Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»कैबिनेट की बैठक में 23 प्रस्तावों पर लगी मुहर, औद्योगिक नीति में संशोधन
    झारखंड

    कैबिनेट की बैठक में 23 प्रस्तावों पर लगी मुहर, औद्योगिक नीति में संशोधन

    Team JoharBy Team JoharDecember 15, 2023Updated:December 15, 2023No Comments6 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : सीएम हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक समाप्त हो गई. प्रजेक्ट भवन में हुई इस बैठक में 23 प्रस्ताव पारित किए गए है. झारखंड ओद्योगिक नीति में संशोधन किया गया है. बजट सत्र में खेले गए मैत्री मैच में खर्च की घटनोतर स्वीकृति दी गई. झारखंड पदो एवं सेवा में रिक्तियों में आरक्षण अधिनियम में संशोधन किया गया है. सालिड वेस्ट मैनेजमेंट के तहत गुमला के लिए 123 करोड़, वंशीधर नगर के लिए 212 करोड़ रुपए की मंजूरी दी गई है. केतारी बगान में रोड ओवर ब्रिज के लिए 44 करोड़ की मंजूरी दी गई. नियोजन पदाधिकारी के स्वीकृत पद के लिए वेतन में संशोधन किया गया है. राज्य के आईटी डेटा सेंटर की पॉलिसी का निर्धारण कर दिया गया है. सरायकेला खरसावा में सड़क मार्ग के लिए 101 करोड़ रुपए मंजूर किए गए है. 77 करोड़ रुपए विनोद बिहारी महतो विश्वद्यालय के लिए दिए गए है.

