Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»मुर्शिदाबाद में BSF को टारगेट कर चलायी गोली, फिर…
    ट्रेंडिंग

    मुर्शिदाबाद में BSF को टारगेट कर चलायी गोली, फिर…

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyApril 13, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    धुलियान
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Kolkata : पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के धुलियान इलाके में वक्फ कानून को लेकर फैली हिंसा के बाद क्षेत्र में स्थिति आज भी तनावपूर्ण बनी हुई है। हालात पर नियंत्रण के लिए BSF की 5 कंपनियां तैनात की गई हैं। हालांकि, राज्य के DGP का कहना है कि अब स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन रविवार सुबह भी फायरिंग की खबरें सामने आई हैं। जानकारी के मुताबिक रविवार सुबह बीएसएफ की टीमों को निशाना बनाकर फायरिंग की गई थी।

    हिंसा और पलायन की स्थिति

    विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने दावा किया है कि कम से कम 400 हिंदुओं को अपना घर छोड़कर भागना पड़ा है। लोगों ने पास के पार लालपुर हाई स्कूल, देवनाकुप-सोवापुर GP और बैसनाबनगर मालदा में शरण ली है। पार लालपुर स्कूल में लगभग 500 लोग पहुंचे हैं। महिलाओं ने बताया कि पानी में जहर मिलाने की धमकी दी गई थी, जिससे डरकर वे भाग आए।

    शुभेंदु अधिकारी के आरोप

    शुभेंदु अधिकारी ने सोशल मीडिया पर वीडियो और तस्वीरें साझा करते हुए ममता बनर्जी सरकार पर तुष्टीकरण की राजनीति का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कट्टरपंथियों को खुली छूट दी गई है और हिंदुओं को निशाना बनाया जा रहा है। एक पीड़ित व्यक्ति ने वीडियो में बताया कि उसका घर जला दिया गया और पुलिस ने कोई मदद नहीं की।

    BSF और सुरक्षा बलों की तैनाती

    हिंसा और तनाव को देखते हुए राज्य में BSF की पांच कंपनियां तैनात की गई हैं। अधिकारी ने मांग की है कि हिंदुओं को सुरक्षित उनके घरों तक वापस पहुंचाया जाए और कट्टरपंथियों से उनकी रक्षा की जाए।

    वहीं मामले में बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने भी ममता सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि बंगाल में हिंदुओं पर हमले हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि मंदिरों और मूर्तियों को तोड़ा जा रहा है और यह सब विवेकानंद की भूमि पर हो रहा है, जो बेहद दुखद है।

    बात दें कि हिंसा में अब तक कम से कम तीन लोगों की मौत हो चुकी है। कई वाहनों को आग के हवाले कर दिया गया है। धुलियान की स्थिति अब भी तनावपूर्ण है। हिंसा के शिकार लोगों को मदद की ज़रूरत है और प्रशासन से राहत व सुरक्षा की उम्मीद की जा रही है।

    Also Read : साई मंदिर का 15वां वार्षिकोत्सव इस दिन, विशेष भक्तिमय कार्यक्रमों का होगा आयोजन

    Attack on BSF Bengal Law and Order BSF Deployment BSF तैनाती Dhulian Firing Dhulian News Dhulian Violence Hindu Exodus Murshidabad State DGP Sunday Firing Tension in Bengal Waqf Act Controversy Waqf Act Dispute West Bengal West Bengal Violence धुलियान न्यूज़ धुलियान फायरिंग धुलियान हिंसा पश्चिम बंगाल पश्चिम बंगाल हिंसा बंगाल कानून व्यवस्था बंगाल में तनाव बीएसएफ पर हमला मुर्शिदाबाद रविवार फायरिंग राज्य DGP वक्फ एक्ट विवाद वक्फ कानून विवाद हिंदू पलायन
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleUPSC ने 111 पदों पर निकाली VACANCY, अभी करें अप्लाई
    Next Article अगर आप भी हैं दिनभर AC के आदि तो हो जायें सावधान

    Related Posts

    झारखंड

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिले दीपांकर भट्टाचार्य, मां रूपी सोरेन के निधन पर जताया शोक

    October 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    लोहरदगा में 17 तारीख से बॉक्साइट परिवहन ठप, हजारों परिवारों के सामने रोजी-रोटी का संकट

    October 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मांडर में 5000 मीट्रिक टन क्षमता वाले आधुनिक शीतगृह का हुआ शुभारंभ, किसानों को ₹1.04 करोड़ की परिसंपत्तियां वितरित

    October 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के खिलाफ राज्यव्यापी प्रदर्शन करेगा होमगार्ड एसोसिएशन, हाईकोर्ट में याचिका की तैयारी

    October 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः दिवाली से पहले वेतन नहीं मिला तो अफसरों पर गिरेगी गाज, स्वास्थ्य सचिव ने दिया अल्टीमेटम

    October 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: ऑनलाइन खतियान में ‘मुंडा’ की जगह ‘स्वासी’ दर्ज, सीएम से जाति के कॉलम में सुधार का अनुरोध

    October 26, 2026
    Latest Posts

    जोहार लाइव इंवेस्टिगेशन भाग-1: पीएम मोदी पर हमले के थे आरोपी, आज कोई चला रहा ऑटो, कोई है मैकेनिक, पटना बम ब्लास्ट के 13 साल

    October 27, 2026

    बूटी मोड़ में तिरुपति पेट्रोल पंप के पास दुकान में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

    October 27, 2026

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिले दीपांकर भट्टाचार्य, मां रूपी सोरेन के निधन पर जताया शोक

    October 26, 2026

    झारखंड : 27-28 अक्टूबर को लगेगा राजकीय मुड़मा जतरा, हेमंत सोरेन को मुख्य अतिथि का आमंत्रण

    October 26, 2026

    लोहरदगा में 17 तारीख से बॉक्साइट परिवहन ठप, हजारों परिवारों के सामने रोजी-रोटी का संकट

    October 26, 2026

    Powered by Feralvoice.

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.