Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»आम आदमी को निराश करने वाला बजट : रघुवर दास
    जोहार ब्रेकिंग

    आम आदमी को निराश करने वाला बजट : रघुवर दास

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkFebruary 24, 2026No Comments2 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    रघुवर दास
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamshedpur : झारखंड सरकार की ओर से मंगलवार को पेश किए गए बजट पर राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि यह बजट आम लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरने में पूरी तरह विफल रहा है। रघुवर दास ने बयान जारी कर कहा कि बजट में बड़े-बड़े आंकड़ों का खेल दिखाकर जनता को भ्रमित करने की कोशिश की गई है। उन्होंने कहा कि विभिन्न योजनाओं के लिए भारी-भरकम राशि आवंटित करने की घोषणा मात्र से विकास सुनिश्चित नहीं होता।

    पूर्व मुख्यमंत्री ने सवाल किया कि क्या सरकार ने पिछले बजट में घोषित योजनाओं की राशि का पूरा और प्रभावी उपयोग किया? कितनी योजनाएं धरातल पर उतरीं और कितने लाभुकों तक उनका वास्तविक लाभ पहुंचा? उन्होंने कहा कि इन सवालों का जवाब सरकार को देना चाहिए।

    रघुवर दास ने कहा कि किसी भी बजट की सफलता इस बात पर निर्भर करती है कि योजनाओं का क्रियान्वयन समय पर और पारदर्शी तरीके से हो। यदि आवंटित राशि का सही उपयोग नहीं होता है, तो वह केवल कागजी घोषणा बनकर रह जाती है। दास ने आरोप लगाया कि मौजूदा बजट में ठोस कार्ययोजना और प्रभावी निगरानी तंत्र की स्पष्ट झलक नहीं दिखाई देती।

    रघुवर दास ने कहा कि इस बजट में गरीबों, आदिवासियों, किसानों, महिलाओं और युवाओं की अपेक्षाओं की अनदेखी की गई है। विशेष रूप से युवाओं के लिए रोजगार सृजन को लेकर कोई प्रभावी और ठोस पहल नजर नहीं आती। उन्होंने कहा कि राज्य में बेरोजगारी एक गंभीर समस्या है, लेकिन बजट में इसे दूर करने के लिए कोई स्पष्ट रोडमैप प्रस्तुत नहीं किया गया है।

    पूर्व मुख्यमंत्री ने सरकार से अपील की कि वह केवल घोषणाओं तक सीमित न रहकर परिणाम देने की दिशा में ठोस कदम उठाए। उन्होंने इस बजट को घोर निराशाजनक बताते हुए कहा कि यह राज्य के समग्र विकास को गति देने में सक्षम नहीं दिखता।

    Also Read : अबुआ बजट में महिलाओं के लिए बड़ी सौगात, मंईयां सम्मान योजना पर 14 हजार करोड़ स्वीकृत

    Budget disappointing for the common man: Raghubar Das आम आदमी को निराश करने वाला बजट : रघुवर दास रघुवर दास
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleहोली से पहले रांची में कड़ा निरीक्षण, रेलवे स्टेशन के आसपास 15 दुकानों की जांच, 9 पर जुर्माना
    Next Article फाइलेरिया से लड़ाई : पाकुड़ के कोल कर्मियों ने ली खुराक

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी-जेएसएससी विवाद में बाबूलाल की बड़ी मांग, कहा- सीआईडी नहीं, सीबीआई करे सभी परीक्षाओं की जांच

    August 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: रिम्स में डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी, साल के अंत तक सभी टीचिंग पद भरने का लक्ष्य

    August 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आंदोलन खत्म, छात्रों के बदले सुर: हेमंत सोरेन को धन्यवाद, बोले- छात्र हित में लिया बड़ा फैसला

    August 19, 2026
    JPSC / JSSC

    Breaking : आंदोलन खत्म, 60 दिन में मांग पूरी नहीं होने पर करेंगे आंदोलन

    August 19, 2026
    झारखंड

    कोतवाली थाना प्रभारी सनोज चौधरी ने जूस पिलाकर तुड़वाया छात्रा सबिता का अनशन

    August 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आंदोलन खत्म, घर जाने की तैयारी में बोरिया-बिस्तर समेट रहे आंदोलनकारी

    August 19, 2026
    Latest Posts

    जेपीएससी-जेएसएससी विवाद में बाबूलाल की बड़ी मांग, कहा- सीआईडी नहीं, सीबीआई करे सभी परीक्षाओं की जांच

    August 19, 2026

    झारखंड: रिम्स में डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी, साल के अंत तक सभी टीचिंग पद भरने का लक्ष्य

    August 19, 2026

    आंदोलन खत्म, छात्रों के बदले सुर: हेमंत सोरेन को धन्यवाद, बोले- छात्र हित में लिया बड़ा फैसला

    August 19, 2026

    Breaking : आंदोलन खत्म, 60 दिन में मांग पूरी नहीं होने पर करेंगे आंदोलन

    August 19, 2026

    कोतवाली थाना प्रभारी सनोज चौधरी ने जूस पिलाकर तुड़वाया छात्रा सबिता का अनशन

    August 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.