रांची: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीसरे कार्यकाल का पहला बजट आज वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पेश किया. इसे युवाओं के लिए उज्ज्वल भविष्य वाला बजट बताते हुए भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रमेश सिंह ने कहा कि यह बजट विकसित भारत का बजट है. यह बजट गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी शक्ति को सशक्त करने वाला बजट है. इस बजट में सरकार ने सभी वर्गों का ख्याल रखा है. बजट के माध्यम से सरकार ने विकसित भारत की बुनियाद को मजबूत करने का काम किया है. ये देश के गांव, गरीब, किसान को समृद्धि की राह पर ले जाने वाला बजट है. पिछले 10 वर्षों में मोदी सरकार ने 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला है. अब यह बजट लोगों को सशक्त बनाने का काम करेगा. युवाओं को नये अवसर प्रदान करेगा.
युवाओं को आत्मनिर्भर और महिलाओं को सशक्त बनाने वाला बजट : रमेश सिंह

Follow on Facebook
Follow on X (Twitter)
Follow on Instagram
Follow on YouTube
Follow on WhatsApp
Follow on Telegram
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More

