Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»सीसीएल कर्मचारी संघ ने सांसद को सौंपा मांगपत्र, सीएमपीएफ में घोटाले की सीबीआई जांच कराने की मांग
    झारखंड

    सीसीएल कर्मचारी संघ ने सांसद को सौंपा मांगपत्र, सीएमपीएफ में घोटाले की सीबीआई जांच कराने की मांग

    Team JoharBy Team JoharDecember 25, 2023No Comments1 Min Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: सीसीएल कोलियरी कर्मचारी संघ (सीसीएल सीकेएस) प्रतिनिधिमंडल ने रांची लोकसभा सांसद संजय सेठ से सोमवार को मुलाकात की. सीएमपीएफ में हो रही गड़बड़ी को दूर करने के लिए कई सुझाव भी दिए. साथ ही सीएमपीएफ में हुई गड़बड़ी की सीबीआई जांच कराने की मांग की. संघ के महामंत्री राजीव रंजन सिंह ने उनसे कहा कि कोयला कर्मियों की मेहनत की कमाई 1.5 लाख करोड़ रुपये का भविष्य निधि और पेंशन फंड धनबाद स्थित सीएमपीएफ संगठन द्वारा प्रबंधित किया जाता है. आयुक्त इसके मुखिया हैं. न्यासी बोर्ड के अध्यक्ष भारत सरकार कोयला मंत्रालय के सचिव हैं. दुर्भाग्य से सीएमपीएफ संगठन का मुख्यालय भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया है.

    संगठन को हुआ भारी नुकसान

    2015-18 के दौरान दीवान हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड में 1,390.25 करोड़ रुपये का निवेश किया गया था. फंड मैनेजरों ने संगठन को रेटिंग में गिरावट के बारे में सूचित किया था, लेकिन सीएमपीएफओ के संबंधित अधिकारियों ने गैर-परिवर्तनीय डिवेंचर के शीघ्र मोचन के लिए समय पर उचित कदम नहीं उठाए. इसके कारण 727.67 करोड रुपये का नुकसान संगठन को हुआ.

    ये भी पढ़ें: झारखंड के जेलों में छापेमारी का सिलसिला जारी, धनबाद के बाद अब साहेबगंज जेल में पड़ा पुलिस का छापा

    आज की खबर करंट न्यूज जोहार लाइव झारखंड की खबर झारखंड न्यूज झारखण्ड डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन महामंत्री राजीव रंजन सिंह मुख्य समाचार लेटेस्ट न्यूज सांसद संजय सेठ सिटी न्यूज सीएमपीएफओ सीबीआई सीसीएल सीसीएल सीकेएस स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleहटिया-एर्णाकुलम अनारक्षित स्पेशल ट्रेन 26 को, 21 जेनरल कोच है ट्रेन में
    Next Article बैद्यनाथ धाम : सिर्फ महादेव की ही नहीं, पर्यटन स्थलों से भी भरी है बाबा की नगरी

    Related Posts

    क्राइम

    नामकुम स्टेशन के पास मिला RPF जवान का सिर कटा शव, तीन दिन पहले ही हुई थी पोस्टिंग

    June 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड राज्यसभा चुनाव 2026 : प्रदीप प्रसाद और सीपी सिंह ने डाला वोट

    June 18, 2026
    झारखंड

    रांची यूनिवर्सिटी की डिग्री में अजब कारनामा, छात्र का नाम ही कर दिया ट्रांसलेट

    June 18, 2026
    Latest Posts

    नामकुम स्टेशन के पास मिला RPF जवान का सिर कटा शव, तीन दिन पहले ही हुई थी पोस्टिंग

    June 18, 2026

    झारखंड राज्यसभा चुनाव 2026 : प्रदीप प्रसाद और सीपी सिंह ने डाला वोट

    June 18, 2026

    रांची यूनिवर्सिटी की डिग्री में अजब कारनामा, छात्र का नाम ही कर दिया ट्रांसलेट

    June 18, 2026

    राज्यसभा सीट के लिए मतदान शुरू, विधायकों की एकजुटता बनी चर्चा का विषय

    June 18, 2026

    झारखंड में मौसम का बड़ा यू-टर्न, रांची समेत 17 जिलों में 18-19 जून को ऑरेंज अलर्ट

    June 18, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.