Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»धनबाद में व्यवसायी पर फायरिंग मामला, चैंबर ऑफ कॉमर्स का आज महाधरना
    क्राइम

    धनबाद में व्यवसायी पर फायरिंग मामला, चैंबर ऑफ कॉमर्स का आज महाधरना

    Team JoharBy Team JoharOctober 29, 2023Updated:October 29, 2023No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    धनबाद : बैंक मोड़ थाना क्षेत्र स्थित मटकुरिया रोड में बीती रात कार सेंटर नामक प्रतिष्ठान के संचालक व्यवसायी दीपक अग्रवाल पर गोलीबारी के बाद व्यवसायियों में आक्रोश बढ़ रहा है. फायरिंग के खिलाफ  चैंबर ऑफ कॉमर्स और मारवाड़ी समाज में काफी गुस्सा है. इसको लेकर चैंबर ऑफ कॉमर्स ने आज 29 अक्टूबर को रणधीर वर्मा चौक पर महाधरना देने का ऐलान किया है. इसमें जिले की सभी 55 ईकाइयों व मारवाड़ी सम्मेलन के सभी पदाधिकारी शामिल रहेंगे.

    इसे भी पढ़ें : देर रात कारगिल दियारा पहुंचे पुलिस कप्तान, बोले-यहां अपराधियों के लिए अब कोई जगह नहीं

    भाजपा विधायक ने पुलिस पर साधा निशाना

    इधर, फायरिंग के बाद मौके पर पहुंचे भाजपा नेता सह पूर्व मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल ने पुलिस पर हमला करते हुए कहा कि धनबाद में अपराधियों का बोलबाला है. कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं बची है. वहीं, भाजपा विधायक राज सिन्हा ने कहा कि धनबाद में अपराधियों का दुस्साहस बढ़ा हुआ है. पहले भी आपराधिक घटनाओं को लेकर चैंबर ऑफ कॉमर्स के लोग आंदोलन करने वाले थे. लेकिन एसएसपी ने सुरक्षा की गारंटी दी थी. भाजपा हमेशा विधि व्यवस्था को लेकर आंदोलन कर रही है. व्यव्सायी वर्ग के साथ हैं. यहां अपराधी मस्त हैं, जबकि आम जनता व व्यव्सायी पस्त हैं.

    इसे भी पढ़ें : बाइक चोरी करते रंगे हाथ पकड़ा गया चोर, लोगो ने की जमकर धुनाई

    व्यवसायी की स्थिति नाजुक, कोलकाता हुए रेफर

    दरअसल, बीती रात अपराधी व्यवसायी दीपक अग्रवाल को गोली मारकर फरार हो गए थे. इसके बाद बैंक मोड़ क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोगों ने घायल को आनन-फानन में जोड़ा फाटक रोड स्थित एक निजी क्लीनिक पहुंचाया, जहां उनकी स्थिति गंभीर देखते हुए एशियन जालान अस्पताल रेफर किया गया. वहां से फिर कोलकाता रेफर कर दिया गया. वहीं, फायरिंग मामले की पड़ताल में पुलिस जुट गई है. स्थानीय लोगों का कहना है कि मफलर ओढ़कर अज्ञात व्यक्ति दुकान के समीप आया और दुकान संचालक दीपक अग्रवाल को गोली मार दी. गोली गर्दन व जबड़े में लगी जिससे वे गंभीर रूप से घायल होकर वहीं गिर पड़े. बताया जा रहा है कि दीपक अग्रवाल को पहले से धमकी मिल रही थी. इधर, घटना के बाद एक बार फिर गैंगस्टर प्रिंस खान के शूटर मेजर के नाम से लेटर वायरल हुआ है, जिसमें बैंक मोड़ के कई दुकानदारों का नाम अंकित था, इसमें रंगदारी मांगी गई है.

    इसे भी पढ़ें : अंजुमन इस्लामिया कि बैठक पर SDO ने लगायी रोक

    Bank Mod police station area car center operator businessman Deepak Aggarwal shot condition of businessman Deepak Aggarwal critical Dhanbad firing firing on businessman in Dhanbad Gangster Prince Khan Jharkhand Latest News Jharkhand news Johar Live Mahadharna of Dhanbad Chamber of Commerce today Matkuria Road कार सेंटर के संचालक व्यवसायी दीपक अग्रवाल को लगी गोली गैंगस्टर प्रिंस खान जोहार लाइव झारखंड न्यूज झारखंड लेटेस्ट न्यूज धनबाद चैंबर ऑफ कॉमर्स का महाधरना आज धनबाद फायरिंग धनबाद में व्यवसायी पर फायरिंग बैंक मोड़ थाना क्षेत्र मटकुरिया रोड व्यवसायी दीपक अग्रवाल की हालत गंभीर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदेर रात कारगिल दियारा पहुंचे पुलिस कप्तान, बोले-यहां अपराधियों के लिए अब कोई जगह नहीं
    Next Article खेलो झारखंड में हो गया खेल! दौड़ में फर्स्ट आई छात्रा को प्रतियोगिता से किया आउट…देखें वीडियो

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    हेमंत सोरेन का बड़ा कदम: अब आसान होगी ड्राइविंग लाइसेंस की प्रक्रिया, जमशेदपुर में खुलेगा IDTR

    July 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    संत रविदास संपूर्ण मानवता के पथप्रदर्शक: अर्जुन मुंडा, देशभर में निकलेगी ‘समरस यात्रा’

    July 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    CJP Protest पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, नाबालिग छात्रों को तुरंत रिहा करने का निर्देश

    July 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    CJP वॉलंटियर जुनैद पहुंचे सुप्रीम कोर्ट कहा: पुलिस ने मुझे उठाया, 6 घंटे गाड़ी में घुमाया, देहरादून रोड पर छोड़ा

    July 28, 2026
    क्राइम

    ऑपरेशन नवजीवन-II का असर: झारखंड में 16 माओवादियों ने छोड़ी हिंसा, हथियार डालकर चुना मुख्यधारा का रास्ता

    July 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC परीक्षा घोटाला: पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांगते से इन अहम मुद्दों पर सीआईडी के द्वारा की जा रही है पूछताछ

    July 28, 2026
    Latest Posts

    हेमंत सोरेन का बड़ा कदम: अब आसान होगी ड्राइविंग लाइसेंस की प्रक्रिया, जमशेदपुर में खुलेगा IDTR

    July 28, 2026

    संत रविदास संपूर्ण मानवता के पथप्रदर्शक: अर्जुन मुंडा, देशभर में निकलेगी ‘समरस यात्रा’

    July 28, 2026

    CJP Protest पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, नाबालिग छात्रों को तुरंत रिहा करने का निर्देश

    July 28, 2026

    CJP वॉलंटियर जुनैद पहुंचे सुप्रीम कोर्ट कहा: पुलिस ने मुझे उठाया, 6 घंटे गाड़ी में घुमाया, देहरादून रोड पर छोड़ा

    July 28, 2026

    ऑपरेशन नवजीवन-II का असर: झारखंड में 16 माओवादियों ने छोड़ी हिंसा, हथियार डालकर चुना मुख्यधारा का रास्ता

    July 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.