Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»CUJ में CBI की रेड लगातार दूसरे दिन भी जारी, 100 से ज्यादा फाइलें जब्त
    झारखंड

    CUJ में CBI की रेड लगातार दूसरे दिन भी जारी, 100 से ज्यादा फाइलें जब्त

    Team JoharBy Team JoharFebruary 25, 2026Updated:February 25, 2026No Comments2 Mins Read3
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    CBI
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड में वित्तीय अनियमितता और नियुक्तियों में गड़बड़ी के आरोपों को लेकर CBI की जांच लगातार दूसरे दिन भी जारी रही। बुधवार को CBI की टीम एक बार फिर यूनिवर्सिटी कैंपस पहुंची और अलग-अलग विभागों की फाइलें खंगालती नजर आई।

    चेरी मनातू कैंपस में सुबह से हलचल

    रांची के चेरी मनातू स्थित यूनिवर्सिटी कैंपस में बुधवार सुबह से ही हलचल देखने को मिली। CBI की टीम सीधे प्रशासनिक दफ्तर पहुंची और दस्तावेजों की जांच शुरू कर दी। सूत्रों की मानें तो जांच का फोकस खास तौर पर नियुक्तियों, टेंडर प्रक्रिया और यूनिवर्सिटी में हुई खरीदारी पर है। एजेंसी यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि कहीं नियमों को ताक पर रखकर फैसले तो नहीं लिए गए।

    100 से ज्यादा फाइलें पहले ही जब्त

    बताया जा रहा है कि मंगलवार को करीब सात घंटे तक चली जांच के दौरान CBI ने 100 से ज्यादा फाइलें जब्त की थीं। इन फाइलों में निर्माण कार्य से जुड़े टेंडर, सामान की खरीद और नियुक्तियों से जुड़े दस्तावेज शामिल हैं। अब बुधवार को टीम दोबारा पहुंची और बाकी जरूरी कागजातों की जांच में जुट गई।

    कई अहम दस्तावेज हाथ लगे

    सूत्रों के अनुसार, जांच के दौरान CBI को कई अहम दस्तावेज मिले हैं, जिनसे गड़बड़ी के संकेत मिल रहे हैं। इन दस्तावेजों की अब बारीकी से पड़ताल की जा रही है। साथ ही यूनिवर्सिटी से जुड़े कुछ अधिकारियों से पूछताछ भी की जा रही है। एजेंसी यह जानने की कोशिश कर रही है कि फैसले किस स्तर पर लिए गए और उनमें किन-किन लोगों की भूमिका रही।

    दो दिन से जारी है कार्रवाई

    गौरतलब है कि नियुक्तियों में गड़बड़ी, टेंडर घोटाले और वित्तीय लेनदेन में अनियमितता के आरोपों को लेकर CBI जांच कर रही है। मंगलवार को शुरू हुई कार्रवाई बुधवार को भी जारी रही, जिससे साफ है कि एजेंसी इस मामले को गंभीरता से ले रही है।

    Also Read : धनबाद-भोपाल एक्सप्रेस का नया शेड्यूल, रांची रोड स्टेशन को मिला ठहराव

    appointment irregularities CBI investigation central university of jharkhand education scam financial irregularities Jharkhand news officials questioned ranchi news tender scam university investigation अधिकारियों से पूछताछ झारखंड खबर टेंडर घोटाला नियुक्ति में गड़बड़ी यूनिवर्सिटी जांच रांची समाचार वित्तीय अनियमितता शिक्षा घोटाला सीबीआई जांच सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleधनबाद-भोपाल एक्सप्रेस का नया शेड्यूल, रांची रोड स्टेशन को मिला ठहराव
    Next Article डोरंडा मर्सिडीज केस : गाड़ी रिलीज पर फिलहाल कोर्ट ने अधिवक्ता को नहीं दी राहत

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026
    क्राइम

    नक्सलमुक्त भारत के दावों के बीच ‘चारू फोर्टनाइट’ को लेकर क्यों अलर्ट पर हैं सुरक्षा एजेंसियां?

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड की दीपाली रिया अब मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 में दिखाएंगी दम

    July 18, 2026
    क्राइम

    शिबू सोरेन के पूर्व निजी सचिव के घर छापेमारी से मचा हड़कंप, जाने पूरा मामला

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    अब सिर्फ ISRO नहीं… प्राइवेट कंपनी ने भी अंतरिक्ष में उड़ाया भारत का रॉकेट

    July 18, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026

    72th National Film Award : ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को बेस्ट एक्टर

    July 18, 2026

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026

    ‘पहले वनाधिकार, फिर मेगा प्रोजेक्ट’. ग्रेट निकोबार में ट्राइबल काउंसिल का सरकार को संदेश

    July 18, 2026

    नक्सलमुक्त भारत के दावों के बीच ‘चारू फोर्टनाइट’ को लेकर क्यों अलर्ट पर हैं सुरक्षा एजेंसियां?

    July 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.