    ये प्रस्ताव पारित

    • झारखण्ड औद्योगिक एवं निवेश प्रोत्साहन नीति-2021 (HIPP-21) में आंशिक संशोधन की स्वीकृति दी गई
    • झारखण्ड पदों एवं सेवाओं की रिक्तियों में आरक्षण अधिनियम, 2001 में संशोधन हेतु विधेयक-2023 की स्वीकृति दी गई
    • दिनांक-18.03.2021 को आयोजित मुख्यमंत्री एकादश बनाम विधानसभा अध्यक्ष एकादश मैत्री क्रिकेट मैच तथा दिनांक-22.03.2021 को आयोजित मुख्यमंत्री एकादश बनाम पत्रकार एकादश मैत्री क्रिकेट मैच के आयोजन के क्रम में किए गए सम्पूर्ण व्यवस्थाओं हेतु मनोनयन (Nomination) के आधार पर लिए गए कार्य एवं इसके आयोजन पर हुए वास्तविक व्यय कुल रू० 41,98,252/- (एकतालीस लाख अनठानबे हजार दो सौ बावन रुपये) के भुगतान पर घटनोत्तर स्वीकृति दी गई।*
    • गुमला नगर परिषद् अन्तर्गत ठोस अपशिष्ठ प्रबंधन (Solid Waste Management) योजना के लोक-निजी भागीदारी (Public Private Partnership Mode) की पद्धति के आधार पर कार्यान्वयन हेतु रु० 12,358.63 लाख (एक सौ तेईस करोड़ अंठावन लाख तिरसठ हजार) मात्र की योजना की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई
    • श्री बंशीधरनगर नगर पंचायत अन्तर्गत ठोस अपशिष्ठ प्रबंधन (Solid Waste Management) योजना के लोक-निजी भागीदारी (Public Private Partnership Mode) की पद्धति के आधार पर कार्यान्वयन हेतु रु० 10262.79 लाख (एक सौ दो करोड़ बासठ लाख उनासी हजार) मात्र की योजना की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई
    • दुमका नगर परिषद् अन्तर्गत ठोस अपशिष्ठ प्रबंधन (Solid Waste Management) योजना के लोक-निजी भागीदारी (Public Private Partnership Mode) की पद्धति के आधार पर कार्यान्वयन हेतु रू० 17276.76 लाख (एक सौ बहत्तर करोड़ छिहत्तर लाख छिहत्तर हजार) मात्र की योजना की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई
    • Deposit Basis पर राज्य सरकार द्वारा कतारी बगान में नामकुम राँची स्टेशन के बीच कि०मी० 416.770 में Manned L.C. No-MH-27 के स्थान पर पथ उपरी पुल (आर०ओ०बी०) के निर्माण कार्य हेतु रू० 44,80,82,200/- (चौवालीस करोड़ अस्सी लाख बेरासी हजार दो सौ) मात्र की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई
    • केन्द्रीय सड़क एवं आधारभूत संरचना निधि (Central Road and Infracturcture Fund) अन्तर्गत भारत सरकार द्वारा स्वीकृत फुलडुंगरी (NH-33) से झांटीझरना भाया बुरूडीह पथ (कुल लम्बाई-24.010 कि०मी०) के पुनर्निर्माण कार्य (Job No. CRF- JHR-2022-23/59) हेतु रु० 152,01,49,200/- (एक सौ बावन करोड़ एक लाख उनचास हजार दो सौ मात्र की राशि पर प्रशासनिक स्वीकृति तथा इसमें सन्निहित राशि रु० 36,93,27,967/- (छत्तीस करोड़ तिरानबे लाख सताईस हजार नौ सौ सड़सठ) मात्र को राज्यांश की राशि के रूप में वहन की स्वीकृति दी गई
    • पथ प्रमण्डल, सरायकेला-खरसावाँ अन्तर्गत “कान्दरबेड़ा से दोमुहानी पथ के कि०मी० 0.00 से कि०गी 7.996 तक (कुल लम्बाई-7.996 कि०मी०) के चार लेन में चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण / पुनर्निमाण कार्य (भू-अर्जन, यूटिलिटी शिफ्टींग, वनरोपण, निरीक्षण भवन एवं पार्क निर्माण सहित)” हेतु रु० 101,06,32,800/- (एक सौ एक करोड़ छः लाख बत्तीस हजार आठ सौ) मात्र की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई
    • केन्द्रीय सड़क एवं आधारभूत संरचना निधि (Central Road and Infracturcture Fund) अन्तर्गत भारत सरकार द्वारा स्वीकृत NH-114A जरमुण्डी-बेलदाहा-निमानाथ से NH-133 तक पथ (लम्बाई-47.92 कि०मी०) के चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य (Job No. CRF-JHR-2022-23/61) हेतु रू० 255,13,15,600/- (दो सौ पचपन करोड़ तेरह लाख पन्द्रह हजार छः सौ) मात्र की राशि पर प्रशासनिक स्वीकृति तथा इसमें Land Acquisition, R & R, Utility Shifting & Plantation की सन्निहित राशि रु० 48,62,06,444/- (अड़तालीस करोड़ बासठ लाख छः हजार चार सौ चौवालीस) मात्र को राज्यांश की राशि के रूप में वहन की स्वीकृति दी गई
    • राज्य की IT, Data Center एवं BPO Investment Promotion Policy-2023 के निर्धारण की घटनोत्तर स्वीकृति दी गई
    • बोकारो जिला में 500 शय्या वाले नये मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के निर्माण हेतु 6,88,49,42,200/- (छः अरब अठासी करोड़ उनचास लाख बयालीस हजार दो सी) रूपये की लागत पर प्रशासनिक स्वीकृति दी गई
    • राज्य अंतर्गत नियोजन पदाधिकारी के पद हेतु स्वीकृत वेतनमान एवं ग्रेड-पे का संशोधन की स्वीकृति दी गई
    • बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय, धनबाद के नये विश्वविद्यालय परिसर के लिए फर्निसिंग, उपस्कर एवं विविध कार्य (Furnishing work of Classrooms, Library and Laboratory, equipments & Miscellaneous work) हेतु रू० 77,72,47,000/- (सतहत्तर करोड़ बहत्तर लाख सैंतालीस हजार रूपये) मात्र की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई
    • वित्तीय वर्ष-2022-23 के लिए भारत के नियंत्रक महालेखापरीक्षक के वित्त लेखे भाग । एवं II तथा विनियोग लेखे से संबधित लेखापरीक्षा प्रतिवेदन को झारखंड विधान सभा के पटल पर उपस्थापन की स्वीकृति दी गई
    • The Jharkhand Combined Civil Services Examination Rules, 2021 में आवश्यक द्वितीय संशोधन किए जाने की स्वीकृति दी गई
    • झारखण्ड विधान सभा सचिवालय में नियुक्तियों/प्रोन्नतियों में बरती गई अनियमितताओं की जाँच हेतु श्री विक्रमादित्य प्रसाद, माननीय न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) की अध्यक्षता में गठित जाँच आयोग द्वारा समर्पित जाँच प्रतिवेदन में समाहित जटिल विधि एवं तथ्यों के प्रश्नों के समाधान हेतु माननीय न्यायमूर्ति (सेवानिवृत) श्री एस०जे० मुखोपाध्याय, पूर्व न्यायाधीश, सर्वोच्च न्यायालय की अध्यक्षता में गठित एक सदस्यीय न्यायिक आयोग (One Man Judicial Commission) द्वारा समर्पित रिपोर्ट को आवश्यक कार्रवाई हेतु सभा सचिवालय को उपलब्ध कराने की स्वीकृति दी गई
    • बोकारो जिलान्तर्गत अंचल-चन्द्रपुरा, जरीडीह, कसमार, नावाडीह एवं पेटरवार के विभिन्न मौजा में कुल रकबा 327.26 एकड़ गैरमजरूआ खास भूमि को कुल संगणित राशि 1,00,01,43,507/- (एक अरब एक लाख तैंतालीस हजार पाँच सौ सात) रूपये मात्र के भुगतान पर ESL Steel Limited, Vedanta, Bokaro को क्षतिपूरक वनरोपण हेतु वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, झारखण्ड को भूमि हस्तांतरित करने के निमित्त स्थायी भू-हस्तांतरण करने की स्वीकृति दी गई
    • गिरिडीह जिलान्तर्गत अंचल-पीरटांड़ के मौजा-अंगैया एवं मंझलीडीह में कुल रकबा-92.24 एकड़ भूमि का कुल संगणित राशि 7,15,37,498/- (सात करोड़ पंद्रह लाख सैंतीस हजार चार सौ अंठानवे) रूपये मात्र के भुगतान पर ESL Steel Limited, Vedanta, Bokaro को क्षतिपूरक वनरोपण हेतु वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, झारखण्ड को भूमि हस्तांतरित करने के निमित्त स्थायी भू-हस्तांतरण की स्वीकृति दी गई
    • प्रज्ञान इन्टरनेशनल विश्वविद्यालय अधिनियम, 2016 को निरस्त करने की स्वीकृति दी गई
    • शाइन नेशनल विश्वविद्यालय विधेयक, 2023 के अनुमोदन की स्वीकृति दी गई
    • राज्य योजनान्तर्गत संचालित “सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना” के मार्ग निर्देशिका में द्वितीय संशोधन की स्वीकृति दी गई
    • जमशेदपुर औद्योगिक नगरी (Jamshedpur Industrial Township) के गठन की स्वीकृति दी गई
    23 proposals 23 प्रस्ताव amendment Budget Session cabinet meeting chairmanship Cm Friendship Match Hemant Soren Jharkhand Industrial Policy Johar Live passed Project bhawan अध्यक्षता कैबिनेट की बैठक जोहार लाइव झारखंड ओद्योगिक नीति पारित प्रोजेक्ट भवन बजट सत्र मैत्री मैच संशोधन सीएम हेमंत सोरेन
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपंचायती राज विभाग ने 18 पंचायत राज पदा‍धिकारी का किया पदस्थापन, आदेश जारी
    Next Article सोनाहातू में क्षेत्रीय गूंज महोत्सव की धूम, 3000 लोगों को किया गया सम्मानित

