Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»चंपाई सोरेन रिम्स-2 की प्लॉट पर आज जोतेंगे हल, जमीन बचाने के लिए करेंगे विरोध
    झारखंड

    चंपाई सोरेन रिम्स-2 की प्लॉट पर आज जोतेंगे हल, जमीन बचाने के लिए करेंगे विरोध

    Team JoharBy Team JoharAugust 24, 2025Updated:August 24, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    जमीन
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : राजधानी के कांके प्रखंड के नगड़ी इलाके में प्रस्तावित रिम्स-2 (RIMS-2) की जमीन को लेकर विवाद लगातार गहराता जा रहा है। इसी मुद्दे पर रविवार को पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता चंपाई सोरेन ‘हल जोतो, रोपा रोपो’ कार्यक्रम के तहत खेत में हल चलाकर विरोध प्रदर्शन करेंगे। इस कार्यक्रम में हजारों लोगों के जुटने की संभावना है।

    प्रशासन अलर्ट, भारी सुरक्षा व्यवस्था

    कार्यक्रम को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। नगड़ी और आसपास के क्षेत्रों में निषेधाज्ञा (धारा 144) लागू कर दी गई है। पूरे इलाके में बैरिकेडिंग की गई है और अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

    प्रदर्शन को देखते हुए प्रशासन ने 15 जगहों पर BDO और CO स्तर के अधिकारी, साथ ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और जवानों की तैनाती की है। इसके अलावा, बिरसा मुंडा स्टेडियम और प्लस-2 हाई स्कूल कांके को अस्थायी जेल में तब्दील कर दिया गया है, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके।

    रैयतों की नाराजगी, आंदोलन को मिल रहा समर्थन

    नगड़ी के ग्रामीणों और किसानों की नाराजगी इस बात को लेकर है कि जिस जमीन का कब्जा सरकार ने सालों पहले लिया, वहां अब तक कोई निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ है। ऐसे में उनका कहना है कि जमीन पर अब भी उनका अधिकार है, और वे खेती करते रहेंगे।

    इस विरोध की कमान “नगड़ी जमीन बचाओ संघर्ष समिति” ने संभाली है। समिति की ओर से आस-पास के गांवों के किसानों को इस आंदोलन में शामिल होने का आह्वान किया गया है।

    क्यों हो रहा है विरोध?

    ग्रामीणों का कहना है कि जमीन अधिग्रहण के बाद भी विकास कार्य नहीं हुआ। लेकिन हाल ही में प्रशासन ने जमीन की घेराबंदी कर किसानों को खेती से रोकना शुरू कर दिया, जिससे लोगों में गुस्सा है।

    RIMS-2 अस्थायी जेल कांके किसान आंदोलन चंपई सोरेन जमीन विवाद झारखंड राजनीति धारा 144 नगड़ी नगड़ी संघर्ष समिति प्रशासनिक तैयारी भाजपा भूमि अधिग्रहण रैयत विरोध प्रदर्शन हल जोतो रोपा रोपो
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleराहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा आज पूर्णिया में, पप्पू यादव कर सकते हैं अपनी राजनीतिक शक्ति प्रदर्शन
    Next Article हजारीबाग में उग्रवादियों का बड़ा हमला, CCL की तापीन नॉर्थ परियोजना में 6 गाड़ियां फूंकी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    फर्जी बैंक गारंटी से 55 करोड़ भुगतान का आरोप, बाबूलाल ने CM को लिखा पत्र

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जामताड़ा : सदर अस्पताल में डॉक्टरों की हड़ताल, ओपीडी ठप, बिना भर्ती लौटी गर्भवती

    July 17, 2026
    क्राइम

    धनबादः नवोदय विद्यालय के छात्र की तीन घंटों तक बेल्ट से पिटाई, हालत गंभीर

    July 17, 2026
    क्राइम

    मिसिर बेसरा का करीबी 25 लाख इनामी अजय महतो गिरफ्तार, नक्सल नेटवर्क को बड़ा झटका

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जामताड़ा में प्रसूता और नवजात की मौत से बवाल, मरांडी ने सरकार को घेरा

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राज्य बनने के बाद स्वास्थ्य बजट 44 गुणा बढ़ा, सफर धक्के वाले एंबुलेंस तक ही, स्वास्थ्य व्यवस्था की 360 डिग्री पड़ताल करती रिपोर्ट

    July 17, 2026
    Latest Posts

    फर्जी बैंक गारंटी से 55 करोड़ भुगतान का आरोप, बाबूलाल ने CM को लिखा पत्र

    July 17, 2026

    जामताड़ा : सदर अस्पताल में डॉक्टरों की हड़ताल, ओपीडी ठप, बिना भर्ती लौटी गर्भवती

    July 17, 2026

    धनबादः नवोदय विद्यालय के छात्र की तीन घंटों तक बेल्ट से पिटाई, हालत गंभीर

    July 17, 2026

    मिसिर बेसरा का करीबी 25 लाख इनामी अजय महतो गिरफ्तार, नक्सल नेटवर्क को बड़ा झटका

    July 17, 2026

    जामताड़ा में प्रसूता और नवजात की मौत से बवाल, मरांडी ने सरकार को घेरा

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.