Jamshedpur : जमशेदपुर में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने मंगलवार को अपने बैंक परिसर में नोट-सिक्का विनिमय मेला आयोजित किया। इस मेले का उद्देश्य आम लोगों को छोटे सिक्कों और नोट बदलने की सुविधा देना था। मेले में ₹2, ₹5, ₹10 और ₹20 के सिक्कों की पर्याप्त व्यवस्था की गई थी। बड़ी संख्या में लोग सिक्के लेने और पुराने नोट बदलवाने के लिए बैंक पहुंचे।
बैंक के असिस्टेंट जनरल मैनेजर संजीव कुमार ने बताया कि मेले में केवल नोटों के बदले सिक्के ही नहीं दिए जा रहे हैं, बल्कि कटे-फटे और खराब नोटों को भी बदला जा रहा है। इससे लोगों को रोजमर्रा के लेन-देन में होने वाली परेशानी से राहत मिलेगी।
वहीं करेंसी चेस्ट के इंचार्ज अमित कुमार ने जानकारी दी कि ₹2 के सिक्कों की ₹5,000 की थैली, ₹5 के सिक्कों की ₹12,500 की थैली और ₹10 के सिक्कों की ₹20,000 की थैली उपलब्ध कराई गई है। उन्होंने बताया कि भारतीय रिजर्व बैंक के निर्देशों के अनुसार हर तिमाही में इस तरह के विनिमय मेले का आयोजन किया जाता है।
Also Read : सविता कच्छप बनीं तकनीकी क्षेत्र की पहली आदिवासी रिसर्च स्कॉलर, सीएम हेमंत से की मुलाकात


