Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVE
    Home»क्राइम»झारखंड के जेलों में छापेमारी का सिलसिला जारी, धनबाद के बाद अब साहेबगंज जेल में पड़ा पुलिस का छापा
    क्राइम

    झारखंड के जेलों में छापेमारी का सिलसिला जारी, धनबाद के बाद अब साहेबगंज जेल में पड़ा पुलिस का छापा

    Team JoharBy Team JoharDecember 25, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : झारखंड में आज सुबह से ही राज्य के कई जिलों में छापेमारी का सिलसिला शुरू हुआ जो अब तक जारी है. धनबाद मंडल कारा में छापामारी की खबर के बाद अब साहिबगंज के मंडल कारा में भी पुलिस की छापेमारी की खबर आयी है. मिली जानकारी के अनुसार आज सोमवार को अहले सुबह भारी संख्या में पुलिस बल ने साहिबगंज जेल में पहुंच कर छापेमारी अभियान चलाया है.

    करीब ढ़ाई घंटे तक चले इस छापेमारी में जेल के सभी वार्ड, वार्ड के शौचालय, सुरक्षा कर्मियों के ठिकानों सहित जेल की चाहरदिवारी की भी बारीकी से जांच की गई. हालांकि, जांच के दौरान कोई आपत्तिजनक चीज बरामद नहीं हुई है. छापेमारी का नेतृत्व साहिबगंज डीसी और एसपी ने किया. सुबह भारी संख्या में पुलिस बल को देखकर जेल में हड़कंप मच गया. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कैदियों ने रोजाना मिलने वाले भोजन के मामले में पहले में कोई शिकायत की थी, जिसको लेकर साहिबगंज डीसी के नेतृत्व में छापेमारी अभियान चलाया गया है.

    मौके पर जिला के कई पदाधिकारी व नगर थाना प्रभारी, अमित कुमार गुप्ता, जिरवाबाड़ी थाना प्रभारी प्रणीत पटेल, मुफस्सिल थाना प्रभारी अनुपम प्रकाश व बोरियो थाना प्रभारी निरंजन कच्छप समेत भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद दिखी. बता दें कि धनबाद मंडल कारा में भी आज सोमवार तड़के छापा मारा गया है. गौरतलब है कि इसी महीने जेल के भीतर गैंगस्टर अमन सिंह की हत्या के बाद पुलिस-प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर है. हाईकोर्ट ने भी मामले में संज्ञान लिया है.

    Dhanbad Jharkhand news johar live news raids ranchi Sahebganj छापेमारी जोहार लाइव न्यूज़ झारखंड न्यूज धनबाद रांची साहेबगंज
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleअटल जी की 100वीं जयंती पर राज्यपाल एवं प्रदेश संगठन महामंत्री ने किया श्रद्धासुमन अर्पित
    Next Article मंडल कारा में 5 घंटे तक चली छापेमारी,16 में से नौ खूंखार कैदियों को दूसरे जेलों में किया गया शिफ्ट

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    राज्यसभा सीट के लिए मतदान शुरू, विधायकों की एकजुटता बनी चर्चा का विषय

    June 18, 2026
    झारखंड

    झारखंड में मौसम का बड़ा यू-टर्न, रांची समेत 17 जिलों में 18-19 जून को ऑरेंज अलर्ट

    June 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड राज्यसभा चुनाव 2026 : वोटिंग शुरू, शाम तक तय होगी तीन उम्मीदवारों की किस्मत

    June 18, 2026
    Latest Posts

    राज्यसभा सीट के लिए मतदान शुरू, विधायकों की एकजुटता बनी चर्चा का विषय

    June 18, 2026

    झारखंड में मौसम का बड़ा यू-टर्न, रांची समेत 17 जिलों में 18-19 जून को ऑरेंज अलर्ट

    June 18, 2026

    झारखंड राज्यसभा चुनाव 2026 : वोटिंग शुरू, शाम तक तय होगी तीन उम्मीदवारों की किस्मत

    June 18, 2026

    ACB भी अब भ्रष्ट पुलिस अफसरों को दबोचने में विफल, दर्ज एफआईआर अब होगा बंद या फिर…

    June 18, 2026

    BREAKING : पेट्रोल बम कांड में रांची पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 18 घंटे के अंदर पकड़े गए दोनों आरोपी

    June 17, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.