Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»Uncategorized»सोमालिया: राजधानी मोगादिशु में कार बम विस्फोट, बच्चों सहित 100 से अधिक लोगों की मौत
    Uncategorized

    सोमालिया: राजधानी मोगादिशु में कार बम विस्फोट, बच्चों सहित 100 से अधिक लोगों की मौत

    Team JoharBy Team JoharOctober 30, 2022No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    सोमालिया की राजधानी मोगादिशु में प्रमुख सरकारी कार्यालयों के पास एक व्यस्त जंक्शन पर दो कार बम विस्फोट हुए, जिसमें बच्चों सहित 100 से अधिक लोगों की मौत हो गयी है. खबर है कि मरने वालों की संख्या और भी बढ़ सकती है. सोमालिया के राष्ट्रपति ने कहा कि शनिवार को राजधानी में हुए कार बम धमाकों में कम से कम 100 लोगों की मौत हो गई है और मृतकों की संख्या और बढ़ने की आशंका.

    राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और अन्य वरिष्ठ अधिकारी कर रहे थे उग्रवाद से निपटने की तैयारी

    मोगादिशू में यह हमला उस दिन हुआ जब राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और अन्य वरिष्ठ अधिकारी हिंसक उग्रवाद खासकर अल-कायदा से जुड़े अल-शबाब समूह से निपटने के मकसद से विस्तारित प्रयासों पर चर्चा करने के लिए बैठक कर रहे थे.

    पांच साल पहले भी इसी जगह पर हुआ था विस्फोट

    इस स्थान पर पांच वर्ष पूर्व भी भीषण विस्फोट हुआ था, जिसमें 500 से अधिक लोग मारे गए थे. बहरहाल, शनिवार को हुए हमले की जिम्मेदारी किसी ने नहीं ली है.

    राष्ट्रपति ने हमले को क्रूर और कायरतापूर्ण बताया

    राष्ट्रपति हसन शेख महमूद ने हमले को क्रूर और कायरतापूर्ण बताते हुए इसके लिए अल-शबाब को दोषी ठहराया है. एम्बुलेंस सेवा के निदेशक अब्दुलकादिर अदन ने एक ट्वीट में कहा, पहले हमले में घायल लोगों की मदद करने वाली एक एम्बुलेंस दूसरे विस्फोट से नष्ट हो गई. एक प्रत्यक्षदर्शी अब्दिरजाक हसन ने कहा, जब दूसरा धमाका हुआ तब मैं 100 मीटर दूर था. मैं जमीन पर पड़े शवों की गिनती नहीं कर सका. उसने कहा कि पहला धमाका शिक्षा मंत्रालय की चारदीवारी के बाहर हुआ, जहां फेरीवाले और मुद्रा परिवर्तित करने वाले मौजूद थे.

    घटनास्थल पर मौजूद एसोसिएटेड प्रेस (एपी) के एक पत्रकार ने कहा कि दूसरा विस्फोट एक व्यस्त रेस्तरां के सामने दोपहर में हुआ. पत्रकार ने कहा कि बड़ी संख्या में शव सड़कों पर थे, वे सार्वजनिक परिवहन में यात्रा करने वाले आम लोग प्रतीत होते हैं. सोमालिया जर्नलिस्ट्स सिंडिकेट ने अपने सहयोगियों और पुलिस का हवाला देते हुए बताया कि दूसरे विस्फोट में एक पत्रकार की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए.

    International news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleचक्रधरपुर : अर्घ्य देने के दौरान सीढ़ी टूटने से 5 लोग घायल
    Next Article गिरिडीह : तालाब में डूबने से बच्चे की मौत, मोहल्ले में शोक की लहर

    Related Posts

    Uncategorized

    छात्रों पर पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले, विधानसभा घेराव के दौरान बढ़ा तनाव

    August 10, 2026
    Uncategorized

    घर में सो रही थी मां-बेटी, चोर उड़ा ले गए 4 लाख के गहने और मोबाइल

    June 4, 2026
    Uncategorized

    झारखंड में मौसम का यू-टर्न : झमाझम बारिश से मिली राहत, कई जिलों में आंधी-वज्रपात का अलर्ट

    May 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    BREAKING : PoK में हमजा बुरहान की गोली मारकर हत्या, पुलवामा हमले से था कनेक्शन

    May 21, 2026
    Uncategorized

    LPG गैस के नाम पर APK फाइल भेजता था साइबर अपराधी, जामताड़ा पुलिस ने तीन को दबोचा

    May 15, 2026
    Uncategorized

    रांची में पेट्रोल पंपों पर लंबी कतार, टंकी फुल कराने की मची होड़

    May 15, 2026
    Latest Posts

    झारखंड के खनिज सेस पर केंद्र की रोक का विरोध, हेमंत ने राष्ट्रपति से हस्तक्षेप की अपील की

    August 13, 2026

    JPSC गड़बड़ी: 7 आरोपियों पर CID का शिकंजा, कई जिलों में छापेमारी

    August 13, 2026

    JPSC आंदोलन: 10 दिन की भूख हड़ताल के बाद आज अनशन तोड़ेंगे महेंद्र प्रसाद मंडल

    August 13, 2026

    योजनाओं का कागजी खेल नहीं चलेगा, खेतों में दिखे असर : शिल्पी नेहा तिर्की

    August 13, 2026

    खान व खनिज बिल पर भड़के हेमंत सोरेन, बोले- खनिज हमारा तो फैसला दिल्ली क्यों करेगी?

    August 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.