JPSC-JSSC रद्द होने के बाद छात्रों का जश्न, खुशी में छलके आंसू; लगे वंदे मातरम और राहुल गांधी जिंदाबाद के नारे
रांची. JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के लंबे आंदोलन के बीच सोमवार को सरकार के बड़े ऐलान के बाद आंदोलन स्थल पर जश्न का माहौल बन गया. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने JPSC-JSSC रिफॉर्म के लिए IAS अमिताभ कौशल की अध्यक्षता में कमेटी गठित करने और TDPL द्वारा कराई गई परीक्षाओं, प्रकाशित रिजल्ट तथा TDPL के जरिए चयनित अभ्यर्थियों को रद्द करने की घोषणा की. फैसले की जानकारी मिलते ही छात्र खुशी से झूम उठे. कई छात्र एक-दूसरे को गले लगाकर खुशी जताते नजर आए, वहीं कुछ की आंखों से खुशी के आंसू छलक पड़े. छात्रों ने नारे लगाते हुए जश्न मनाया. इस दौरान … Read More