AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More
बाबूलाल मरंडी

झारखंड : विधानसभा में मजबूती से उठाएंगे छात्रों की आवाज – बाबूलाल मरांडी

Ranchi : JPSC और JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित धांधली के खिलाफ आंदोलन कर रहे छात्रों पर पुलिस लाठीचार्ज के विरोध में भारतीय जनता पार्टी ने आज झारखंड बंद का आह्वान किया है. राजधानी रांची में बंद का असर दिखाई देने लगा है. पुराने विधानसभा परिसर के आसपास भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भीड़ जुटने लगी है. पार्टी की ओर से यहां बड़े प्रदर्शन की तैयारी की जा रही है. सुरक्षा व्यवस्था के बीच भाजपा कार्यकर्ता राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं और प्रदर्शन की तैयारी में जुटे हैं. नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने छात्रों पर हुई पुलिस … Read More

जोहार लाइव एक्सक्लूसिव पार्ट-3: JPSC अध्यक्ष के साथ सदस्य अजीता भट्टाचार्य, जमाल अहमद, अनीमा हांसदा और पतंजलि कोचिंग ने पैसे लेकर पास कराए कैंडीडेट, प्रति कैंडीडेट 60-70 लाख वसूले

आनंद दत्त/ किसलय शानू पहली खबर में हमने बताया कि कैसे झारखंड पब्लिक सर्विस कमिशन (JPSC) के तत्कालीन चेयरमैन ने 2 करोड़ रुपए और 20 प्रतिशत अतिरिक्त कमीशन तय करने के बाद टीडीपीएल कंपनी को काम सौंपा और फिर उसे सीट बेचने का रास्ता खोल दिया. दूसरी खबर में बताया कि कैसे झारखंड स्टाफ सेलेक्शन कमेटी (जेएसएससी) ने कंबाइंड ग्रैजुएट लेवल (सीजीएल) का पेपर लीक हुआ था. कहां से प्रश्न आए, कहां छात्रों को रखा गया, उन्हें प्रश्न और उसके उत्तर रटवाए गए और उसके बदले कितने पैसे लिए गए. आज हम बताने जा रहे हैं कैसे जेपीएससी के अध्यक्ष … Read More

Tiwari Mahto

झारखंड : विधानसभा के बाहर तिवारी महतो का विरोध प्रदर्शन, धरने पर लेटे विधायक

Ranchi : विधानसभा घेराव के दौरान छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई का विरोध अब विधानसभा परिसर तक पहुंच गया है. छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में मांडू विधायक तिवारी महतो ने मंगलवार को विधानसभा परिसर के बाहर सड़क पर लेटकर प्रदर्शन किया. उन्होंने सरकार के खिलाफ अपना आक्रोश जताते हुए छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई की कड़ी निंदा की. तिवारी महतो ने कहा कि अपनी मांगों को लेकर लोकतांत्रिक तरीके से प्रदर्शन कर रहे छात्रों के साथ जिस तरह से पुलिस ने कार्रवाई की, वह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है. उन्होंने कहा कि अपनी बात रखने के लिए आंदोलन कर रहे युवाओं … Read More

झारखंड: विधानसभा घेराव में दस छात्र घायल, तीन की हालत गंभीर; 14 पुलिसकर्मी भी चोटिल, एक ICU में भर्ती

बीते 10 अगस्त को विभिन्न छात्र संगठनों की ओर से झारखंड विधानसभा का घेराव किया गया था. घेराव के दौरान जमकर हंगामा हुआ. इसी दौरान पुलिस और छात्रों के बीच हुए टकराव में करीब 130 लोगों के घायल होने की सूचना है. पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर वाटर कैनन, आंसू गैस और लाठियों का भी इस्तेमाल किया. JPSC-JSSC रिफॉर्म मंच के प्रतिनिधियों के अनुसार, उनके करीब 80 छात्र-छात्राओं को चोटें आई हैं. मंच का आरोप है कि पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे छात्रों के साथ बेरहमी से मारपीट की. वहीं, JPSC-JSSC अभ्यर्थी न्याय मंच के 20 से अधिक छात्रों के घायल … Read More

JPSC प्रकरण: एल. ख्यागते को मेडिकल जांच के बाद भेजा गया जेल

रांची. JPSC गड़बड़ी मामले में गिरफ्तार पूर्व चेयरमैन एल. ख्यागते को सोमवार को सदर अस्पताल में मेडिकल जांच के बाद जेल भेज दिया गया. CID ने परीक्षा में कथित अनियमितताओं की जांच के दौरान उन्हें गिरफ्तार किया था. गिरफ्तारी के बाद जेल भेजने की प्रक्रिया के तहत उन्हें सदर अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनकी मेडिकल जांच की. मेडिकल जांच पूरी होने के बाद एल. ख्यागते को जेल भेज दिया गया. इससे पहले CID उनसे मामले को लेकर कई दौर की पूछताछ कर चुकी थी. जांच एजेंसी ने परीक्षा प्रक्रिया, OMR से जुड़ी कथित गड़बड़ियों, परीक्षा संचालन और आयोग … Read More

