Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»पेड़ से लटका मिला 23 साल का अनिमेष, चार दिन बाद होने वाली थी बहन की शादी
    जोहार ब्रेकिंग

    पेड़ से लटका मिला 23 साल का अनिमेष, चार दिन बाद होने वाली थी बहन की शादी

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkApril 18, 2026No Comments2 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    शादी
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamshedpur : जमशेदपुर के बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के उईनाला गांव में एक परिवार की खुशियां पल भर में मातम में बदल गईं। घर में जहां चार दिन बाद होने वाली शादी की तैयारियां चल रही थीं, वहीं अब रोने-बिलखने की आवाजें गूंज रही हैं। 23 साल के अनिमेष साहू का शव शनिवार सुबह पॉलिटेक्निक कॉलेज के पीछे काजू बागान में पेड़ से लटका मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए घाटशिला अनुमंडल अस्पताल भेज दिया।

    बहन की शादी को लेकर था परेशान

    परिजनों के मुताबिक, अनिमेष पिछले कुछ दिनों से काफी तनाव में था। 21 अप्रैल को उसकी बहन की शादी तय थी और घर में जोर-शोर से तैयारियां चल रही थीं। लेकिन आर्थिक तंगी के कारण वह अंदर ही अंदर टूट रहा था। पिता महादेव साहू ने बताया कि शादी के खर्च को लेकर अनिमेष लगातार चिंता में रहता था। वह बार-बार पैसों की बात करता और खुद को असहाय महसूस करता था।

    दो दिन से था लापता, लोकेशन से मिला सुराग

    बताया जा रहा है कि 17 अप्रैल से ही अनिमेष घर से गायब था। परिवार ने अपने स्तर पर काफी खोजबीन की, लेकिन कोई पता नहीं चला। बाद में पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस की तकनीकी टीम ने मोबाइल लोकेशन ट्रैक की, जिससे काजू बागान इलाके में उसकी आखिरी लोकेशन मिली। इसके बाद जब वहां तलाश की गई, तो पेड़ से लटका हुआ उसका शव बरामद हुआ।

    गांव में पसरा सन्नाटा, परिवार सदमे में

    घटना के बाद पूरे गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। जिस घर में मेहमानों के स्वागत की तैयारी हो रही थी, वहां अब लोग शोक जताने पहुंच रहे हैं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव के लोग भी इस घटना से काफी दुखी हैं और परिवार को ढांढस बंधा रहे हैं।

    पुलिस कर रही जांच

    पुलिस ने इस मामले में यूडी केस दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी का कहना है कि पहली नजर में मामला खुदकुशी का लग रहा है, लेकिन हर पहलू से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पूरी तस्वीर साफ हो पाएगी।

    Also Read : गौरव गोस्वामी ने संभाला रांची रूरल एसपी का पदभार, बोले- क्राइम कंट्रोल और महिला सुरक्षा होगी प्राथमिकता

    23-Year-Old Animesh Found Hanging from a Tree; Sister's Wedding Was Scheduled for Four Days Later चार दिन बाद होने वाली थी बहन की शादी पेड़ से लटका मिला 23 साल का अनिमेष
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleचतरा : मामूली विवाद में युवक पर चाकू से हमला, आरोपी फरार
    Next Article बिहार से दिल्ली-बेंगलुरु के लिए 3 जोड़ी समर स्पेशल ट्रेनें, यात्रियों को बड़ी राहत

    Related Posts

    क्राइम

    JSSC परीक्षा में कथित अनियमितता की जांच तेज, SIT ने 37 संदिग्धों से की पूछताछ

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : जेएसएससी सीजीएल परीक्षा की जांच के लिए गठित एसआइटी का विस्तार, अब छह आइपीएस सहित 17 पुलिस अधिकारी करेंगे जांच

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड गृह रक्षा वाहिनी में भर्ती: सफल अभ्यर्थियों के मूल दस्तावेजों का होगा सत्यापन, 24 अगस्त से शुरू होगी प्रक्रिया

    August 20, 2026
    क्राइम

    15 हजार रुपये रिश्वत लेते बंदगांव थाना प्रभारी गिरफ्तार, NDPS केस से नाम हटाने के लिए मांगे थे पैसे

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC 11वीं-13वीं, फूड सेफ्टी और सीडीपीओ नियुक्ति रद्द मामले पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राजीव गांधी जयंती पर राहुल गांधी भावुक: 35 साल पहले मां-पापा को एक साथ देखा था

    August 20, 2026
    Latest Posts

    JSSC परीक्षा में कथित अनियमितता की जांच तेज, SIT ने 37 संदिग्धों से की पूछताछ

    August 20, 2026

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : जेएसएससी सीजीएल परीक्षा की जांच के लिए गठित एसआइटी का विस्तार, अब छह आइपीएस सहित 17 पुलिस अधिकारी करेंगे जांच

    August 20, 2026

    झारखंड गृह रक्षा वाहिनी में भर्ती: सफल अभ्यर्थियों के मूल दस्तावेजों का होगा सत्यापन, 24 अगस्त से शुरू होगी प्रक्रिया

    August 20, 2026

    15 हजार रुपये रिश्वत लेते बंदगांव थाना प्रभारी गिरफ्तार, NDPS केस से नाम हटाने के लिए मांगे थे पैसे

    August 20, 2026

    JPSC 11वीं-13वीं, फूड सेफ्टी और सीडीपीओ नियुक्ति रद्द मामले पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक

    August 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.