Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»कारगिल के वीर शहीदों की याद में लगाया शिविर, 11 लोगों ने किया रक्तदान
    झारखंड

    कारगिल के वीर शहीदों की याद में लगाया शिविर, 11 लोगों ने किया रक्तदान

    Team JoharBy Team JoharJuly 27, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : आज कारगिल के शहीदों की याद में स्वैच्छिक रक्तदान संगठन लहू बोलेगा के अपील पर पत्रकार सैय्यद शारिफ इब्राहिम के कडरू ईदगाह के सामने कार्यालय में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया. जिसमें 11 लोगों ने रक्तदान किया. जबकि 7 लोगों को कुछ परेशानियों की वजह से रक्तदान करने से रोका गया. शिविर में जमा किया हुआ रक्त नागरमल मोदी सेवा सदन ब्लड बैंक रांची को समर्पित किया गया. रक्तदाताओं को सर्टिफिकेट और स्मृति चिन्ह ब्लड बैंक ने दिया.

    रक्तदान आयोजित करने पर ब्लड बैंक ने पत्रकार शारिफ इब्राहिम को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया. वहीं लहू बोलेगा संस्था ने अंगवस्त्र दिया. जबकि दो नियमित रक्तदाताओं मो तौहिद आलम और जमील गद्दी को आईपीएस नौशाद आलम साहब के हाथों सम्मानित किया गया. लहू बोलेगा के नदीम खान ने कहा कि कारगिल के शहीदों की याद में रांची के विभिन्न जगहों पर रक्तदान शिविर एक महीने तक जारी रहेगा. इससे पहले शिविर का उदघाटन आईपीएस नौशाद आलम,रांची प्रेस क्लब के अध्यक्ष सुरेंद्र सोरेन,मदरसा हुसैनिया के मौलाना अहमद,कारी असजद एवं रांची के ख़तीब मौलाना डॉ ओबैदुल्लाह कासमी,पत्रकार सैय्यद शारिफ इब्राहिम ने किया.

    इनका रहा सहयोग

    मौके पर मो ज़फ़र,इरफान खान,ब्लड बैंक प्रभारी शिखा, पत्रकार मोहम्मद इमरान, मो सन्नी,एएमआईएम नेता शाहिद अय्यूबी, मिल्लत पंचायत,आज़ाद बस्ती के अध्यक्ष मो जावेद अंसारी, मो इज़हार अंसारी, मो सज्जाउद्दीन अंसारी, शाहनवाज अब्बास,साज़िद उमर,काफिल गद्दी,जमील गद्दी आदि शामिल थे.

    कारगिल के शहीद रक्तदान शिविर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबेरमो जिला बनाओ संघर्ष समिति का महाजुटान 31 को, 1 को बुलाया अनुमंडल बंद
    Next Article घूंघट और चौखट से बाहर निकले माताएं और बहनेंं, नेतृत्व के लिए आगे आने की जरूरत : सुदेश महतो

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026
    खेल-सिनेमा

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    श्रावणी मेला 2026: सुरक्षा का मास्टर प्लान तैयार, भीड़, आतंक और अपराध… हर मोर्चे पर रहेगी नजर

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    फर्जी बैंक गारंटी से 55 करोड़ भुगतान का आरोप, बाबूलाल ने CM को लिखा पत्र

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जामताड़ा : सदर अस्पताल में डॉक्टरों की हड़ताल, ओपीडी ठप, बिना भर्ती लौटी गर्भवती

    July 17, 2026
    क्राइम

    धनबादः नवोदय विद्यालय के छात्र की तीन घंटों तक बेल्ट से पिटाई, हालत गंभीर

    July 17, 2026
    Latest Posts

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.