JPSC प्रकरण : जेल भेजने से पूर्व JPSC के पूर्व चेयरमैन एल. ख्यागते की सदर अस्पताल में मेडिकल जांच

रांची. JPSC गड़बड़ी मामले में गिरफ्तार पूर्व चेयरमैन एल. ख्यागते को सोमवार को जेल भेजने से पहले सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मेडिकल जांच कराई गई. मेडिकल जांच पूरी होने के बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा. इसके बाद अदालत के आदेश पर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया पूरी होगी. एल. ख्यागते की गिरफ्तारी JPSC परीक्षा में कथित गड़बड़ी की जांच के दौरान CID ने की है. गिरफ्तारी से पहले CID उनसे कई दौर की पूछताछ कर चुकी थी. जांच एजेंसी ने परीक्षा प्रक्रिया, OMR से जुड़ी कथित अनियमितताओं, परीक्षा संचालन और आयोग के स्तर … Read More

JPSC प्रोटेस्ट: पुलिस ने किया लाठीचार्ज, खाली कराया जा रहा विधानसभा परिसर

रांची में JPSC-JSSC परीक्षा में कथित गड़बड़ियों के खिलाफ आंदोलन कर रहे छात्रों ने सोमवार को विधानसभा परिसर पहुंचकर वहीं धरना देने की कोशिश की. प्रदर्शनकारी विधानसभा के पास जुटने लगे थे. प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस ने कार्रवाई शुरू की. पुलिस ने लाठीचार्ज कर विधानसभा परिसर को खाली करा रही है. इससे पहले  छात्र की बैरिकैडिग तोड़कर विधानसभा पहुंचे थे, जिसमें आंसू गैस के गोले दागे गए और वाटर कैनन चलाया गया. यह दूसरी बार है जब पुलिस प्रदर्शनकारियों पर हल्के बल का प्रयोग कर रही है. Also Read: JPSC प्रोटेस्ट: झारखंड विधानसभा में घुसे छात्र प्रदर्शनकारी

JPSC प्रोटेस्ट: विद्यार्थियों पर बल प्रयोग गलत, राहुल गांधी बोले- बातचीत से निकलेगा समाधान

रांची. झारखंड में JPSC और JSSC की परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों और परीक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने विद्यार्थियों के पक्ष में आवाज उठाई है. राहुल गांधी ने छात्रों के खिलाफ बल प्रयोग को गलत बताते हुए सरकार से बातचीत के जरिए समाधान निकालने की अपील की है. राहुल गांधी ने कहा कि झारखंड में विरोध-प्रदर्शन कर रहे छात्रों के खिलाफ बल का इस्तेमाल गलत है. छात्रों को शांतिपूर्ण विरोध का अधिकार है और बातचीत से ही समाधान निकल सकता है. उन्होंने झारखंड सरकार से छात्रों की … Read More

CM आवास घेराव पर राधाकृष्ण किशोर ने BJP को घेरा, कहा- लोकतंत्र में ऐसी कोशिश मंजूर नहीं

झारखंड में छात्र आंदोलन के बीच मुख्यमंत्री आवास के घेराव को लेकर सियासत तेज हो गई है. बीजेपी विधायकों और नेताओं की ओर से किए गए प्रदर्शन पर वित्त मंत्री सह संसदीय कार्य मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. राधाकृष्ण किशोर ने बीजेपी के प्रदर्शन को गैर-लोकतांत्रिक करार दिया. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री आवास का घेराव करना या किसी के घर में घुसने की कोशिश करना लोकतांत्रिक तरीका नहीं हो सकता. मंत्री ने आरोप लगाया कि बीजेपी ने गैर-लोकतांत्रिक तरीके से मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने का प्रयास किया. लोकतांत्रिक संस्थाओं का पालन जरूरी वित्त मंत्री ने कहा … Read More

JPSC प्रोटेस्ट: झारखंड विधानसभा में घुसे छात्र प्रदर्शनकारी

झारखंड विधानसभा घेराव तोड़कर प्रदर्शनकारी विधानसभा के अंदर घुस गए हैं. इससे पहले पुलिस ने आगे बढ़ रहे छात्र प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने विधानसभा से करीब 100 मीटर की दूरी पर रोक दिया था. इससे पहले प्रदर्शनकारियों को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे, वाटर कैनन का इस्तेमाल किया और लाठीचार्ज भी किया. फिलहाल मौके पर तनाव की स्थिति बनी हुई है. अब सबकी नजर इस बात पर है कि प्रदर्शनकारी आगे क्या कदम उठाते हैं और पुलिस की अगली कार्रवाई क्या होती है. Also Read : जोहार लाइव इंपैक्टः जोहार लाइव ने किया था खुलासा, … Read More

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More