Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»Uncategorized»सीबीआई ने संदीप घोष के ठिकानों पर छापेमारी शुरू की, 14 स्थानों पर एक साथ रेड
    Uncategorized

    सीबीआई ने संदीप घोष के ठिकानों पर छापेमारी शुरू की, 14 स्थानों पर एक साथ रेड

    Team JoharBy Team JoharAugust 25, 2024Updated:August 25, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    कोलकाता : केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने आरजी कर मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्राचार्य संदीप घोष पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है. एक दिन पहले सीबीआई ने संदीप घोष के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी और रविवार को ताबड़तोड़ छापेमारी शुरू हो गई. सीबीआई की टीमें 14 स्थानों पर पहुंची और छापेमारी की. मामला डॉ. संदीप घोष के कार्यकाल के दौरान संस्थान में हुई कथित वित्तीय अनियमितताओं से जुड़ा है. कोलकाता स्थित डॉ. संदीप घोष के परिसरों पर तलाशी ली गई. अधिकारियों ने बताया कि केंद्रीय जांच एजेंसी आरोपी और उनके सहयोगियों के ठिकानों सहित कोलकाता में 14 अन्य स्थानों पर भी छापे मार रही है. मेडिकल कॉलेज में 9 अगस्त को एक महिला ट्रेन डॉक्टर की रेप के बाद हत्या कर दी गई थी. मामले तब से सुर्खियों में बना हुआ है.

    संदीप घोष के अलावा यहां भी पहुंची टीम

    सुबह ही सीबीआई की टीमें कोलकाता में 14 जगहों पर पहुंची. डॉ. संदीप घोष के घर और ठिकानों के अलावा CBI की रेड फॉरेंसिक अधिकारी देबाशीष सोम के घर पर आरजी कर मेडिकल कॉलेज के पूर्व अधीक्षक संजय वशिष्ठ के घर भी हो रही है. एक टीम हावड़ा में मेडिकल कॉलेज के ठेकेदार बिप्लब सिन्हा के घर भी पहुंची है.

    सवालों के घेरे में संदीप घोष

    कोलकाता डॉक्टर मामले में मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल सवालों के घेरे में हैं. कलकत्ता हाई कोर्ट के निर्देश पर सीबीआई ने हत्या के साथ-साथ कथित वित्तीय अनियमितताओं के मामले भी दर्ज किए हैं. आरजी कर मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल के खिलाफ कथित भ्रष्टाचार केस को भी सीबीआई ने टेकओवर किया था. केंद्रीय जांच एजेंसी ने शनिवार को इस मामले में अलग FIR दर्ज की है. पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष पर मेडिकल कॉलेज से संबंधित कई तरह के टेंडर और कार्यों को लेकर कथित रूप से की गई वित्तीय अनिमियत्ताओं के लगे आरोपों की सीबीआई जांच कर रही है.

    कोलकाता पुलिस ने सीबीआई को दिए दस्तावेज

    इस मामले में पहले कोलकाता में बनाई गई एसआईटी जांच कर रही थी. एसआईटी ने शनिवार सुबह कोलकाता के सीबीआई ऑफिस में जाकर इस केस से संबंधित तमाम दस्तावेज सीबीआई को सौंप दिए. इसके लिए सीबीआई ने अलग से एक विशेष टीम बनाई है.

    आरजी कर मेडिकल कॉलेज एफआईआर एसआईटी केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो कोलकाता कोलकाता पुलिस छापेमारी ठेकेदार बिप्लब सिन्हा डॉ. संदीप घोष दस्तावेज मेडिकल कॉलेज भ्रष्टाचार वित्तीय अनियमितताएँ संदीप घोष सीबीआई हत्या हाई कोर्ट हावड़ा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपाकिस्तान ने पीएम मोदी को SCO शिखर सम्मेलन में आमंत्रित किया—भारत का जवाब दिलचस्प होगा!
    Next Article राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर निशाना साधा,जानें क्यों जाति जनगणना की मांग दोहराई

    Related Posts

    Uncategorized

    छात्रों पर पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले, विधानसभा घेराव के दौरान बढ़ा तनाव

    August 10, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पूर्व PM मनमोहन सिंह को मरणोपरांत बड़ी राहत, कोयला ब्लॉक मामले में CBI की क्लोजर रिपोर्ट मंजूर

    July 29, 2026
    क्राइम

    झारखंडः कोयला अवैध उगाही प्रकरणः आरोपी संतोष करमाली को अग्रिम जमानत, चार सप्ताह में सरेंडर का दिया निर्देश

    July 20, 2026
    Uncategorized

    घर में सो रही थी मां-बेटी, चोर उड़ा ले गए 4 लाख के गहने और मोबाइल

    June 4, 2026
    Uncategorized

    झारखंड में मौसम का यू-टर्न : झमाझम बारिश से मिली राहत, कई जिलों में आंधी-वज्रपात का अलर्ट

    May 30, 2026
    Uncategorized

    LPG गैस के नाम पर APK फाइल भेजता था साइबर अपराधी, जामताड़ा पुलिस ने तीन को दबोचा

    May 15, 2026
    Latest Posts

    हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: लाइसेंस नहीं दिखाना मुआवजा घटाने का आधार नहीं, सड़क हादसे में पीड़ित को अब 3.12 लाख रुपये मिलेंगे

    August 11, 2026

    झारखंड: दस लाख के इनामी जोनल कमांडर सालुका कायम समेत 4 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

    August 11, 2026

    JPSC आंदोलन: भाजपा पर भटकाने की सियासत का आरोप, महासभा ने हेमंत से पूछा- 10 दिन बाद क्यों हुई बात?

    August 11, 2026

    झारखंड : JPSC-JSSC मुद्दे पर BJP का बंद, सड़क पर उतरे कार्यकर्ता

    August 11, 2026

    झारखंड : विधानसभा में मजबूती से उठाएंगे छात्रों की आवाज – बाबूलाल मरांडी

    August 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.