Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»बिहार के 113 साल पूरे होने पर राज्यभर में उत्सव, PM मोदी, राष्ट्रपति और CM ने दी शुभकामनाएं
    ट्रेंडिंग

    बिहार के 113 साल पूरे होने पर राज्यभर में उत्सव, PM मोदी, राष्ट्रपति और CM ने दी शुभकामनाएं

    Team JoharBy Team JoharMarch 22, 2025No Comments4 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    साल
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : बिहार राज्य के स्थापना के 113 वर्ष पूरे होने पर पूरे राज्य में धूमधाम से बिहार दिवस मनाया जा रहा है. इस साल का बिहार दिवस गांधी मैदान, पटना में विशेष रूप से भव्य तरीके से मनाया जा रहा है. गांधी मैदान को दुल्हन की तरह सजाया गया है. जहां परंपरागत कला, शिल्प, और सांस्कृतिक प्रदर्शनी लगाई गई है. इस मौके पर शिक्षा विभाग द्वारा भव्य कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है. जिसमें देश के प्रमुख कलाकारों की प्रस्तुति होगी और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए बिहार की समृद्ध धरोहर को दर्शाया जाएगा.

    इसके अतिरिक्त, रवींद्र भवन और श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में भी सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे. जो लोगों के लिए खास आकर्षण होंगे. राष्ट्रीय पुस्तक न्यास द्वारा पुस्तक मेला भी आयोजित किया गया है. जिसमें साहित्यिक कार्यों और काव्य रचनाओं के जरिए बिहार की सांस्कृतिक धारा को समर्पित किया जाएगा.

    साल

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी बिहारवासियों को बिहार दिवस की बधाई दी और कहा, “बिहार की धरती प्राचीन काल से ही ज्ञान और विकास का केंद्र रही है. मुझे विश्वास है कि बिहार के निवासी अपनी प्रतिभा और परिश्रम के बल पर राज्य और देश के विकास में योगदान देते रहेंगे.”

    बिहार दिवस पर राज्य के सभी निवासियों को मैं हार्दिक बधाई देती हूं। बिहार की धरती प्राचीन काल से ही ज्ञान और विकास का केंद्र रही है। मेरा विश्वास है कि बिहार के निवासी अपनी प्रतिभा, दृढ़ संकल्प तथा परिश्रम के बल पर विकसित बिहार और विकसित भारत के निर्माण में अपना भरपूर योगदान देते…

    — President of India (@rashtrapatibhvn) March 22, 2025

    PM नरेंद्र मोदी ने बिहार दिवस के अवसर पर बिहारवासियों को अपनी शुभकामनाएं दीं. उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा, “वीरों और महान विभूतियों की पावन धरती बिहार के अपने सभी भाई-बहनों को बिहार दिवस की ढेरों शुभकामनाएं. बिहार आज अपनी विकास यात्रा के महत्वपूर्ण दौर से गुजर रहा है, जिसमें बिहारवासियों की अहम भागीदारी है.”

    वीरों और महान विभूतियों की पावन धरती बिहार के अपने सभी भाई-बहनों को बिहार दिवस की ढेरों शुभकामनाएं। भारतीय इतिहास को गौरवान्वित करने वाला हमारा यह प्रदेश आज अपनी विकास यात्रा के जिस महत्वपूर्ण दौर से गुजर रहा है, उसमें यहां के परिश्रमी और प्रतिभाशाली बिहारवासियों की अहम भागीदारी…

    — Narendra Modi (@narendramodi) March 22, 2025

    CM नीतीश कुमार ने बिहारवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा, “हम अपने निश्चय से बिहार का गौरवशाली भविष्य तैयार कर रहे हैं. हम सब मिलकर बिहार को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाएंगे.”

    #बिहार_दिवस के अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। बिहार का इतिहास गौरवशाली है और हम वर्तमान में अपने निश्चय से बिहार का गौरवशाली भविष्य तैयार कर रहे हैं। विकसित बिहार के सपने को साकार करने में भागीदारी के लिए मैं आप सभी का आह्वान करता हूं। हम सब मिलकर बिहार के गौरव को नई…

    — Nitish Kumar (@NitishKumar) March 22, 2025

    गृह मंत्री अमित शाह ने बिहार दिवस के अवसर पर बिहारवासियों को बधाई देते हुए लिखा, “बिहार ने हमेशा देश को नेतृत्व और नई ऊर्जा प्रदान की है. प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में NDA सरकार बिहार को समृद्धि और आत्मनिर्भरता की नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए प्रतिबद्ध है.”

    सभी बिहारवासियों को ‘बिहार दिवस’ की हार्दिक शुभकामनाएँ।

    ज्ञान, परंपरा और सांस्कृतिक विरासत की भूमि बिहार ने हमेशा देश को नेतृत्व और नई ऊर्जा प्रदान की है। इतिहास के गौरवशाली अध्यायों से लेकर आधुनिक भारत के निर्माण तक, बिहार ने हर क्षेत्र में अपनी अमिट छाप छोड़ी है। प्रधानमंत्री…

    — Amit Shah (@AmitShah) March 22, 2025

    इस प्रकार, बिहार दिवस के इस विशेष मौके पर राज्य भर में उत्सव और धूमधाम का माहौल है, जिसमें बिहार की सांस्कृतिक धरोहर और समृद्ध इतिहास का सम्मान किया जा रहा है.

    Also Read : राजधानी में बंद का धीरे-धीरे दिखने लगा असर, चौक-चौराहों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

    113 years 113 वर्ष Bihar Day Bihar festival Bihar State Bihar's heritage craft exhibition Cultural Programs Education Department establishment of Bihar Gandhi Maidan Gandhi Maidan decorations. grand events patna prominent artists of the country rich heritage traditional art गांधी मैदान गांधी मैदान सजावट देश के प्रमुख कलाकार पटना पारंपरिक कला बिहार उत्सव बिहार की धरोहर बिहार की स्थापना बिहार दिवस बिहार राज्य भव्य कार्यक्रम शिक्षा विभाग शिल्प प्रदर्शनी समृद्ध धरोहर सांस्कृतिक कार्यक्रम
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबंद समर्थकों ने हिनू चौक से वाहनों के आने जाने पर लगाई रोक
    Next Article मालगाड़ी की चपेट में आने से युवक की मौ’त

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    आज का दिन भारतीय बैंक के इतिहास में अहम मोड़ साबित क्यों हुआ?

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड की दीपाली रिया अब मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 में दिखाएंगी दम

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    अब सिर्फ ISRO नहीं… प्राइवेट कंपनी ने भी अंतरिक्ष में उड़ाया भारत का रॉकेट

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः जयराम के बाद इरफान अंसारी ने किया सोनम वांगचुक का समर्थन

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कौन थीं कादंबिनी गांगुली? भारत की पहली महिला डॉक्टर

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    Latest Posts

    चतरा : ईटखोरी ज्वेलरी चोरी का खुलासा, ओडिशा से एक बदमाश गिरफ्तार

    July 19, 2026

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026

    शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, छात्रों से बात करे सरकार: नवीन पटनायक

    July 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.