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: मलेरिया के 16,728 केस, 76 फीसदी मामले सिर्फ दो जिलों में

    July 30, 2026
    क्राइम

    झारखंड: स्पेशल ब्रांच ने छात्रों के आंदोलन को लेकर किया अलर्ट, जिलों के एसपी को दिए ये संकेत

    July 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः राज्य के 1.91 लाख कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, वेतन को लेकर नया निर्देश जारी

    July 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड JPSC विवाद: जनाधिकार महासभा ने सरकार से कहा- छात्रों से तुरंत करें वार्ता

    July 30, 2026
    क्राइम

    झारखंड: एक करोड़ इनामी नक्सली असीम और गांजा तस्करी नेटवर्क पर लगाम को 15 IPS तैयार

    July 30, 2026
    क्राइम

    झारखंड: 50 हजार घूस लेते महिला थाना प्रभारी सुलेखा गिरफ्तार, एसीबी ने की कार्रवाई

    July 30, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: मलेरिया के 16,728 केस, 76 फीसदी मामले सिर्फ दो जिलों में

    July 30, 2026

    झारखंड: स्पेशल ब्रांच ने छात्रों के आंदोलन को लेकर किया अलर्ट, जिलों के एसपी को दिए ये संकेत

    July 30, 2026

    संसद में आदिवासी: तेलंगाना के बंजारा समुदाय की गोर बोली को संवैधानिक पहचान का इंतजार, क्या कहती है सरकार

    July 30, 2026

    झारखंडः राज्य के 1.91 लाख कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, वेतन को लेकर नया निर्देश जारी

    July 30, 2026

    झारखंड JPSC विवाद: जनाधिकार महासभा ने सरकार से कहा- छात्रों से तुरंत करें वार्ता

    July 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.