Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    5 Jan, 2026 ♦ 1:23 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»देश»पंजाब में नहर में गिरी कार, एक ही परिवार के छह लोगों की मौत
    देश

    पंजाब में नहर में गिरी कार, एक ही परिवार के छह लोगों की मौत

    Team JoharBy Team JoharSeptember 26, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk
    अबोहर : पंजाब में अबोहर जिले के गंग कैनाल में वीरवार सुबह एक कार अनियंत्रित होकर गिर गई। हादसे में एक ही परिवार के आठ लोगों में से छह की मौत हो गई। मृतकों में तीन बच्चे भी शामिल हैं। मृतकों की पहचान लखविंदर सिंह (16), सोना (4), सिमरनजीत (8), साजन (6) के अलावा स्वर्ण कौर और कुलविंदर के रूप में हुई है।
    कार चालक सुरेंद्र लापता है, जबकि बलविंद्र सिंह तैरकर बाहर आ गया। कार में सवार सभी लोग अबोहर के गांव अचाड़िकी में चार वर्षीय बाबा से झाड़ा लगवाने जा रहे थे। अचानक कार का स्टेयरिंग जाम होने से वह नहर में जा गिरी। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी बचाव टीम सहित मौके पर पहुंचे और शवों को बाहर निकलवाया।
    जानकारी के अनुसार, फाजिल्का के गांव अमरपुरा ढाणी निवासी एक ही परिवार के आठ लोग सेंट्रो कार में अचाड़िकी के लिए रवाना हुए। इसमें तीन बच्चे, दो महिलाएं और तीन पुरुष सवार थे। जैसे ही उनकी कार गांव जंडवाला मीरां सांगला के पास से गुजरती गंग कैनाल नहर के पास पहुंची तो कार का स्टेयरिंग जाम हो गया।

    कार सीधी नहर में जा गिरी। वहां से गुजर रहे अन्य लोगों ने जैसे ही कार को नहर में गिरते देखा उन्होंने बचाव कार्य शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। गोताखोरों की मदद से बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। डीएसपी जगदीश कुमार ने बताया गोताखोरों और अन्य ग्रामीणों की मदद से ट्रैक्टर के सहारे उक्त कार को निकाला।

    कार में से दो महिलाओं, एक पुरुष व तीन बच्चों के शव बरामद किए गए हैं। शवों को सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। एक व्यक्ति को सुरक्षित निकाल लिया गया जबकि एक की तलाश की जा रही है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

    #National News crime Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article12 अपराधिक मामलों में नामजद राज कुमार खटिक सहित 3 अपराधी गिरफ्तार
    Next Article राज्य के शिक्षा जगत में संत जेवियर कॉलेज का अभिन्न योगदान : अर्जुन मुंडा

    Related Posts

    देश

    IRCTC में बड़ा बदलाव: आधार लिंक न होने पर नहीं होगी आज से टिकट बुकिंग

    January 5, 2026
    कोर्ट की खबरें

    JSSC CGL परीक्षा : सुप्रीम कोर्ट ने पेपर लीक याचिका खारिज की, हाईकोर्ट का फैसला बरकरार

    January 5, 2026
    दिल्ली की खबरें

    लालू यादव मामले में दिल्ली हाईकोर्ट में आज अहम सुनवाई, IRCTC टेंडर और ‘लैंड फॉर जॉब’ मामला

    January 5, 2026
    Latest Posts

    फोन चार्ज करते समय ऑन रखना सही या ऑफ करना? जानिए बैटरी के लिए क्या है बेहतर

    January 5, 2026

    IRCTC में बड़ा बदलाव: आधार लिंक न होने पर नहीं होगी आज से टिकट बुकिंग

    January 5, 2026

    JSSC CGL परीक्षा : सुप्रीम कोर्ट ने पेपर लीक याचिका खारिज की, हाईकोर्ट का फैसला बरकरार

    January 5, 2026

    बिहार में भिक्षावृत्ति पर लगेगी रोक, 14 जिलों में खोले जाएंगे भिक्षुक पुनर्वास गृह

    January 5, 2026

    अफवाह नहीं, कानून पर भरोसा करें… सालगाछी पहाड़ में पुलिस का जागरूकता संदेश

    January 5, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.