Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»एचईसी की बदहाल स्थिति के लिए केंद्र जिम्मेवारः बंधु तिर्की
    झारखंड

    एचईसी की बदहाल स्थिति के लिए केंद्र जिम्मेवारः बंधु तिर्की

    Team JoharBy Team JoharSeptember 8, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांचीः पूर्व मंत्री सह झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की ने कहा है कि विशेष रूप से पिछले 10 साल में रांची में अवस्थित भारत सरकार के सार्वजनिक उपक्रम भारी अभियंत्रण निगम (एचईसी) की स्थिति बद से बदतर हो गयी है। आज देश में औद्योगिक ताना-बाना खड़ी कर करनेवाले इस महान संस्थान के अधिकारियों और कर्मचारियों की आंखों में आंसू, दर्द और केवल और केवल प्रताड़ना है। श्री तिर्की ने कहा कि अपनी स्थापना के बाद लगभग छह दशकों में एचईसी ने देश में अनेक स्टील प्लांट, कोयला कम्पनियों के साथ ही राष्ट्र के अनेक आधारभूत संरचनाओं के विकास और निर्माण में अपना अद्भुत योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि एचईसी की इतनी शानदार पृष्ठभूमि के बाद भी इसकी बदहाल स्थिति प्रबंधक से कहीं ज़्यादा केन्द्र सरकार के ऊपर सवाल खड़े करती है।

    एचईसी के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पिछले 19 महीने से वेतन नहीं मिला है

    वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने झारखंड से भाजपा व आजसू के निर्वाचित 12 लोकसभा सदस्यों के साथ ही भाजपा से संबंध रखनेवाले सभी राज्यसभा सदस्यों से भी यह सवाल किया कि उनकी नजर में एचईसी के वर्तमान स्थिति और यह मामला महत्वपूर्ण है भी या नहीं? इस सन्दर्भ में उन्हें सार्वजनिक रूप से बताना चाहिये। श्री तिर्की ने कहा कि एचईसी के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पिछले 19 महीने से वेतन नहीं मिला है और उन्हें अपने घर परिवार को चलाने के लिये भी कठिन संघर्ष करना पड़ रहा है। उनके सामने अनाज, सब्जी और दूध खरीदने के साथ ही बच्चों की पढ़ाई तक के पैसे का संकट है। लेकिन, केन्द्र सरकार का भारी उद्योग मंत्रालय हाथ पर हाथ धरकर बैठा हुआ है।

    पिछले मार्च 2023 से ही यहां उत्पादन ठप पड़ा है

    श्री तिर्की ने आरोप लगाया कि केन्द्र सरकार की नीतियां कुल मिलाकर, एचईसी और इस जैसे देश को गौरवान्वित करनेवाले प्रतिष्ठानों को बंद करने और कुछेक औद्योगिक घरानों को प्रोत्साहित करनेवाली है और यही कारण है कि आज की तिथि में एचईसी अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक के साथ ही अनेक निदेशक भी प्रभार में काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि एचईसी को चलाने के नाम पर केन्द्र सरकार केवल खानापूर्ति कर रही है। श्री तिर्की ने कहा कि पिछले मार्च 2023 से ही यहां उत्पादन ठप पड़ा है। हालांकि, आज भी एचईसी के पास भरपूर कार्यादेश (वर्क आर्डर) है लेकिन कार्यशील पूंजी के अभाव के कारण काम बंद है।

    एचईसी बदहाल बंधु तिर्की सांसद
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदुर्गा पूजा की तैयारी : बकरी बाजार में बन रहा महाभारत का ‘चक्रव्यूह’
    Next Article मनी लाउंड्रिंग मामलाः बच्चू यादव को बेल के लिए 2-2 लाख के दो बेल बांड भरने का निर्देश

    Related Posts

    झारखंड

    रांची स्टेशन रोड गुरुद्वारा की नई कमेटी का गठन, सर्वसम्मति से चुने गए 15 सदस्य

    June 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आवेश राणा के इशारा पर हुआ था RSS कार्यालय पर हमला, लखनऊ में भी देना था घटना को अंजाम

    June 19, 2026
    झारखंड

    यात्री सुरक्षा को लेकर आरपीएफ अलर्ट, ट्रेनों और स्टेशनों पर चलाया विशेष अभियान

    June 19, 2026
    Latest Posts

    रांची स्टेशन रोड गुरुद्वारा की नई कमेटी का गठन, सर्वसम्मति से चुने गए 15 सदस्य

    June 19, 2026

    आवेश राणा के इशारा पर हुआ था RSS कार्यालय पर हमला, लखनऊ में भी देना था घटना को अंजाम

    June 19, 2026

    यात्री सुरक्षा को लेकर आरपीएफ अलर्ट, ट्रेनों और स्टेशनों पर चलाया विशेष अभियान

    June 19, 2026

    SIR पर सामाजिक संगठनों की चिंता, चुनाव आयोग से कहा…

    June 19, 2026

    झारखंड राज्यसभा चुनाव : परिणाम के बाद हताशा में क्या-क्या बोल रहे हैं कांग्रेसी नेता

    June 19, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.