Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    6 Jul, 2025 ♦ 1:32 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»झारखंड में सीबीआई की बड़ी कर्रवाई: 74 चिटफंड कंपनियों पर दयार हुआ चार्जशीट, 100 करोड़ से अधिक की संपत्ति होगी जब्त
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड में सीबीआई की बड़ी कर्रवाई: 74 चिटफंड कंपनियों पर दयार हुआ चार्जशीट, 100 करोड़ से अधिक की संपत्ति होगी जब्त

    Team JoharBy Team JoharMarch 14, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    रांची: झारखंड में 10 हजार करोड़ से अधिक के चिटफंड घोटाले में सीबीआई का शिकंजा कसने लगा है। एफआईआर फिर चार्जशीट के बाद अब मामलों के ट्रायल की तैयारियां सीबीआई के तरफ से युद्धस्तर पर जारी है।

    झारखंड हाईकोर्ट के आदेश पर सीबीआई ने 154 कंपनियों के खिलाफ कुल 110 एफआईआर रांची एसीबी, आर्थिक अपराध शाखा और धनबाद एसीबी विंग में दर्ज की थी। सीबीआई ने इस मामले में 74 कंपनियों के खिलाफ चार्जशीट दायर कर दिया है। जांच के क्रम में सीबीआई ने इन कंपनियों के 100 करोड़ की संपत्ति का पता लगाया है। सीबीआई ने इस संपत्ति को मनी लाउंड्रिंग के तहत जब्त करने के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को पत्र भेजा है। ईडी सीबीआई के पत्र के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी।सीबीआई के मुताबिक, अलग अलग कंपनियों और उनके निदेशकों से जुड़ी अचल और चल संपत्ति की जानकारी जुटाई गई है।

    चिटफंड कंपनियों से जुड़े ठगी के मामलों की सुनवाई के लिए रांची में दो कोर्ट का गठन होगा। चिटफंड घोटाले में आरोपियों को चार्जशीट के बाद जल्द से जल्द सजा दिलाई जा सके, इसके लिए सीबीआई की ओर से प्रयास किया जा रहा हैं. विशेष चिटफंड अदालतों में त्वरित तरीके से केसों की सुनवाई होगी।

    झारखंड अगेंस्ट करप्शन की याचिका पर सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने साल 2017 में चिटफंड से जुड़े सारे केस सीबीआई को सौंपने का आदेश दिया था। हाईकोर्ट के आदेश पर राज्य भर में दर्ज चिटफंड कंपनियों के खिलाफ केस को सीबीआई ने टेकओवर किया है। सीबीआई जांच से जुड़ी प्रोगेस रिपोर्ट इसी महीनें हाईकोर्ट को सौंपेगी।

    सीबीआई की ओर से चिटफंड कंपनियों की अनुसंधान तय समय सीमा में पूरी करने का लक्ष्य रखा गया है। सीबीआई अधिकारियों के मुताबिक 2021 तक सीबीआई ने सारे 110 केस की जांच पूरी कर चार्जशीट करने और सुनवाई का लक्ष्य रखा है।

    #Jharkhand News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleचिकन, अंडे सुरक्षित,रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में कारगर
    Next Article यस बैंक से निकासी पर बुधवार शाम छह बजे से हटेगा प्रतिबंध

    Related Posts

    झारखंड

    श्रावणी मेला 2025: कांवरियों की राह होगी आरामदायक, जानिए खास इंतजाम

    July 6, 2025
    झारखंड

    लातेहार में अपराधियों ने फूंक डाला हाइवा, राहुल दुबे गैंग का मिला पर्चा

    July 6, 2025
    झारखंड

    आज रांची में निकलेगी महाप्रभु जगन्नाथ की घुरती रथयात्रा

    July 6, 2025
    Latest Posts

    श्रावणी मेला 2025: कांवरियों की राह होगी आरामदायक, जानिए खास इंतजाम

    July 6, 2025

    बिहार के किसानों की इस खेती से बढ़ेगी आय… जानें

    July 6, 2025

    मुर्गी लदी पिकअप वैन ने बाइक को मारी टक्कर, एक की मौ’त

    July 6, 2025

    5 करोड़ के अवैध लॉटरी टिकट के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

    July 6, 2025

    फ्री फायर मैक्स इंडिया कप 2025: 1 करोड़ रुपये का प्राइज पूल, रजिस्ट्रेशन कल से शुरू

    July 6, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.