभवन में कांग्रेस का धरना, इरफान बोले- झारखंड के हक की हर कीमत पर होगी रक्षा

    September 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मेघालय: गठबंधन की ही पार्टी को तोड़ दिया और बन गई दूसरी सबसे बड़ी पार्टी

    September 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    Bank Strike : हड़ताल से पहले रविवार को खुलेंगे देशभर के बैंक, 27 सितंबर को सामान्य रहेगा कामकाज

    September 23, 2026
    Latest Posts

    देश में महंगाई बढ़ी, झारखंड में घटी, अगस्त में 3.14 प्रतिशत रही महंगाई दर

    September 24, 2026

    चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठे सवाल, विनोद पांडेय बोले- ‘वन-मैन शो’ बना आयोग

    September 23, 2026

    TMC बागी सांसदों की अयोग्यता पर सुप्रीम कोर्ट सख्त : स्पीकर के पास 3 महीने से लंबित मामले को बताया ‘रेड फ्लैग’

    September 23, 2026

    मुख्य चुनाव आयुक्त नियुक्ति मामला : सुप्रीम कोर्ट में जजों की अलग-अलग राय, अब संविधान पीठ करेगी अंतिम फैसला

    September 23, 2026

    झारखंड : कौन हैं गजेंद्र सिंह पटेल, जिन्हें भाजपा ने बनाया प्रभारी?

    September 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.