Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»DPS के छात्र अंतरिक्ष की मौत को सीबीआई ने की रीक्रिएट, 2016 में एक सड़क हादसे में हुई थी मौत
    झारखंड

    DPS के छात्र अंतरिक्ष की मौत को सीबीआई ने की रीक्रिएट, 2016 में एक सड़क हादसे में हुई थी मौत

    Team JoharBy Team JoharFebruary 26, 2022No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: DPS के छात्र अंतरिक्ष की मौत का सच सामने लाने के लिए सीबीआई की जांच काफी तेजी से आगे बढ़ रही है. रांची के अरगोड़ा स्थित सड़क जहां अंतरिक्ष की मौत हुई थी वहां सीबीआई की टीम ने क्राइम सीन री-क्रिएट किया है. इसी सड़क पर अंतरिक्ष की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी लेकिन परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए सीबीआई जांच की मांग की थी. घटना स्थल पर जाकर जांच कर रही सीबीआई की टीम के द्वारा क्राइम सीन री-क्रिएट करते हुए वीडियोग्राफी भी कराई गई है. सड़क पर जांच के दौरान सीबीआई की टीम ने हर पहलू की जानकारी ली है. गौरतलब है कि डीपीएस स्कूल के छात्र अंतरिक्ष शनिग्रही की संदिग्ध मौत की जांच सीबीआई कर रही है. अंतरिक्ष की मां रूपाली ने इस संबंध में हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी.

    जिसके बाद हाई कोर्ट ने सीबीआई जांच करवाने को लेकर आदेश दिया था. इससे पहले सीआईडी के तत्कालीन एडीजी अनुराग गुप्ता ने भी अंतरिक्ष शनिग्रह की मौत की जांच सीबीआई से करवाने की अनुशंसा की थी. रांची के अरगोड़ा थाना क्षेत्र में 25 जुलाई 2016 को हुई डीपीएस के छात्र अंतरिक्ष शनिग्रही की संदिग्ध परिस्थिति में मौत के मामले में सीबीआई पटना ने इस मामले में मृत अंतरिक्ष के पिता सुभाशीष शानिग्रही, चाचा देबाशीष शानिग्रही, देबाशीष की पत्नी झरना शानिग्रही, अंतरिक्ष के दादा सुजॉय शानिग्रही को आरोपी बनाया है. अंतरिक्ष की मां और नाना के मुताबिक अंतरिक्ष की मां रूपाली और पिता सुभाशीष के बीच आपसी मतभेद था.

    दोनों अलग हो गए थे. अंतरिक्ष अपनी मां के साथ रहकर डीपीएस में पढ़ता था. मां का आरोप था कि अंतरिक्ष पढ़ाई के लिए पिता से खर्च मांगता था. जिससे वे लोग नाराज रहते थे. संपत्ति में हिस्सा न मिले इसलिए उसकी गाड़ी में धक्का मारकर उसकी हत्या करवा दी गई. अंतरिक्ष की मौत को उस समय पुलिस ने सड़क हादसा माना था. जबकि घटना के बाद से ही मृतक की मां यह आरोप लगा रही है कि एक साजिश के तहत अंतरिक्ष को रास्ते से हटाया गया है.

    25 जुलाई 2016 की रात 8.15 बजे रांची के अरगोड़ा चौक से बिरसा चौक के रास्ते में मोटरसाइकिल सवार अंतरिक्ष गंभीर अवस्था में मिला था. इलाज के क्रम में 27 जुलाई 2016 को अंतरिक्ष की मौत हो गई थी. अंतरिक्ष की मां रूपाली महंती ने पिता सुभाशीष शनिग्रही, देवाशीष शनिग्रही, सुजय चंद्र शनिग्रही और झरना शनिग्रही पर कोर्ट कंप्लेन के जरिए हत्या को अंजाम देने की प्राथमिकी दर्ज करवायी थी. पूर्व में अंतरिक्ष के मौत की पूरी जांच रांची पुलिस और सीआईडी के द्वारा की जा चुकी है. दोनों ही जांच में हत्या के सबूत नहीं मिले हैं.

