Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»देश»गोमती रिवरफ्रंट घोटाले में सीबीआई ने दाखिल की चार्जशीट
    देश

    गोमती रिवरफ्रंट घोटाले में सीबीआई ने दाखिल की चार्जशीट

    Team JoharBy Team JoharFebruary 18, 2021No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    लखनऊ। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने उत्तर प्रदेश के गोमती रिवरफ्रंट घोटाला मामले में चार्जशीट दाखिल कर दी है। इसमें सिंचाई विभाग के तत्कालीन एक्जीक्यूटिव इंजीनियर रूप सिंह यादव, उनके जूनियर असिस्टेंट राज कुमार यादव, एक प्राइवेट फर्म के एडवाइजर बद्री श्रेष्ठ सहित एक और कंपनी के दो निदेशक – हिमांशु गुप्ता और कविश गुप्ता शामिल हैं। चार्जशीट में प्राइवेट फर्म को भी शामिल किया गया है।

    अखिलेश यादव की सरकार में इस परियोजना की शुरुआत की गई थी। इसके बाद मार्च, 2017 में योगी आदित्यनाथ द्वारा मुख्यमंत्री का पद संभालने के बाद सीबीआई को इस मामले में जांच के निर्देश दिए गए।

    इसके बाद नवंबर, 2017 को औपचारिक रूप से इस मामले की जिम्मेदारी एजेंसी को दे दी गई। मार्च, 2018 में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने भी इस संबंध में धन शोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के तहत एक आपराधिक मामला दर्ज किया।

    सीबीआई ने कहा कि लखनऊ में बुधवार को यह चार्जशीट आपराधिक विश्वासघात, मूल्यवान सुरक्षा से धोखाधड़ी, धोखाधड़ी के उद्देश्य से जालसाजी, अवैध संतुष्टि की मांग, लोक सेवक द्वारा आपराधिक कदाचार और भ्रष्टाचार अधिनियम की रोकथाम के आरोपों के तहत दाखिल की गई है।

    सीबीआई अधिकारियों ने कहा कि जांच के दौरान यह सामने आया है कि अभियुक्तों ने गोमती में गिरने वाले नालों को रोकने के काम को देने में अनियमितता की और साथ ही एक प्राइवेट फर्म को यह काम सौंपने के लिए टेंडर की तारीख को भी दो बार बढ़ाया।

    सीबीआई ने कहा, “टेंडर की प्रक्रिया में तीन फर्म के होने की बाध्यता को पूरा करने के लिए आरोपियों ने एक अन्य फर्म के जाली दस्तावेज भी उपलब्ध कराए थे। फंड के आबंटन और अनुमोदन के बिना अभियुक्तों ने इस काम के लिए अनुबंध किया।”

    मामले में नामित अन्य लोगों के खिलाफ जांच अभी भी लंबित है। जांचकर्ताओं ने कहा है कि घोटाले के सही मूल्य और वित्तीय अनियमितता का पता पूरा विवरण मिलने के बाद ही चलेगा।

    1,600 करोड़ रुपये की इस परियोजना में गोमती नदी में पानी के स्तर को बनाए रखने के लिए एक रबड़ डैम का निर्माण, एक स्टेडियम, 2,000 लोगों के लिए एक एम्पीथिएटर, बाइसाइकिल और जॉगिंग क्षेत्र, बच्चों के लिए खेलने की जगह और एक म्यूजिकल फाउंटेन का निर्माण शामिल हैं।

    breaking news in hindi cbi filing chargesheet gomti riverfront scam hindi news lucknow news news in hindi real time news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबहुआयामी सम्पर्क व्यवस्था से असम में पर्यटन और व्यापार बढेगा: मोदी
    Next Article आईपीएल नीलामी : मौरिस आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी बने

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    ISRO Recruitment : 746 पदों पर निकली बंपर भर्ती; देखें पूरी वैकेंसी लिस्ट

    August 1, 2026
    ट्रेंडिंग

    E20 पेट्रोल पर केजरीवाल का हल्ला बोल, 4 अगस्त को PM आवास तक करेंगे मार्च

    August 1, 2026
    खेल-सिनेमा

    हॉकी का भगवाकरण: अपने ही बयान से पलटे दिलीप तिर्की, केसरिया जर्सी पर मांगी सफाई

    August 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जम्मू-कश्मीर: कुलगाम में पहलगाम जैसी आतंकी वारदात, घटना पर किसने क्या कहा

    August 1, 2026
    आदिवासी

    संसद में आदिवासी: क्या खत्म होने के कगार पर पहुंच चुकी है लद्दाख की चांगपाओं?

    August 1, 2026
    आदिवासी

    संसद में आदिवासी: PVTGs के लिए यूपी में 5 वन धन केंद्र, सभी बिजनौर में; क्या सच में बदल रही जिंदगी?

    August 1, 2026
    Latest Posts

    शमी ने फिटनेस पर उठाए सवाल, अगरकर बोले- बात करनी होगी तो सीधे करूंगा

    August 1, 2026

    ISRO Recruitment : 746 पदों पर निकली बंपर भर्ती; देखें पूरी वैकेंसी लिस्ट

    August 1, 2026

    बीजेपी के लिए गाली खानेवाले प्रवक्ता का मोहभंग, कहा- मैं मोदी से निराश हूं

    August 1, 2026

    E20 पेट्रोल पर केजरीवाल का हल्ला बोल, 4 अगस्त को PM आवास तक करेंगे मार्च

    August 1, 2026

    हॉकी का भगवाकरण: अपने ही बयान से पलटे दिलीप तिर्की, केसरिया जर्सी पर मांगी सफाई

    August 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.