Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»देश»केंद्र सरकार का बड़ा फैसला : प्याज की सभी किस्मों के निर्यात पर लगी रोक
    देश

    केंद्र सरकार का बड़ा फैसला : प्याज की सभी किस्मों के निर्यात पर लगी रोक

    Team JoharBy Team JoharSeptember 30, 2019No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    JoharLive Desk

    नई दिल्ली : देश में प्याज की कीमतें काफी बढ़ गई हैं। लोग 80-90 रुपये प्रति किलो की दर से प्याज खरीदने को मजबूर हैं। इसी बीच सरकार ने हर किस्म के प्याज के निर्यात पर प्रतिबंध लगा दिया है। प्याज की बढ़ती कीमतों के बीच घरेलू बाजार में इसकी उपलब्धता बढ़ाने के लिए यह कदम उठाया गया है। वाणिज्य मंत्रालय के तहत आने वाले विदेश व्यापार महानिदेशालय (डीजीएफटी) ने अधिसूचना में कहा, ‘सभी किस्म के प्याज पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई है।’
    डीजीएफटी आयात और निर्यात से संबंधित मुद्दों को देखता है। इससे पहले 13 सितंबर को डीजीएफटी ने प्याज के निर्यात पर अंकुश के लिए 850 डॉलर प्रति टन का न्यूनतम निर्यात मूल्य (एमईपी) तय किया था। इस कदम का उद्देश्य घरेलू बाजार में प्याज कीमतों पर अंकुश लगाना था।

    दिल्ली और देश के कुछ अन्य हिस्सों में प्याज का खुदरा दाम 60 से 80 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया है। महाराष्ट्र जैसे प्रमुख प्याज उत्पादक राज्यों में बाढ़ की वजह से इसकी आपूर्ति प्रभावित हुई है। इस बीच, उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए केंद्र सरकार अपने बफर स्टॉक से 50,000 टन प्याज निकाल रही है।

    24 सितंबर को केंद्रीय खाद्य मंत्री रामविलास पासवान ने कहा था कि सरकार प्याज की कीमतों में कमी लाने की पूरी कोशिश कर रही है। फिलहाल इसका 50 हजार टन का बफर स्टॉक मौजूद है, जिससे मंडियों में आवक को बढ़ाया जा रहा है। देश के कई शहरों में प्याज का फुटकर भाव 70 से 80 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया है। ऐसे में केंद्र सरकार प्याज व्यापारियों के भंडारण की सीमा तय करने पर विचार कर रही है।

    वहीं 25 सितंबर को जारी किए उपभोक्ता मामले मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली, मुंबई और लखनऊ जैसे शहरों में खुदरा प्याज की कीमत 60 रुपये किलो थी। मुंबई में यह 58 रुपये किलो और चेन्नई में 42 रुपये किलो बेचा जा रहा था। कानपुर में, प्याज की कीमत 70 रुपये किलो और पोर्ट ब्लेयर में 80 रुपये किलो थी

    #National News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपूर्व भारतीय कप्तान शांता रंगास्वामी का सीएसी और आईसीए से इस्तीफा
    Next Article कैट ने ई-कॉमर्स कंपनियों पर आरोप : फेस्टिवल सेल से कंपनियां जीएसटी को लगा रहीं चूना

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बयान से पलट तो गए महामहिम, लेकिन ओडिशा जाने से पहले माहौल क्या है?

    October 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    धर्म परिवर्तन के बाद पुराने सामाजिक दर्जे के आधार पर नहीं मिलेगा पिछड़ा वर्ग आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला

    October 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ओडिशा : NIT राउरकेला के शोधकर्ताओं ने कटहल के छिलके से बनाया फ्लोराइड हटाने वाला पदार्थ, लैब में 90 प्रतिशत तक सफल

    October 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    SIR को सही ठहराने वाले अपने फैसले पर सुप्रीम कोर्ट फिर विचार करे : अभय ओक

    October 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    इमरान खान को मुंबई पुलिस का नोटिस, 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का निर्देश

    October 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    फिर क्यों उठा अंकिता भंडारी हत्याकांड का मामला, कौन हैं दुष्यंत कुमार गौतम जिनकी राज्यपाल नियुक्ति का हो रहा विरोध

    October 15, 2026
    Latest Posts

    बयान से पलट तो गए महामहिम, लेकिन ओडिशा जाने से पहले माहौल क्या है?

    October 15, 2026

    धर्म परिवर्तन के बाद पुराने सामाजिक दर्जे के आधार पर नहीं मिलेगा पिछड़ा वर्ग आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला

    October 15, 2026

    ओडिशा : NIT राउरकेला के शोधकर्ताओं ने कटहल के छिलके से बनाया फ्लोराइड हटाने वाला पदार्थ, लैब में 90 प्रतिशत तक सफल

    October 15, 2026

    कलाम जयंती विशेष : जब झारखंड के आदिवासी गांव में बच्चों से मिलने रुक गए थे राष्ट्रपति कलाम

    October 15, 2026

    SIR को सही ठहराने वाले अपने फैसले पर सुप्रीम कोर्ट फिर विचार करे : अभय ओक

    October 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.