    अरगोड़ा पुलिस ने केस को किया था बंद
    अंतरिक्ष के मौत के मामले में अरगोड़ा थाना में एफआईआर दर्ज हुई थी. एफआईआर में अज्ञात कार चालक पर मोटरसाइकिल सवार अंतरिक्ष को धक्का मारने का जिक्र था. अनुसंधान के बाद पुलिस ने मामले को दुर्घटना का मामला मानते हुए जांच की. फिर केस को सत्य लेकिन सूत्रहीन बताते हुए जांच बंद कर दिया. बाद में रूपाली महंती ने जनसंवाद में भी शिकायत किया, जिसमें उन्होंने अपने पति सुभाशीष पर ही षडयंत्र कर हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया. जनसंवाद में मुख्यमंत्री के आदेश के बाद 28 मार्च 2018 को सीआईडी ने जांच शुरू की थी.

    सीआईडी को भी हत्या के सबूत नहीं मिले
    सीआईडी में एसपी पी मुरूगन के पर्यवेक्षण में जांच शुरू हुई. डेढ़ साल चले जांच में सीआईडी को अभियुक्तों के खिलाफ कोई साक्ष्य नहीं मिला. जिससे यह पुष्टि होती की दुर्घटना कर अंतरिक्ष की हत्या को अंजाम दिया गया. सीआईडी को इस संबंध में कोई प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष साक्ष्य नहीं मिला है.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleडूमरदगा बाल सुधार गृह में छापेमारी, कैंची सहित बैटरी, चिलम, चाकू, ब्लूटूथ डिवाइस, लोहे का रड और मोबाइल बरामद
    Next Article बिल्डिंग की छत गिरने से एक नाबालिग की मौत, चार लोग दबे

    Related Posts

    क्राइम

    झारखंड : जमीन घोटाला मामले में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, तीन भूमि विक्रेता गिरफ्तार

    October 7, 2026
    आदिवासी

    अंतिम आदिवासी भाग-4: हाईवे किनारे बसे बिरहोर, 14 किमी दूर कोयला खदान, फिर भी न स्कूल, न साफ पानी, न काम; बिहार के ईंट-भट्ठों पर कट रही जिंदगी

    October 7, 2026
    झारखंड

    झारखंड हाईकोर्ट में न्यायिक अधिकारियों का बड़ा फेरबदल, जानिए कौन कहां गया

    October 6, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    जेपीएससी मामले में लीपापोती कर दोषियों को बचाने का प्रयास रही सरकार : रघुवर दास

    October 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड में बालू की मार: 302 घाट नीलाम, वैध सप्लाई सिर्फ 14 से

    October 6, 2026
    आदिवासी

    ‘पट्टा लेकर ही लौटेंगे…’: जोहार लाइव की रिपोर्ट के बाद लातेहार में 10-15 साल से अटके 2 हजार से ज्यादा दावों को लेकर डीएफओ ऑफिस के बाहर अनिश्चितकालीन धरना

    October 6, 2026
    Latest Posts

    दुर्गा भाभी: भगत सिंह को अंग्रेजों की नजर से बचाकर लाहौर से निकालने वाली क्रांतिकारी महिला की कहानी

    October 7, 2026

    क्या है ‘भूतिया कण’? जिसकी खोज पर फ्रांसिस हाल्जेन को मिला नोबेल पुरस्कार

    October 7, 2026

    झारखंड : जमीन घोटाला मामले में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, तीन भूमि विक्रेता गिरफ्तार

    October 7, 2026

    अंतिम आदिवासी भाग-4: हाईवे किनारे बसे बिरहोर, 14 किमी दूर कोयला खदान, फिर भी न स्कूल, न साफ पानी, न काम; बिहार के ईंट-भट्ठों पर कट रही जिंदगी

    October 7, 2026

    झारखंड हाईकोर्ट में न्यायिक अधिकारियों का बड़ा फेरबदल, जानिए कौन कहां गया

    October 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.