Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    1 Aug, 2025 ♦ 1:53 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»ट्रेंडिंग»Chardham Yatra : बिना दर्शन किए घर लौटे 4000 तीर्थयात्री, ‘सुगम यात्रा’ के सरकारी दावे फेल
    ट्रेंडिंग

    Chardham Yatra : बिना दर्शन किए घर लौटे 4000 तीर्थयात्री, ‘सुगम यात्रा’ के सरकारी दावे फेल

    Team JoharBy Team JoharMay 22, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    देहरादून : चारधाम की सुगम यात्रा के लिए सरकार और प्रशासन के प्रयास रंग नहीं ला रहे हैं. तीर्थयात्रा पर आए कई श्रद्धालु धामों के दर्शन किए बिना ही घर लौटने लगे हैं. प्रशासन ने अस्थायी पंजीकरण व्यवस्था भी शुरू की, लेकिन अब तक करीब चार हजार तीर्थयात्री ऋषिकेश से घर लौट चुके हैं. वापस लौटे तीर्थयात्रियों ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि वे उत्तराखंड पहुंचने के बाद भी धामों के दर्शन नहीं कर सके. ये उनकी जिंदगी का सबसे बुरा अनुभव है. बता दें कि इन लोगों को अस्थायी पंजीकरण के लिए रोका गया था और फिर यह व्यवस्था भी बंद कर दी गई थी.

    ऑफलाइन पंजीकरण बंद होने पर रूके थे यात्री

    ऑफलाइन पंजीकरण बंद होने पर ऋषिकेश में रुके करीब 12 हजार तीर्थयात्रियों को धामों के दर्शन कराने के लिए प्रशासन ने अस्थायी पंजीकरण की व्यवस्था की थी. प्रशासन की योजना थी कि अस्थायी पंजीकरण कर इन तीर्थयात्रियों को धार्मिक स्थलों पर भेजा जाएगा, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हो सका. प्रशासन ने सोमवार शाम करीब पांच बजे अस्थायी पंजीकरण व्यवस्था भी बंद कर दी.

    ट्रांजिट कैंप प्रशासन के मुताबिक 12 हजार के सापेक्ष महज छह हजार यात्रियों का ही औपबंधिक पंजीकरण हो सका. शेष छह हजार में से करीब चार हजार तीर्थयात्री बिना दर्शन के लौट गये हैं. ट्रांजिट कैंप परिसर और धर्मशालाओं में अभी भी करीब ढाई हजार तीर्थयात्री रुके हुए हैं.

    800 यात्री ऑफ़लाइन पंजीकरण के इंतजार में

    प्रशासन ने 31 मई तक ऑफ़लाइन पंजीकरण बंद रखने का निर्णय लिया है. ट्रांजिट कैंप में रुके यात्रियों में से लगभग 800 यात्रियों ने ऑफ़लाइन पंजीकरण शुरू होने तक यहीं रहने का संकल्प लिया है. उनका कहना है कि हम ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू होने का इंतजार करेंगे. प्रशासन का कहना है कि इन यात्रियों के लिए आवास और भोजन की व्यवस्था की गई है.

    इसे भी पढ़ें: रीता शेरपा ने तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड, 30वीं बार हिमालय की सबसे ऊंची चोटी पर पहुंचीं

    #Bihar News City News Current News Daily News Johar Live Latest news Local News Main News News Headline Today's News आज की खबर करंट न्यूज जोहार लाइव डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन बिहार न्यूज मुख्य समाचार लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरीता शेरपा ने तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड, 30वीं बार हिमालय की सबसे ऊंची चोटी पर पहुंचीं
    Next Article चंपई अपने विशेषाधिकार का प्रयोग कर आलमगीर को बर्खास्त करें: बाबूलाल मरांडी

    Related Posts

    ट्रेंडिंग

    उपराष्ट्रपति चुनाव 9 सितंबर को, 21 अगस्त तक भरे जाएंगे नामांकन

    August 1, 2025
    झारखंड

    झारखंड सरकार ने 8 DSO का किया तबादला… देखें पूरी लिस्ट

    August 1, 2025
    ट्रेंडिंग

    पटना AIIMS में रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल शुरू, विधायक पर हमले का आरोप

    August 1, 2025
    Latest Posts

    अब केले का छिलका नहीं फेंकें! बनाएं हेल्दी चाय, होंगे कई फायदे

    August 1, 2025

    उपराष्ट्रपति चुनाव 9 सितंबर को, 21 अगस्त तक भरे जाएंगे नामांकन

    August 1, 2025

    झारखंड सरकार ने 8 DSO का किया तबादला… देखें पूरी लिस्ट

    August 1, 2025

    गुमला-लोहरदगा रोड पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो पेड़ से टकराई, पांच लोग घायल

    August 1, 2025

    लैंड स्कैम मामले में आरोपी अमित अग्रवाल को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत

    August 1, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.