Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»धनबाद में बोले सीईओ के रवि कुमार, मताधिकार का प्रयोग करे और लोकतंत्र में अपनी भागीदारी का संदेश दें
    झारखंड

    धनबाद में बोले सीईओ के रवि कुमार, मताधिकार का प्रयोग करे और लोकतंत्र में अपनी भागीदारी का संदेश दें

    Team JoharBy Team JoharMarch 28, 2024No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी झारखण्ड के रवि कुमार ने गुरुवार 28 मार्च को धनबाद स्थित शहीद रणधीर प्रसाद वर्मा स्टेडियम (गोल्फ ग्राउंड) में आयोजित मानव श्रृंखला कार्यक्रम में भाग लिया. इस अवसर पर उन्होंने मतदाताओं को अपने मताधिकार के प्रयोग के जरिए लोकतंत्र में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की. उन्होंने कहा कि मतदान के लिए उल्लास पूर्ण माहौल तैयार करे. जिससे अधिक-से-अधिक लोग मतदान की प्रक्रिया में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएंगे. उन्होंने शहरी मतदाताओं से कहा कि वे अपने निर्वाचक होने के प्रति जागरूक रहें साथ ही मतदान के दिन घरों से बाहर निकलकर अपने संबंधित मतदान केन्द्र पहुंचकर मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें.

    अब भी जुड़वा सकते है नाम

    उन्होंने कहा कि निर्वाचक सूची में नाम जुड़वाने के लिए अब भी समय है. भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अलग-अलग लोकसभा क्षेत्र में मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए फॉर्म 6 प्राप्त किए जाने की तिथि निर्धारित है. धनबाद में 26 अप्रैल तक बीएलओ के माध्यम से फॉर्म 6 प्राप्त किया जाएगा. 1 अप्रैल 2024 को अर्हता तिथि मानते हुए 18 वर्ष एवं उससे अधिक आयुवर्ग के छूटे हुए अन्य योग्य नागरिक मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वाने हेतु फॉर्म 6 भरकर जमा कर सकते हैं. नाम जुड़वाने के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया भी चल रही है. मतदाता अपना नाम मतदाता सूची में ऑनलाइन भी चेक कर सकते हैं. उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए स्थानीय प्रशासन द्वारा तैयारी की गई है. उन्होंने कहा कि धनबाद में 25 मई को मतदान है.

    स्टॉल्स का किया निरीक्षण

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने मानव श्रृंखला का अवलोकन किया. साथ ही स्टेडियम में मतदाता जागरूकता हेतु लगाये गये विभिन्न स्टॉल का निरीक्षण कर, स्वीप कार्यक्रम की विभिन्न गतिविधियों से अवगत हुए. इस दौरान बैलून उड़ाकर मतदाताओं को मत देने का संदेश दिया. इसके अलावा हस्ताक्षर अभियान में हस्ताक्षर किया एवं सेल्फी बूथ पर सेल्फी लेकर मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित किया.

    वोटर अवेयरनेस फोरम का गठन

    धनबाद उपायुक्त माधवी मिश्रा ने मानव श्रृंखला कार्यक्रम में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए स्वीप के तहत तैयार किए गए कैलेंडर के अनुसार आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दी. मतदाता सूची में नाम जोड़ने का कार्य भी साथ-साथ चल रहा है. उन्होंने कहा कि मतदाताओं को जागरूक करने के लिए व्यावसायिक/निजी संस्थानों एवं सरकारी उपक्रमों में वोटर अवेयरनेस फोरम का भी गठन किया गया है. उन्होंने धनबाद के मतदाताओं से अपील किया कि 25 मई मतदान के दिन अवश्य मतदान करें. मानव श्रृंखला कार्यक्रम में नगर आयुक्त रविराज शर्मा, अपर समाहर्ता विनोद कुमार, एडीएम विधि व्यवस्था हेमा प्रसाद, डीआरडीए डायरेक्टर राजीव रंजन, उप निर्वाचन पदाधिकारी कालिदास मुंडा सहित अन्य पदाधिकारी, डिस्ट्रिक्ट आईकॉन, विभिन्न प्रतियोगिता के प्रतिभागी के अलावा बड़ी संख्या में धनबाद के मतदाता एवं अन्य नागरिकों ने अपनी भागीदारी निभाई.

    प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने मतदाता जागरूकता में अहम भूमिका निभाने वाले धनबाद की डिस्ट्रिक्ट आईकॉन श्वेता किन्नर और दिव्यांग मतदाताओं के लिए डिस्ट्रिक्ट आईकॉन प्रमोद कुमार यादव को सम्मानित किया. साथ ही धनबाद में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिता के सर्वश्रेष्ठ प्रतिभागियों को भी सम्मानित किया. कविता प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए- राज प्रिया सिंह को सम्मानित किया गया. साथ ही क्विज प्रतियोगिता में अदिति कुमारी, डार्ट गेम प्रतियोगिता में सुमन कुमारी, स्लोगन लिखने की प्रतियोगिता में आस्था कुमारी, मेहंदी प्रतियोगिता में जूही कुमारी, ड्राइंग प्रतियोगिता में स्वाति रानी, पेंटिंग प्रतियोगिता में रूपा चौहान को सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया.

    Johar Live आज की खबर करंट न्यूज के रवि कुमार जोहार लाइव झारखंड झारखंड की खबर झारखंड न्यूज डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार मुख्य समाचार रांची लेटेस्ट न्यूज लोकसभा चुनाव सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleऋचा-अली लॉन्च करेंगे अपना खुद का फैशन ब्रांड, कहा-लोकल कारीगरों का दिखेगा टैलेंट
    Next Article लोकसभा चुनाव : बीजेपी ने टिकट देने का कराया था सर्वे, सोशल मीडिया में रिपोर्ट वायरल

    Related Posts

    झारखंड

    श्रावणी मेला 2026: नहीं मिलेगा VIP दर्शन, क्यूआर कोड से कर सकेंगे शिकायत

    July 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC-JSSC परीक्षा विवाद: रघुवर दास और बाबूलाल मरांडी का हेमंत सरकार पर हमला, CBI जांच की मांग

    July 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः लोकसभा में थे रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, थाने में हो गया एफआईआर

    July 25, 2026
    क्राइम

    झारखंड सहित चार राज्यों के मुख्य सचिव और डीजीपी मिलकर तैयार करेंगे ह्यूमन ट्रैफिकिंग रोकने का एक्शन प्लान, बैठक आज

    July 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘विधि पोर्टल 2.0’ लॉन्च, अब सरकारी मुकदमों की ऑनलाइन होगी बेहतर निगरानी

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: जेपीएससी परीक्षा मामले में तीन और गिरफ्तार, पहले गिरफ्तार पांच आरोपियों की पांच दिन की रिमांड मंजूर

    July 24, 2026
    Latest Posts

    श्रावणी मेला 2026: नहीं मिलेगा VIP दर्शन, क्यूआर कोड से कर सकेंगे शिकायत

    July 25, 2026

    सरकार झुकी, CJP की मांगें मानीं; जंतर-मंतर का आंदोलन खत्म, प्रदर्शनकारियों से घर लौटने की अपील

    July 25, 2026

    धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद क्या बोले बीजेपी नेता?

    July 25, 2026

    धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कौन क्या कह रहा है?

    July 25, 2026

    NEET-UG विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, बोले- युवाओं का भविष्य कानूनी पेचीदगियों में नहीं उलझने देंगे

    July 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.